इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, 5 राज्यों की 824 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव, चुनाव आयोग ने की प्रेस वार्ता, सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा- सभी पार्टियों से लिए गये सुझाव, निष्पक्ष तरीके से करवाया जाएगा चुनाव, युवा मतदाता बढ़चढ़कर हिस्सा ले, पांच राज्यों में है 17.4 करोड़ लोग वोट करेंगे, BLO ने SIR में बहुत अच्छा काम किया, हर 2 घंटे के बाद वोटिंग फीसदी बताया जाएगा,
वही चुनाव की तारीखों की बात करे तो
असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव: 9 अप्रैल को होगी वोटिंग
तमिलनाडु में एक चरण में चुनाव, 23 अप्रैल को वोटिंग
पश्चिम बंगाल में दो चरण में होगा चुनाव : 23 और 29 अप्रैल को होगी वोटिंग
सभी जगह मतगणना होगी 4 मई को
देखें 5 राज्यों में कितनी विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव:
पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर होगा चुनाव
तमिलनाडु में 234 सीटों पर चुनाव
असम में 126 सीटों पर चुनाव
केरल में 140 सीटों पर चुनाव
पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव










