युद्ध की प्रबल संभावना के बीच भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की चेतावनी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच युद्ध की बढ़ी आशंका, ईरान में फिर से तेज हुए विरोध प्रदर्शन, दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक और सैन्य तनाव ने बढ़ाई वैश्विक चिंता, भारत सरकार ने भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की चेतावनी जारी, भारत ने एडवाइजरी में कहा- जैसे भी संभव हो ईरान से निकलें भारतीय, विरोध प्रदर्शन वाले इलाकों से भी दूर रहने की दी सलाह, ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर जारी की एडवाइजरी, 26 फरवरी को जिनेवा में होगी न्यूक्लियर कार्यक्रम को लेकर दोनों देशों के बीच वार्ता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 26 फरवरी को होने वाली वार्ता में सहमति नहीं बनने पर दी है कड़ी चेतावनी, ट्रंप ने कहा- न्यूक्लियर समझौते पर सहमति नहीं बनी तो होंगे गंभीर परिणाम, ट्रंप की चेतावनी को माना जा रहा है युद्ध का आहट, ईरान ने भी दबाव में नहीं झुकने के दिये हैं संकेत, दोनों देशों के बीच न्यूक्लियर समझौते को लेकर लंबे समय से चल रहा है तनाव

ये भी पढ़े : सामने आएगा सच ! आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों…- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती