PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

सरकार की लाठी, गोली RLP के इरादों को कमजोर नहीं कर सकती- सांसद हनुमान बेनीवाल

02 मई 2025
साझा करें:
सरकार की लाठी, गोली RLP के इरादों को कमजोर नहीं कर सकती- सांसद हनुमान बेनीवाल

जयपुर में SI भर्ती 2021 को रद्द करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का प्रदर्शन आज सातवें दिन भी रहा जारी, वही आज सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ CM आवास की ओर कूच करने का किया प्रया, लेकिन इस दौरान पुलिस ने रोका सभी को, सिविल लाइंस पहुंचने से पहले ही पुलिस ने मार्च को रोक दिया, वही हनुमान बेनीवाल और सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने दी गिरफ्तारी,  कार्यकर्ताओं और सांसद को बाद में सांगानेर सदर पुलिस स्टेशन में लेकर पहुंची पुलिस, हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- सरकार लाठी, गोली के दम पर हमारे आंदोलन को दबा नहीं सकती … Read more

जयपुर में SI भर्ती 2021 को रद्द करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का प्रदर्शन आज सातवें दिन भी रहा जारी, वही आज सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ CM आवास की ओर कूच करने का किया प्रया, लेकिन इस दौरान पुलिस ने रोका सभी को, सिविल लाइंस पहुंचने से पहले ही पुलिस ने मार्च को रोक दिया, वही हनुमान बेनीवाल और सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने दी गिरफ्तारी,  कार्यकर्ताओं और सांसद को बाद में सांगानेर सदर पुलिस स्टेशन में लेकर पहुंची पुलिस, हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- सरकार लाठी, गोली के दम पर हमारे आंदोलन को दबा नहीं सकती है, हम प्रदेश के मेहनतकश युवाओं के लिए पुरजोर रूप से लड़ाई लड़ेंगे,सरकार की लाठी, गोली RLP के इरादों को कमजोर नहीं कर सकती, SI भर्ती को लेकर बेनीवाल ने कहा- भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धांधली हुई, जिसमें कई ट्रेनी सब-इंस्पेक्टरों सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई, इसके बावजूद भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने भर्ती को रद्द करने का फैसला नहीं लिया, इसे बेनीवाल ने युवाओं के साथ विश्वासघात बताया, इसके साथ ही बेनीवाल ने यह भी कहा कि यह आर पार की है लड़ाई, वही कुछ देर बाद पुलिस ने बेनीवाल और उनके समर्थकों को रिहा कर दिया है

यह भी पढ़े: गिरिजा व्यास की जीवनी | Girija Vyas Biography in Hindi

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal