नागौर सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, देवदर्शन कर लौट रहे थे MP, दिग्गजों ने जताया शोक

नागौर में सड़क हादसे पर दिग्गजों ने जताया दुःख

Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान के नागौर जिले में सड़क पर काल ने तांडव किया है. रामदेवरा और बीकानेर के देशनोक में करणी माता के दर्शन कर वापस मध्यप्रदेश लौट रहे दर्शनार्थियों में से 11 लोग की भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. तो वहीं 7 लोग सड़क हादसे में हुए घायल जिनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की तूफान जीप और ट्रेलर में हुई जबरदस्त भिंड़त में 8 महिलाओं एवं 3 पुरुषों की मौत हो गई. भिंडत इतनी भयानक थी की तूफान जीप के आगे का पूरा हिस्सा खत्म हो गया. नोखा बाइपास पर हुए इस सड़क हादसे के बाद हाईवे पर … Read more

मैडम राजे के एक्शन में आते ही अब समर्थकों ने भी बदले गियर, सरकार के साथ BJP संगठन भी अचरज में

मैडम वसुंधरा राजे के एक्शन में आते ही BJP संगठन भी अचरज में

Politalks.News/Rajasthan. मरूधरा की राजनीति में बदलाव का समय चल रहा है कांग्रेस में सियासी कलह अपने चरम पर है तो बीजेपी में भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनने की होड़ सी मची है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हाड़ौती दौरा कर सियासी मैदान को घमासान कर दिया है. हाड़ौती दौरे के साथ ही मैडम राजे गहलोत सरकार पर किसान, कानून व्यवस्था और बिजली पानी के मुद्दे पर जमकर हमले कर रही हैं. वहीं अपने सरदार (वसुंधरा राजे) को एक्शन में आते देख उनके सिपहसालारों ने भी कमर कस ली है. पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत, प्रह्लाद गुंजल हो या पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा सभी मैदान में उतर आए … Read more

गहलोत सरकार से बोलीं मैडम राजे- कुप्रबंधन से गहराया प्रदेश में बिजली संकट, लोगों को दो पर्याप्त बिजली

राज्य सरकार के कुप्रबंधन से गहराया प्रदेश में बिजली संकट- मैडम राजे

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा है कि राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है. गाँवों में ही नहीं बल्कि शहरों में भी इस अघोषित बिजली कटौती से प्रदेश की जनता परेशान है. मैडम राजे ने कहा कि सबसे बड़ा सूरतगढ़ सुपर थर्मल पॉवर प्लांट ठप हो गया है, वहाँ कोल रैक नहीं मिलने के कारण 250-250 मेगावाट की सभी 6 इकाइयां बंद हो गई हैं. इसके अलावा भी कई बिजली घर बंद है और कई बंद होने की स्थिति में हैं. ऐसे में प्रदेश में विधुत संकट पैदा हो गया है. पूर्व सीएम … Read more

मैडम राजे ने अलीगढ़ जाकर दी ‘बाबूजी’ को श्रद्धांजलि, कहा- मेरा सौभाग्य उनके मार्गदर्शन में किया काम

मेरा सौभाग्य उनके मार्गदर्शन में किया काम-मैडम राजे

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ पहुंच कर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान कर पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. मैडम वसुंधरा राजे आज सुबह हैलिकॉप्टर से दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचीं और मैरिस रोड स्थित पूर्व सीएम कल्याण सिंह की कोठी, राज पैलेस पहुंचीं. यहां मैडम राजे ने स्व0 कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की व कल्याण सिंह के बेटे और एटा के सांसद राजवीर सिंह एवं परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया. इस दौरान वसुंधरा राजे के साथ झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह, पूर्व मंत्री यूनुस खान, विधायक पुष्पेन्द्र बाली और गोविंद रानीपुरिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. … Read more

धारीवाल ने कहा- BJP में मैडम राजे हैं सब पर भारी, बदलाव पर फिर बोले- जब गहलोत चाहेंगे तब होगा

मैडम राजे की तारीफ कर चौंकाया धारीवाल ने, मंत्रिमंडल विस्तार पर दिया बड़ा बयान

Politalks.News/Rajasthan. मंत्रिमंडल पुनर्गठन की कवायद के बीच गहलोत सरकार में नम्बर दो माने जाने वाले यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की बयानबाजी एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है. अपने दो दिवसीय अलवर दौरे के दौरान शांति धारीवाल ने अपने मन की बात की. सबसे बड़ी बात धारीवाल ने अपनी पार्टी से ज्यादा भाजपा के बारे में बात करते सहज दिखाए दिए. इस दौड़ना शांति धारीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की शान में कसीदे पढ़ डाले तो वहीं बीजेपी पर जमकर निशाने भी साधे. इसके साथ ही गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन के सवाल पर भड़क कर बोले- ‘मैं सीएम का सलाहकार नहीं हूं’. कांग्रेस में बदलाव के सवाल पर बोले … Read more

‘मैडम राजे को नेता नहीं मानते पूनियां, अब यादव के सामने सरेंडर’- जोशी, BJP सांसदों की चुप्पी पर उठाए सवाल

जन आशीर्वाद यात्रा पर महेश जोशी का प्रहार

Politalks.News/Rajasthan. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा पर सियासी वार आने का दौर शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस को एक परिवार की पार्टी बताया तो वहीं परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जन आशीर्वाद यात्रा को जन धोखा यात्रा करार दिया था. अब मुख्य सचेतक और गहलोत कैंप के खास सिपहसालार डॉ. महेश जोशी ने जन आशीर्वाद यात्रा के बहाने बीजेपी में लीडरशिप की खींचतान पर तंज कसा है. महेश जोशी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि, ‘केंद्र में इतने साल से बीजेपी की सरकार है, भूपेंद्र यादव ही नहीं राजस्थान के जितने भी बीजेपी सांसद हैं, … Read more

‘BJP की आशीर्वाद यात्रा नहीं ये है ‘अंतिम यात्रा’-डोटासरा, यादव पर तंज-‘भाजपा को मिला 8 वां सीएम का दावेदार’

'भाजपा को मिला 8 वां सीएम का दावेदार'

Politalks.news/Rajasthan. देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की आज 77 वीं जयंती है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि. तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने उनके स्मृति स्थल पर जाकर उन्हें किया नमन और पुष्पांजलि की अर्पित. इस दौरान राजस्थान प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी राहुल के साथ रहे मौजूद. तो वहीं देश भर में कांग्रेस के सभी पार्टी मुख्यालयों पर भी पुष्पांजलि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर भी पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, टोंक विधायक सचिन पायलट, विधानसभा … Read more

पूनियां के ‘हवाई’ बयान पर भड़के रोहिताश्व शर्मा, कहा- ‘अनुभवहीन, सपने में भी डरता है वसुंधरा राजे से’

पूनियां के 'हवाई' बयान पर भड़के निष्कासित रोहिताश्व

Politalks.News/Rajasthan. पूर्व मंत्री और विधायक रोहिताश्व शर्मा ने एक बार फिर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पर बड़ा हमला बोला है. पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा ने बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाड़ौती दौरे पर सतीश पूनियां के बयान को अमर्यादित बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. रोहिताश्व शर्मा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को अनुशासनहीन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. रोहिताश्व यहीं नहीं रुके और पूनियां को अनुभवहीन और अनुशासनहीनता का आदी बताते हुए जोरदार तंज कस दिए. वसुंधरा राजे कैंप के खास सिपहसालार माने जाने वाले पूर्व विधायक रोहिताश्व शर्मा ने निष्कासन के बाद अबकी बार वसुंधरा राजे को फिर से मुख्यमंत्री … Read more

हाड़ौती में भारी बारिश के बाद अब भाजपा में ‘सियासत भारी’, पूनियां बोले- ‘मैं जमीनी दौरे करता हूं हवाई नहीं’

पूनियां के 'मन की बात' या मैडम पर 'वार'!

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में राजनीति में हलचल तेज होती जा रही है. कांग्रेस में मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर खींचतान है तो बीजेपी में भी गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है. किसी ना किसी बहाने अपने ‘मन की बात’ नेता रख ही देते हैं. भारतीय जनता पार्टी की ओर से हाड़ौती में भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर बनाई गई तीन नेताओं की टीम ने प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. इस मौके पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रेसवार्ता की. इस दौरान इशारों इशारों में पूनियां ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘मैं जमीनी दौरे करता हूं, हवाई … Read more

मैडम सक्रिय क्या हुईं बदला हवा का रूख! राठौड़ बोले- ‘वसुंधरा ही हमारी नेता’, कटारिया उवाच ‘ना रखे कोई गलतफहमी’

मैडम 'सक्रिय' क्या हुईं बदलने लगा हवाओं का रूख!

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान भारतीय जनता पार्टी में जारी गुटबाजी और पोस्टर पॉलिटिक्स को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के बड़े बयान सामने आए हैं. प्रदेश भाजपा में जारी पोस्टर पॉलिटिक्स पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कल के बयान के बाद जब राजेंद्र राठौड़ से सवाल पूछा गया, तो इस पर राठौड़ ने जवाब में कहा कि, ‘वसुंधरा जी हमारी नेता हैं वो इन बातों को नगण्य मानती है. ऐसे में इन पर चर्चा करने की आवश्यता नहीं है उनके बयान के बाद पोस्टर विवाद की बातें खत्म हो गई है..’ वहीं वरिष्ठ दिग्गज नेता गुलाब चंद कटारिया ने … Read more