भजनलाल सरकार को बर्खास्त करो: स्थानीय चुनाव न कराने पर भड़के अशोक गहलोत, राष्ट्रपति से की मांग
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, अशोक गहलोत ने स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव नहीं कराने पर भजनलाल सरकार पर किया जोरदार प्रहार, गहलोत ने इसे संविधान के उल्लंघन जैसा बताते हुए भजनलाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की, अशोक गहलोत ने कहा- स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव न होना कांस्टीट्यूशन ब्रेकडाउन की तरह, सरकार बर्खास्त होनी चाहिए, गवर्नर साहब को और राष्ट्रपति को इंटरवीन करना चाहिए, जिस प्रकार का ये कानून उल्लंघन कर रहे हैं, ये सरकार कैसे रह सकती है? ये संविधान की मूल भावना को चोट कर रहे हैं तो, ये संविधान के ब्रेकडाउन की तरह है, इस सरकार को बर्खास्त करना चाहिए, अब बर्खास्त कौन करे? बर्खास्त करने वाले इनके पार्टनर हैं, डबल इंजन जो ये कहते हैं, एक बड़ा इंजन दिल्ली के अंदर है और वही बर्खास्त कर सकता है, ये उनके चहेते हैं तो इन लोगों को क्या बर्खास्त करेंगे, बर्खास्त करने लायक केस है ये, सुप्रीम कोर्ट कह चुका है, हाई कोर्ट कह चुका है, जब उनकी बात नहीं मानी गई है, इससे बड़ा कांस्टीट्यूशनल ब्रेकडाउन क्या होगा? मेरा ये मानना है, अशोक गहलोत ने आगे कहा- दुर्भाग्य से न गवर्नर साहब कुछ बोल पा रहे हैं, ना केन्द्र सरकार कुछ बोल पा रही है, इसलिए मैंने कल कहा था कि राष्ट्रपति महोदय को आगे आना चाहिए, गवर्नर साहब को बात करनी चाहिए कि चुनाव टाइम पर हो, किसी ढंग से हो। हमने भी एक बार प्रयास किया था कि पोस्टपोन कर देंगे चुनाव को, कर्मचारियों की स्ट्राइक चल रही थी, हमें मना कर दिया गया और उस स्ट्राइक में हमने चुनाव करवाए थे, कोई न कोई रास्ता निकल सकता है, इतने घबराए हुए हैं ये लोग चुनाव से, पता नहीं साफ हो जाएंगे, इसलिए चुनाव नहीं करवा रहे
Ashok Gehlot, Bhajanlal Government, Rajasthan Election I panchayat election I panchayat chunav I rajasthan congress I Rajasthan Government Dismissal I Panchayat Election Rajasthan I PoliTalks News I Rajasthan Politics Today I Congress vs BJP Rajasthan










