अमित शाह का सुरजेवाला पर प्रहार, कहा ‘घुसपैठियों के पक्ष में हैं सुरजेवाला’

देष के गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) बुधवार को हरियाणा दौरे पर रहे. यहां उन्होंने कैथल समेत रोहतक एवं भिवानी में चुनावी सभाओं में शिरकत की और ‘हरियाणा में अबकी बार 75 पार’ का नारा दिया. यहां अमित शाह ने कैथल से कांग्रेस प्रत्याषी रणदीप सिंह सुरजेवाला पर जमकर प्रहार किए. उन्होंने मंच को संबोधित करते हुए सुरजेवाला को घुसपैठ का पक्षकार बताते हुए कहा कि सुरजेवाला घुसपैठियों के पक्ष में हैं. दरअसल उन्होंने ये शब्द एनसीआर को लेकर कहे. हाल में सुरजेवाला ने हरियाणा में NCR लागू करने का विरोध किया था. अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए उपस्थित … Read more

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कहीं न बन जाये ‘मौन की बात’: शशि थरूर

लोकसभा सांसद और दिग्गज कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए एक खुला खत लिखकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने मॉब लिंचिंग को लेकर 49 हस्तियों द्वारा पीएम मोदी को लिखे गए पत्र के बाद उनके खिलाफ बिहार में मामला दर्ज होने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा लोकतंत्र हमें किसी की आलोचना करने का अधिकार देता है. ऐसे में किसी की आलोचना को देशद्रोह की तरह देखना या ऐसे करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करना गलत है. Urging all those who believe in #FreedomOfExpression to send this or similar letters to @PMOIndia @narendramodi urging him to … Read more

वीडियो खबर: हरियाणा की आशा खेदर ने तोड़ी गांव की पर्दा प्रथा

हरियाणा (Haryana) के हिसार जिले के सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र उकलाना से भाजपा उम्मीदवार आशा खेदर (Asha Khedar BJP) को उस समय आश्यर्य हुआ, जब वह अपने पति विनय खेदर के गांव खेदर पहुंची. उन्होंने गांव की परंपरा के अनुसार अपना चेहरा पूरी तरह घूंघट में छिपा लिया था. खेदर गांव में पर्दा प्रथा अभी भी सख्ती से लागू थी. आशा खेदर उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार अपने ससुराल पहुंची थी. बाद में उन्होंने घूंघट हटाना पड़ा. इस तरह गांव में सख्ती से चली आ रही पर्दा प्रथा टूटी.

 

राजनीतिक प्रतिद्वंदिता हद से पार, कांग्रेस-भाजपा नेत्रियों ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता हद से पार हो गई है. प्रदेश कांग्रेस पार्टी की मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा ने भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा के पूर्व भाजपा सरकार में मंत्री रहे कालीचरण सर्राफ के साथ व्यक्तिगत सम्बन्धों को लेकर उनके चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस पर भाजपा नेत्री सुमन शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, जिनके खुद के घर कांच के होते है उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेकने चाहिए. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष व मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा ने सोमवार को पूर्व … Read more

करंट से एक व्यक्ति की मौत के बाद शुरू हुई लाहोटी की राजनीति

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति की बिजली के करंट से मौत होने के बाद सांगानेर के भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने अपनी राजनीति चमकाने का मौका खोज लिया. त्रिवेणी नगर स्थित एक बस्ती में हाईटेंशन लाइन के नीचे बने एक मकान में शनिवार देर रात करंट दौड़ गया जिससे एक आदमी की मौत हो गई. इस पर विधायक अशोक लाहोटी अस्पताल पहुंच अपनी राजनीति चमकाने के लिए परिजनों के लिये 5 लाख के मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा करने लगे. जबकि परिजन मृतक का शव लेकर अपने गांव जाने लगे थे. हादसा शनिवार देर रात का है, त्रिवेणीनगर स्थित सीताराम बस्ती में हाईटेंशन लाइन के निचे बने … Read more

हरियाणा: विधानसभा चुनाव की 90 सीटों पर 50 से अधिक महिला उम्मीदवार लड़ेंगी सियासी जंग

इस बार विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिभाशाली महिलाओं के चुनाव मैदान में उतरने से हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2019) रोचक और मनोरंजक हो गया है. अजय चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल (INLO) ने सबसे ज्यादा 15 महिलाओं का प्रत्याशी बनाया है. भाजपा ने 12 महिलाओं को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों में नौ महिलाएं हैं, जबकि दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपा) के टिकट पर सात महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं. इन महिलाओं में अभिनेत्री से लेकर पहलवान तक शामिल हैं. जो प्रमुख महिलाएं इस बार चुनाव मैदान में हैं, उनमें दादरी से पहलवान बबीता फोगाट, आदमपुर से टीवी अभिनेत्री सोनाली फोगाट, पुन्हाना … Read more

वीडियो खबर: टिकटॉक क्वीन से कैसे पार पा पाएंगे कुलदीप बिश्नोई

टिकटॉक एप पर सोनाली के वीडियो को 6.3 लाख लोगों ने लाइक किया, 1.4 लाख फालोअर, आदमपुर से भजनलाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस प्रत्याशी, आज तक परिवार ने कभी नहीं हारा कोई चुनाव

मॉब लिंचिंग पर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखने वाले 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ मुकदमा

बिहार पुलिस ने देश के जाने माने 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ राजद्रोह, जनता में दुर्भावना फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया. एफआईआर में जिन लोगों के नाम हैं, उनमें अदूर गोपालकृष्णन, रामचंद्र गुहा, मणि रत्नम, शुभा मुद्गल, अपर्णा सेन, कोंकणा सेन और अनुराग कश्यप जैसी हस्तियां शामिल हैं. यह एफआईआर एक शिकायत के आधार पर मुजफ्फरपुर अदालत के आदेश से दर्ज की गई है. इन लोगों ने देश भर में भीड़ की तरफ से हिंसा (मॉब लिंचिंग) के बढ़ते मामलों की शिकायत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था. एक स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने 27 जुलाई को चीफ मेट्रोपोलिटन … Read more

हरियाणा: जहां BJP कभी खाता तक नहीं खोल पायी, क्या वहां गोल कर पाएंगे संदीप सिंह

हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election-2019) की चौसर बिछ गई है और प्यादे भी अपनी-अपनी चाल चलने को तैयार हैं. हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 21 तारीख को चुनाव होने हैं. चुनावों के बीच प्रदेश में कुरुक्षेत्र जिले की पेहोवा विधानसभा सीट की कहानी अपने आप में ही बहुत कुछ कहती है. इस सीट से भाजपा कभी भी चुनाव नहीं जीत पाई है. यहां साल 991 के बाद से या तो कांग्रेस या फिर क्षेत्रीय पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) का ही कब्जा रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव में यहां इनोलो के जसविंदर सिंह संधू (Jaswinder singh sandhu) ने बीजेपी के जय भगवान शर्मा को 10 हजार … Read more

हरियाणा: आदमपुर में भजनलाल के परिवार को तगड़ी चुनौती दे रहीं भाजपा की सोनाली फोगाट

हरियाणा में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल (Bhajan Lal) का परिवार ऐसा परिवार है, जो हिसार जिले के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र (Aadampur Assembly) से कभी भी कोई भी चुनाव नहीं हारा. इस बार आदमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भजनलाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें BJP की उम्मीदवार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) ने तगड़ी चुनौती पेश कर दी है. सोनाली फोगाट (40) पहले अभिनेत्री थी और अपने 20 साल के करियर में कुछ फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं. 12 साल पहले वह भाजपा में शामिल होकर राजनीति में सक्रिय हो गई थीं. फिलहाल वह हरियाणा प्रदेश भाजपा की महिला … Read more