‘जो मंत्रिमंडल है, जो मुखिया हैं, वहां…’- पायलट ने CM भजनलाल के बयान पर कही ये बड़ी बात

Sachin Pilot Big statement: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, टोंक से विधायक और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का बड़ा बयान, सीएम भजनलाल के किसानों को लेकर दिए बयान पर बोले सचिन पायलट, टोंक में मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा- मुख्यमंत्री जी का यह बयान कि ‘किसान साल में सिर्फ तीन हफ्ते काम करता है, बहुत ही अजीब और वास्तविकता से परे है, जहां तक राजस्थान की बात है, यहां फसलें खराब हुई हैं, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि हुई है, ​किसान इस देश की है रीढ़ की हड्डी, वह 12 महीने कड़ी मेहनत करता है और पूरे देश का पेट पालता है, उनका पूरा मान-सम्मान होना चाहिए, सरकार को केवल घोषणाएं नहीं करनी चाहिए, बल्कि प्रभावित किसानों के हाथ में तत्काल नकद सहायता पहुंचानी चाहिए। केवल बातों से पेट नहीं भरता, ढाई साल हो गए हैं, लेकिन इस सरकार ने जनता के ऊपर कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं छोड़ा है, जो मंत्रिमंडल है, जो मुखिया हैं, वहां अफसरशाही इतनी हावी है कि उनके बिना कुछ होता ही नहीं है, आप इन गांवों में देख लीजिए, न कोई निर्माण का काम हो रहा है, न कोई प्रोजेक्ट सैंक्शन हो रहा है और न ही नरेगा के काम सुचारू रूप से चल रहे हैं, सब कुछ ठप पड़ा है