‘2 साल बनाम 5 साल’ पर सियासी संग्राम: ‘तथ्यों के साथ आइए’- गहलोत को राठौड़ की खुली चुनौती !

राजस्थान विधानसभा में 2 साल बनाम 5 साल पर बहस का मामला, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ का कांग्रेस पर जोरदार पलटवार, राजेन्द्र राठौड़ ने कहा- ‘उल्टा बांस बरेली’ की कहावत को चरितार्थ करता है गहलोत का बयान, 21 फरवरी को सदन में वर्तमान और पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों को लेकर रखी गई थी बहस, राजेन्द्र राठौड़ ने लगाया बड़ा आरोप, कांग्रेस विधायकों ने सुनियोजित ढंग से हंगामा कर किया बहस से किनारा, सीएम भजनलाल शर्मा खुद विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए थे तैयार, कांग्रेस के पास नहीं था अपनी उपलब्धियों का कोई ब्यौरा, कांग्रेस ने सदन में बहस करने के बजाय जानबूझकर किया हंगामा, अब सदन के बाहर अनर्गल बयानबाजी कर रहे कांग्रेस नेता, कहा- पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था और महिला अपराधों को भूली नहीं है प्रदेश की जनता, भजनलाल सरकार के 2 साल में अपराधों में आई 14% की कमी, हत्या की वारदातों के मामलों में 25% की आई गिरावट, महिलाओं के खिलाफ अपराध भी 10% घटे, SC/ST अत्याचारों के मुकदमे भी 28% कम हुये, डकैती के 47% और लूटपाट के मामलों में 51% की कमी आई भारी कमी, राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस विधायकों पर साधा निशाना, कहा- 2 साल बनाम 5 साल की चर्चा पर पीछे के दरवाजे से भागे कांग्रेसी, पूर्व सीएम जिन विकास कार्यों को लेकर थपथपा रहे हैं खुद की पीठ वे वर्तमान सरकार के कार्यकाल में आये हैं धरातल पर, पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में कागजों में ही थे विकास कार्य, दूरबीन से भी दिखाई नहीं देते थे विकास कार्य, राजेन्द्र राठौड़ ने फिर दी कांग्रेस को सदन में खुली बहस की चुनौती, कहा- तथ्यों के आधार पर निर्णय करना जानती है जनता

ये भी पढ़े : युद्ध की प्रबल संभावना के बीच भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की चेतावनी