राजस्थान में 49 नगर निकायों के लिए थमा चुनावी शोर, अब घर-घर जाकर होगी मान-मनुहार

Civic Body Election

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में 16 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव (Civic Body Election) के लिए गुरूवार शाम को चुनावी शोर थम गया है. 16 नवंबर शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. गुरूवार शाम से शनिवार सुबह तक प्रत्याशी घर घर जाकर जनसंपर्क करेंगे. जनसभा करने और जुलूस निकालने पर इस दौरान रोक रहेगी. प्रदेश की 49 निकायों के 2105 वार्डों के लिए 7,944 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है. प्रदेश के 49 निकायों में होने वाले इस चुनाव (Civic Body Election) में सबसे ज्यादा 400 उम्मीदवार भरतपुर नगर निगम में है, जहां 65 वार्डों पर काफी कड़ा मुकाबला होता नजर … Read more

बेनिवाल चर्चा में बने रहने के लिए विवाद करते हैं, अपने राजनीतिक जीवन में विवादों के सिवा उन्होंने कुछ नहीं किया- हरीश चौधरी

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के बाड़मेर किले के बायतु उपखण्ड क्षेत्र में मंगलवार देर रात सांसद हनुमान बेनीवाल और केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की गाड़ी पर हुए हमले के आरोप के सवाल पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि, किसी तरह का कोई हमला हुआ ही नहीं, हनुमान बेनीवाल का जो राजनीतिक करियर है उसके अंदर उन्होंने विवादों के अलावा और किया ही क्या है. कोई भी सकारात्मक सोच, सकारात्मक कार्य आज तक उन्होंने जीवन में नही किया. एक उन्होंने दिशा तय कर रखी है कि कोई भी विवाद करूँ और चर्चा का विषय बनूं.

पूरी खबर के लिए देखें वीडियो👆

वहीं गाड़ी के शीशे टूटे होने पर हरीश चौधरी ने कहा कि ये जांच का विषय है, जो बात उन्होंने करी उससे स्थानीय लोगों का ये विरोध था. हर किसी के ऊपर वो लांछन उठाते हैं. पिछले दिनों उपचुनाव के अंदर भी उन्होंने रीटा चौधरी जी के बारे में जो अपशब्द बोले, शायद कोई इंसान ऐसे अपशब्द नहीं बोल सकता किसी महिला के लिए, हर गरिमा उन्होंने तोड़ी. लोकतांत्रिक तरीके से उनका विरोध किया गया था. कोई अप्रिय घटना वहां नहीं हुई थी, उल्टा पुलिस ने स्थानीय लोगों के ऊपर लाठीचार्ज किया. आरोप लगाने की उनकी परम्परा है वो किसी पर भी आरोप लगा सकते हैं.

भाजपा के 44 बिंदुओं वाले ‘दृष्टि पत्र’ की टक्कर में कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए जारी किया 25 बिंदुओं वाला चुनावी घोषणा पत्र

Manifesto for Body Elections

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में घोषणा पत्र (Manifesto for Body Elections) जारी किया. बीजेपी के मंगलवार को जारी किए 44 बिंदुओं वाले ‘दृष्टि पत्र’ की टक्कर में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में चुनावी विकास के 25 बिंदु रखें हैं. इनमें इलेक्ट्रिक बस चलाने, भूमि की नीलामी की प्रक्रिया सरल करने, घर घर कचरा के लिए गाड़ी बढ़ाने सहित कई बिंदुओं को शामिल किया गया है. प्रदेश में 16 नवंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए पीसीसी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह, शांति धारीवाल, … Read more

वीडियो खबर: देश में आर्थिक संकट लेकिन प्रदेश के लोगों को रोजगार देना हमारा लक्ष्य: पायलट

पॉलिटॉक्स ब्यूरो.राजस्थान के​ डिप्टी सीएम सचिन पायलट उपेन यादव का अनशन तुड़वाने पहुंचे और जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया. उपेन ने राजस्थान सरकार के रोजगार न मोहैया कराने को ​लेकर सात दिन से अनशन किया हुआ था. सचिन पायलट ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते देशभर में आर्थिक संकट आया हुआ है लेकिन राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार देने और बैकलॉक भरने का है. उन्होंने ये भी कहा कि उपेन पटेल ने जिस समस्या की ओर सरकार का ध्या आकर्षित किया है, उस पर अमल किया जाएगा. इस दौरान उनके साथ परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी मौजूद रहे.

कैलाश चौधरी और बेनीवाल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पथराव, बेनीवाल ने किया खुली लड़ाई का एलान

MP Hanuman Beniwal

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. बायतु (बाड़मेर) में भजन संध्या में भाग लेने जा रहे रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल (MP Hanuman Beniwal) और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी (Minister Kailash Choudhary) के काफिले पर मंगलवार देर रात 12 बजे जमकर पत्थर फेंके गए और विरोध की गया. बता दें, बेनीवाल ने मंगलवार को बाड़मेर में मीडिया से बातचीत में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चप्पल व कप प्लेट उठाने वाला बताते हुए कहा था कि हरीश एेसा नहीं करें तो गहलोत मंत्रीमण्डल से हटा दिए जाएं. इसके बाद हरीश चौधरी के समर्थकों में रोष फैल गया और तय कार्यक्रम के तहत बायतु पहुंचने पर समर्थकों ने बेनिवाल पर अपना गुस्सा … Read more

उपचुनाव में मिली हार के बाद निकाय चुनावों में राजस्थान भाजपा ने कसी कमर, 44 बिंदु का ‘दृष्टि पत्र’ किया जारी

Vision Document of BJP

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद राजस्थान प्रदेश भाजपा आगामी 16 तारीख को प्रदेश की 49 निकायों के लिए होने वाले चुनावों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. टिकट वितरण से लेकर चुनाव प्रबंधन एवं चुनाव प्रचार में भाजपा के दिग्गज नेता इन दिनों कमर कसे हुए हैं. प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित प्रदेश के सभी बडे नेता इन दिनों निकायों के दौरे कर पार्टी के लिए प्रचार में व्यस्त नजर आ रहे है. इसी के मद्देनजर मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अपना विजन डॉक्यूमेंट ‘निकाय चुनाव का दृष्टि पत्र’ (Vision Document of BJP) जारी किया. मंगलवार शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व … Read more

हनुमान बेनीवाल का हरीश चौधरी पर बड़ा जुबानी हमला, 2023 में सरकार बनाने का किया दावा

Beniwal Hanuman

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने हरीश चौधरी पर जमकर निशाना साधा और उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चप्पल एवं कप प्लेट उठाने वाला वेटर बताया. हनुमान ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी जी के समक्ष बैठता हूं और उनकी सहयोगी पार्टी से हूं, हरीश चौधरी की तरह अशोक गहलोत की चप्पल नहीं उठाता. जबकि जब भी अशोक गहलोत आते हैं तो उसकी चप्पल और कप प्लेट उठाने के लिए हरीश चौधरी को तैयार रहना पड़ता है. अगर हरीश ऐसा न करें तो पता नहीं कब गहलाते उन्हें मंत्रीमंडल से हटा दे.

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने कहा कि जैसे किसी होटल के बाहर खड़े रहते हैं न, ये वे लोग हैं. लेकिन हनुमान बेनीवाल एक किसान नेता है जिसने किसी के सामने हाथ नहीं फैलाए. अपने दम पर अपनी पार्टी बनायी. बेनीवाल ने ये भी कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में मैं सरकार बनाउगा और इन सब बकबक करने वालों को अपने घर पर बिठा दूंगा. उन्होंने ये भी कहा कि ज्यादातर को पहले ही बिठा चुका हूं. उन्होंने हरिश चौधरी का फिर से नाम लेते हुए कहा कि राजस्थान सरकार के मंत्रियों को जनता से कोई लेना देना नहीं है. उनका केवल एक ही मकसद है कि पैसा कैसे कमाएं. अगले चुनावों में वे केवल विधानसभा में जाने का सपना देखेंगे लेकिन घुस नहीं पाएंगे.

यह भी पढ़ें: गहलोत के दिल्ली दौरे के बाद पायलट के सुर पड़े नरम, बसपा से आए विधायकों के प्रति बदला नजरिया

बता दें, हरीश चौधरी वर्तमान राजस्थान कांग्रेस सरकार में राजस्व मंत्री हैं. वे विधानसभा में बायतू से विधायक है. मौजूदा समय में हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) नागौर लोकसभा सीट से सांसद हैं. पूर्व में वे खींवसर विधानसभा सीट से विधायक थे लेकिन लोकसभा में भाजपा से गठबंधन और ज्योति मिर्धा को हराने के बाद वे लोकसभा पहुंच गये. हाल में जाटलैंड खींवसर विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में हनुमान (Hanuman Beniwal) के भाई नारायण बेनीवाल ने आरएलपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस के हरेंद्र मिर्धा को हराते हुए जीत दर्ज की.

वीडियो खबर: निकाय चुनावों में आज भी कायम है हाईब्रिड फॉर्मूला

DLB, Heads of Local Bodies

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में 49 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने का काम मंगलवार को पूरा हो गया. लेकिन पार्षद बने बिना निकाय क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को महापौर या पालिका अध्यक्ष बनाने वाला हाईब्रिड फॉर्मूला (Highbrid Formula) आज भी कायम है. सरकार ने प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सहित कुछ मंत्री और विधायकों के विरोध के बाद स्पष्टीकरण देते हुए एक प्रेसनोट तो जारी कर दिया लेकिन संशोधित विभागीय अधिसूचना जारी नहीं की है. बल्कि पुरानी अधिसूचना के आधार पर ही नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया भी शुरू कर दी.

वीडियो खबर: मैं प्रदेश की जनता का उप मुख्यमंत्री हूं: पायलट

Pilot on Modi

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने गुरुवार को सभी पत्रकारों को अपने सरकारी आवास पर लंच के लिए आमंत्रित किया. भोज के बाद उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए निकाय चुनाव सहित प्रदेश के कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. अधिक जानने के लिए देखें वीडियो