महाकाल के दरबार में तो टल गया काल लेकिन कानपुर में मिली कर्मों की सजा, सोचा-समझा एनकाउंटर!

Vikas Dubey Encounter

Politalks.News/Vikas Dubey Encounter. यूपी कानपुर का गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन में महाकाल के मंदिर तक तो पहुंच गया लेकिन यूपी पुलिस के एनकाउंटर से नहीं बच सका. यूपी पुलिस से बचने के लिए विकास दुबे ने तीन राज्यों का 1200 किलोमीटर का सफर तय किया. विकास दुबे के एनकाउंटर से पहले यूपी पुलिस पिछले 8 दिनों में उसके 5 साथियों का एनकाउंटर कर चुकी थी. दुबे के गावं स्थित मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर चुकी थी. विकास दुबे की गिरफ्तारी कहें या सरेंडर मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे यूपी पुलिस को कल शाम को सौंप दिया. एमपी पुलिस ने विकास को गिरफ्तार करने के बाद स्थानीय कोर्ट में पेश … Read more

‘कोई इरफान अंसारी जीतेगा तो मंदिर कैसे बनेगा’

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और वहां हेमंत सोरेन सरकार बनने जा रही है. नतीजे आने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल उन्होंने झारखंड की जामताड़ा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बिरेंद्र मंडल के समर्थन में रैली की थी. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी गोडय, जामताड़ा, झारखंड में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं… https://t.co/Rix6ABKDvf — Yogi Adityanath Office (@myogioffice) December 16, 2019 यहां उन्होंने (Yogi Adityanath) कहा, ‘कोई इरफान अंसारी जीतेगा तो मंदिर तो नहीं बनाएगा ना. इसके लिए बिरेंद्र मंडल को आना चाहिए जिससे वे एक ​एक शिला लेकर आपके … Read more

सचिन पायलट का बड़ा बयान- हैदराबाद एनकाउंटर है जांच का विषय कि क्या वाकई आरोपियों ने पुलिस पर हमला किया था

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. हैदराबाद एनकाउंटर पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, कहा- मैं सीजेआई के बयान से सहमत हूं, हैदराबाद एनकाउंटर है जांच का विषय कि क्या वाकई आरोपियों ने पुलिस पर हमला किया था, न्यायपालिका पर हमें भरोसा करना चाहिए, लेकिन ऐसे अपराध के अपराधियों को सख्त सजा भी मिलनी चाहिए. गौरतलब है कि हाईकोर्ट के नए भवन के उदघाटन समारोह में जोधपुर पधारे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने की घटना की आलोचना करते हुए कहा था कि, “मैं नहीं समझता हूं कि न्याय कभी भी जल्दबाजी में किया जाना चाहिए, मैं समझता हूं कि अगर न्याय … Read more

उन्नाव में जंगलराज, एक साल से मिल रही पीड़ित परिवार को धमकियां

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई. उधर पीड़िता के परिवार के अनुसार उनको और उनके रिश्तेदारों को जान से मारने और दुकान में आग लगाने की धमकियां मिल रही हैं. वहीं दुष्कर्म के एक आरोपी शुभम की बहन ने मीडिया में बड़ा बयान देते हुए अपने भाई और पिता को बेकसूर बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है और सीबीआई जांच कराने की मांग की है. (Unnao Case)

दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को सुनाई फांसी की सजा, 5 लाख का लगाया जुर्माना

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के जयपुर जिले के दूदू कस्बे से आई आज की अच्छी और बड़ी खबर. दूदू एडीजे शिल्पा समीर ने 10 साल पुराने दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सजा का आदेश दिया, साथ ही 5 लाख रुपए बतौर जुर्माना भी लगाया. जयपुर जिले की चाकसू तहसील केे तामड़िया गांव निवासी आरोपी ने दस साल पहले एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद उसकी हत्या कर दी थी. एडीजे शिल्पा कुमार के इस फैसले पर मृतका के परिवार ने खुशी जताते हुए कहा, आज जाकर मिला हमारी बेटी को इंसाफ, काश ये फैसला ओर जल्दी आया होता…. Politalks Bureau. Today’s … Read more

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी, आरोपी की बहन ने की सीबीआई जांच की मांग

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की शुक्रवार रात इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई. उधर पीड़िता के परिवार के अनुसार उनको और उनके रिश्तेदारों को जान से मारने और दुकान में आग लगाने की धमकियां मिल रही हैं, परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है. पीड़िता के परिवार के कुछ लोग उन्नाव के शुक्लागंज में रहते हैं. उनके घर के पास ही आरोपी का फूफा रहता है जिसपर धमकी देने का आरोप लगाया जा रहा है. वहीं दुष्कर्म के एक आरोपी शुभम की बहन ने मीडिया में बड़ा बयान देते हुए अपने भाई और पिता को बेकसूर बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है और सीबीआई जांच कराने की मांग की है. (Unnao Case Update)

बता दें, मामला पिछले साल का है जब दिसंबर, 2018 में एक युवती के साथ गैंगरेप हुआ लेकिन इस मामले में केस दर्ज मार्च, 2019 में हुआ. मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है. जैसा कि पीड़ित परिवार ने बताया, गुरुवार को पीड़िता इसी मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट जा रही थी, लेकिन तभी 5 लोगों ने बीच रास्ते में ही उसपर हमला कर दिया और युवती पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी. आरोपियों में से एक पीड़िता के साथ हुए गैंगरेप का मुख्य आरोपी है. हमले में युवती 95 फीसदी तक झुलस गई और उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार रात 11.40 बजे दम तोड़ दिया. पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

बताया जा रहा है कि पीड़िता जलने के बाद भी करीब एक किमी. तक भागती हुई गई. बाद में खुद ही पुलिस को फोन किया और अपनी हालत के बारे में बताया. इसके बाद युवती को पहले लखनऊ और उसके बाद तुरंत एयर एंबुलेंस दिल्ली पहुंचाया गया. डॉ. शलभ ने बताया कि फिलहाल पीड़िता के शव को मोर्चरी में भेज दिया गया है. अस्पताल में मौजूद पीड़िता की मां, बहन और भाई को इसके बारे में बता दिया गया है. पीड़िता ने मरने से पहले अपने भाई से कहा था कि मैं जीना चाहती हूं. पीड़िता ने यह भी कहा था कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: ‘हैदराबाद के आरोपियों की तरह दौड़ा-दौड़ा कर मारो, तब जाकर मिलेगी शांति’

घटनाक्रम (Unnao Case Update) पर बोलते हुए पीड़िता की बहिन ने कहा कि जिस तरह से तेलंगाना में वेटरनरी डॉक्टर का दुष्कर्म कर हत्या करने वालों को सजा दी गई, उसी तरह उसकी बहन को जलाने वालों और ज्यादती करने वालों को बीच सड़क पर गोली मार दी जाए. वहीं पीड़िता के पिता ने योगी सरकार से मांग की है कि बेटी के हत्यारों को हैदराबाद के आरोपियों की तरह दौड़ा-दौड़ा कर मारो, तब जाकर उसे शांति मिलेगी.

वहीं इस मुद्दे को (Unnao Case Update) राजनीतिक साजिश बताते हुए आरोपी की बहिन ने अपने भाई और पिता को बेकसूर बताया. आरोपी की बहन ने कहा कि मेरे भाई और पिता को राजीतिक रंजिश की वजह से फंसाया जा रहा है, इसलिए इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, जानबूझकर मेरे परिवार के खिलाफ साजिश रची जा रही है. बता दें, आरोपी शुभम के साथ उसके पिता हरीशंकर पर भी पीड़िता को जिंदा जलाने का आरोप लगा है.

राजधानी के सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के हेड डॉ.शलभ कुमार का कहना है, ‘हमारे बड़े प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका. शाम में ही उसकी हालत खराब होनी शुरू हो गई थी. रात 11.10 बजे उसे कार्डियक अरेस्‍ट आया. हमने इलाज शुरू किया और उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रात में 11.40 बजे उसकी मौत हो गई.’

घटना पर अफसोस जताते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और युवती के लिए इंसाफ मांगा है. (Unnao Case Update) वे पीड़िता के परिवार से मिलने उन्नाव जा रही हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पीड़िता के लिए इंसाफ और आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए. गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की थी और 24 घंटे में एक्शन लेने की बात भी कही थी.

अखिलेश यादव को नहीं रहा कांग्रेस पर भरोसा, सपा अकेले लड़ेगी अगला चुनाव, भाजपा पर खोला सवालों का पिटारा

Akhilesh Yadav

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को शायद अब कांग्रेस पर भरोसा नहीं रहा. यही वजह है कि अखिलेश यादव ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया. पिछले विधानसभा चुनावों में सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हो गई. इस बारे में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे और 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी अकेले ही मैदान में उतरेगी. इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता अभी से ही … Read more

अयोध्या राम मंदिर पर वोट मांगना भाजपा को पड़ सकता भारी

vote for Ayodhya Ram Mandir

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. पिछले साल 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेताओं ने अपने भाषणों में अन्य मुद्दों के साथ-साथ अयोध्या राम मंदिर का भी जिक्र किया था. हालांकि लोकसभा में इस बिजली के नंगे तार को किसी ने नहीं छेड़ा. न ही हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों में किसी ने इस पर कोई बात उठाई. हां, वो अलग बात है कि शिवसेना ने इस बात पर कुछ बयान जरूर दिए. अब अयोध्या का फैसला आ चुका है और भाजपा इस मुद्दे को (Vote for Ram Mandir) आगामी झारखंड और राजधानी दिल्ली में होने वाले चुनावों में तुरूप का इक्का बनाकर पेश करने की तैयारी में … Read more

अयोध्या फैसले से नाराज ओवैसी ने RSS और BJP को बताया धोखेबाजी की कला में निपूर्ण, कहा – मुझे मेरी मस्जिद वापस चाहिए

Asaduddin Owaisi

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. समुदाय विशेष के लिए विवादित बयान देने के लिए पहचाने जाने वाले असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने एक और विवादित बयान देते हुए बाबरी मस्जिद को वापिस मांगा है. अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद AIMIM सांसद ओवैसी ने कहा कि उन्हें मस्जिद वापिस चाहिए. सोशल मीडिया पर आउटलुक मैग्जीन में दिए गए इंटरव्यू का लिंक शेयर करते हुए ओवैसी ने लिखा, ‘I want my masjid back’ (मुझे मेरी मस्जिद वापिस चाहिए). इंटरव्यू की हेडलाइन में ओवैसी का बयान लिखा हुआ है, ‘मैं हर उस चीज का विरोध करूंगा जो भारत के संविधान और भारत की विभिन्नता के विरुद्ध होगी.’ दरअसल, आउटलुक मैग्जीन (outlook.com) की रिपोर्टर … Read more