पॉलिटॉक्स न्यूज़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनर हाट में बिहार का पॉपुलर लिट्टी चोखा क्या खाया, उस पर सियासत छिड़ गई. चूंकि इसे बिहार चुनाव प्रचार का श्रीगणेश माना जा रहा है, निशाना साधने में बिहार के नेता आगे रहे. इस लिस्ट में लालू के लाल और राजद विधायक तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं जिन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा. भोजपुरी में ट्वीट करते हुए तेज प्रताप ने लिखा, ‘कितना भी लिट्टी चोखा खाएं, बिहार आपका धोखा नहीं भूलेगा’.
कतनो खईबऽ लिट्टी चोखा, बिहार ना भुली राउर धोखा..! https://t.co/eM80wtlYla
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) February 19, 2020
तेज प्रताप जो पहले से ही अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से अलगाव के चलते सुर्खियों में चल रहे हैं, ये पीएम मोदी पर निशाना साध अब सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. एक यूजर ने तो यहां तक लिखा है कि पीएम मोदी पर ट्वीट कर और ऐश्वर्या भाभी को धोखा देकर तो कसम से आप दिलजले हो गए हो तेजू भैया.
बड़ी खबर: बिहार के लिट्टी चोखा में पीएम मोदी ने डाली सियासी चटनी
एक महिला यूजर ने तेज प्रताप के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘धोखा तो ऐश्वर्या भाभी भी नहीं भूलेगी, जो तुमने दिए’.
धोखा तो ऐश्वर्या भाभी भी नहीं भूलेगी, जो तुमने दिए 🙋♀️
— 🆇 Q𝘂𝗲𝗲𝐧 (@Leo_Knock) February 19, 2020
वहीं एक अन्य यूजर ने भोजपुरी में लिखा, ‘तुम भी दबाकर लिट्टी चोखा खाओ और अपने ससुर (चंद्रिका राय) को धोखा दो.
दबा के खईला लिट्टी चोखा, दे देहला अपने ससुर ( चन्द्रीका राय) के धोखा😜😜😜🤘
— The Falcon (@Great_vikings1) February 19, 2020
एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ‘जबसे भाभीजी गयीं हैं, तेजू भैया एक भी वाक्य ऐसा छोड़ते नहीं जिसमे धोखा शब्द का प्रयोग ना करते हों. कसम से ऐसे दिलजले हो रखे हैं’.
https://twitter.com/theskindoctor13/status/1230347691718316032?s=20
वहीं एक यूजर ने तेज प्रताप के समर्थन में लिखा, ‘तेजू भैया राजनीति में फंस गए लेकिन भाई का स्वैग है’.
Teju bhaiya fas gye h rajneeti ke chakkar me, kuch bhi kho swag h
🤘🤘— The Falcon (@Great_vikings1) February 21, 2020
एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘तेजू भैया के सारे खेल देख भोजाई ऐश्वर्या ने मारी लात और आठवीं फेज भैया जी अब ढोलकी बजा रहे हैं’. कमेंट में उनके कव्वाली लुक को निशाना बनाया गया है.
https://twitter.com/_Krantikari/status/1230548375193497600?s=20










