img 20220823 093545
img 20220823 093545

Politalks.News/Rajasthan. गहलोत सरकार के गठन के बाद से यानी पिछले लगभग चार साल के इंतजार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का इंतजार खत्म करते हुए कांग्रेस संगठन ने राजनैतिक नियुक्तियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस की इस लिस्ट इसमें ज्यादातर वो नाम हैं जो साहित्यिक या फिर कल्चरल तौर पर अपनी अलग पहचान रखते हैं. वहीं कुछ नाम ऐसे भी हैं जो राजनैतिक तौर पर उतने एक्टिव नहीं हैं. इसके साथ ही राजस्थान राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल, किसान आयोग श्रम सलाहकार मंडल, राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक सलाहकार समिति, राज्य ठेका श्रम सलाहकार मंडल, राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के भी अध्यक्ष और सदस्यों को नियुक्तियां दी गई हैं.

याद दिला दें, हाल ही में आजादी की गौरव यात्रा के समापन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्पष्ट किया था कि संगठन में राजनीतिक नियुक्तियां देना उनके हाथ में नहीं है. इसके बाद राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर तीसरी लिस्ट का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को गहरा झटका लगा था. सीएम गहलोत ने कहा था कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से ये नियम बना दिया गया है कि राज्यों में राजनीतिक नियुक्तियां संगठन की ओर से नियुक्त किए गए प्रदेश प्रभारी ही करेंगे.

तीसरे लिस्ट की नियुक्तियों पर एक नजर:
1.विभिन्न बोर्ड, आयोग और अकादमियों में राजनीतिक नियुक्तियां
किसान आयोग में 10 सदस्यों की नियुक्ति, कृषि वैज्ञानिक डॉ जी एल केसवा, कृषि अर्थशास्त्री डॉ सुखदेव सिंह बुरड़क,जीव एवं कृषि विशेषज्ञ ओपी खेदड़, डेयरी विशेषज्ञ डॉ राजेश मान, पुष्प उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉ एस के खंडेलवाल,उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉ इंद्र भूषण मौर्य, फसलोतर प्रबंध विशेषज्ञ डॉ बीरबल, निर्यात विशेषज्ञ सुरेंद्र कुमार जैन, प्रगतिशील कृषक नारायण राम बेड़ा, प्रगतिशील कृषक महिला सोहनी चौधरी को किया सदस्य नियुक्त
पं.जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी में नियुक्तियां
इकराम राजस्थानी होंगे अध्यक्ष, इसके अलावा बुलाकी शर्मा, सत्यदेव सवितेंद्र, गोविंद शर्मा,अब्दुल समद, अजीन अंजुम, डॉ ओम प्रकाश भाटिया,भगवती प्रसाद गौतम, निर्मला भंडारी को सदस्य किया नियुक्त
2. राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक सलाहकार समिति का पुनर्गठन
विधायक गजराज खटाना होंगे समिति अध्यक्ष, श्रम एवं नियोजन सचिव होंगे सदस्य, विधानसभा के 2 सदस्य हीरालाल मेघवाल और जगदीश चंद्र होंगे सदस्य, इसके अलावा क्षेत्रीय श्रम आयुक्त केंद्रीय अजमेर द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे मुख्य निरीक्षक पदेन सदस्य होंगे, भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिकों के 4 प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे,भवन एवं अन्य संनिर्माण कार्यों के नियोजको के 4 प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे, 4 विशेष आमंत्रित सदस्य इसके सदस्य होंगे.
3.पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी
अध्यक्ष-इकराम राजस्थानी
सदस्य-बुलाकी शर्मा, सत्यदेव सचितेन्द्र, गोविन्द शर्मा, अब्दुल समद, अजीन अंजुम ,ओमप्रकाश भाटिया ,भगवती प्रसाद गौतम और निर्मला भंडारी
4.राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी
अध्यक्ष- शिवराज छंगानी
सदस्य- राजेंद्र जोशी,भरत ओला, घनश्याम नाथ कच्छावा, मीनाक्षी बोराणा ,सुखदेव राय, आईदान सिंह भाटी ,दिनेश पांचाल, अंबिकादत्त ,वीना जोशी और शारदा कृष्ण
5. राजस्थान संस्कृत अकादमी
अध्यक्ष- डॉ सरोज कोचर
सदस्य- संत रामप्रसाद महाराज, सीएम कोली ,राजेश्वरी भट्ट, राजकुमार, अवधेश कुमार शर्मा, गणेशी लाल ओर मंगलाराम बिश्नोई
6.राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी
अध्यक्ष- रामकृष्ण शर्मा
सदस्य- गोपाल गुप्ता, ब्रह्मानंद दाढ़ीवाला, आर डी शर्मा, रमेश वर्मा, बृजभूषण गोस्वामी ,सीताराम लहरी, श्याम प्रकाश देवपुरा, सीता शर्मा, रामबाबू शर्मा ओर अशोक गुप्ता
7. कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग
अध्यक्ष- बिनाका मालू
सदस्य- अनीता ओराडिया, गगन मिश्रा, रमेश भाटी, कांति नाई, अभिषेक डेनवाल ,योबी जार्ज, अनवर खान, प्रेम भंडारी, शब्बीर हुसैन ओर विपिन पुरोहित
8.राजस्थान उर्दू अकादमी
अध्यक्ष- डॉक्टर हुसैन रजा खान
सदस्य- हबीब कैफी, पुरुषोत्तम यक़ीन शायर, इरशाद अजीज, हुस्न आरा ,गुलाम जिलानी नजमी, निसार राही ,बृजेश अंबर, मुफ्ती खालिदअयूब, असद अली ,शाहिस्ता महजबी, शाहिद अजीज ,डॉ जाहिदा शबनम, डॉ सर्वतुन्निसा खान ,लोकेश कुमार सिंह ओर रजिया बानो
9. राजस्थान ललित कला अकादमी
अध्यक्ष- लक्ष्मण व्यास
सदस्य- मदन मीणा, शाहिद परवेज, मनोज टेलर, मूलाराम गहलोत ,अजय सक्सेना ओर चंद्रशेखर सेन8. राजस्थान साहित्य अकादमी
अध्यक्ष- दुलाराम सहारण
सदस्य- मीठानाथ निर्मोही ओर किशन दाधीच

Leave a Reply