बसपा 403 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव, जाट-मुस्लिम-दलित के साथ से बहुमत से सरकार बनाने का दावा

बसपा 403 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) में मायावती (Mayawati) सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर सभी को चौंका दिया है. मायावती ने लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी घोषणा की. बसपा (BSP) के अलावा कांग्रेस (Congress) भी आगामी चुनाव सभी 403 सीटों पर अकेले लड़ने का एलान कर चुकी है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर इसकी घोषणा की. साथ ही मायावती ने आगामी चुनाव में जाट मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए रणनीति भी बनाई. अब इसके बाद यह तय हो गया है कि बसपा कोई गठबंधन करने वाली नहीं है. सियासी गलियारों … Read more

भाजपा की कथनी-करनी में है बहुत अंतर, झूठ बोलने का ट्रेनिंग सेंटर है नागपुर- राजभर का BJP पर निशाना

भाजपा की कथनी-करनी में है बहुत अंतर

Politalks.News/UttarPradesh. केंद्र सरकार ने आज संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन के दोनों सदन लोकसभा (Loksabha) और राज्यसभा (Rajaysabha) से ‘कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021’ पास करा लिया है. लेकिन दोनों सदनों में इस कानून पर चर्चा ना करने को लेकर विपक्षी दल केंद्र पर हमलावर है. इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश (UttarPradesh Assembly Election) की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने जालौन के उरई में हुई पत्रकार वार्ता में बीजेपी (BJP) को जमकर कौसा. राजभर ने पत्रकारों से कहा कि, ‘भाजपा सरकार की करनी और कथनी में बहुत अंतर है. इनके झूठ बोलने का ट्रेनिंग … Read more

बुंदेलखंड के सब भैया-बहनन को राम-राम- प्रियंका ने जीता महोबा का दिल, विपक्षी दलों को लिया आड़े हाथ

प्रियंका ने जीता महोबा का दिल

Politalks.News/UttarPradesh. देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में अब कुछ ही समय शेष बचा है. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. कांग्रेस (Congress) पार्टी भी अब आगामी चुनाव से पहले अपनी जमीन मजबूत करने में पूरी तरह जुट गई है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने शनिवार को बुंदेलखंड के महोबा (Mahoba) पहुंच एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की तरह ही बुंदेली भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत की. प्रियंका गांधी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री खुद 8000 करोड़ के विमान में … Read more

जेवर एयरपोर्ट की सौगात दे मोदी बोले- पहले की सरकारों ने दिखाए सपने तो अखिलेश बोले- बेचना है तो…

अब 'जेवर' से गरमाई सियासत

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) को लेकर अब बीजेपी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (NarendraModi) पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं. पीएम मोदी ने आज जेवर (Jevar International Airport) में देश ही नहीं एशिया के सबसे बड़े ‘नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट’ (Noaida International Airport) का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी. इस शिलान्यास समारोह के दौरान पीएम मोदी (PM Modi)ने देशवासियों को बधाई तो दी ही साथ ही विपक्षी दलों को जमकर आड़े हाथ लिया. पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘पहले की सरकारों ने जिस उत्तर प्रदेश में अभाव और अंधकार में बनाए रखा, झूठे सपने दिखाए, वही उत्तरप्रदेश आज … Read more

राजभर के बयान से हुआ साफ़, ओवैसी BJP की नहीं सपा की है B टीम, अब होगी सांप्रदायिक नौटंकी- सिंह

ओवैसी BJP की नहीं सपा की है B टीम

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) में अब कुछ ही महीनों का समय शेष है. चुनाव से पहले छोटे दलों का सपा के साथ जुड़ना लगातार जारी है. सपा (SP) के साथ गठबंधन कर चुके सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (OmPrakash Rajbhar) ने ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को लेकर बड़ा बयान दिया है. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ओवैसी चुनाव में अखिलेश (Akhilesh Yadav) के साथ आ सकते हैं. लेकिन उन्हें 100 सीटों पर लड़ने की डिमांड को छोड़ना होगा. ओम प्रकाश राजभर द्वारा असदुद्दीन ओवैसी और सपा के बीच गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर अब बीजेपी भड़क गई है. योगी (Yogi Adityanath) सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ सिंह … Read more

मायावती का मिशन यूपी, फोल्डर के जरिये जनता के बीच उतरेगी बसपा, 84 सीटों के लिए बनाई रणनीति

मायावती का मिशन यूपी

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी अपनी रणनीति के तहत काम कर रहे है. आगामी चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. आगामी चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच जहां मुख्य भिंड़त मानी जा रही है तो वहीं कांग्रेस के साथ साथ अब बसपा भी अपनी चुनावी जमीन बचाने में जुटी है. हालांकि कांग्रेस के साथ साथ अब बसपा भी एक अलग ही रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है. कांग्रेस जहां इस चुनाव को महिलाओं पर केंद्रित कर के लड़ना चाहती है तो वहीं बसपा ब्राह्मण कार्ड खेलकर सत्ता हासिल करने की तैयारी कर रही है तो वहीं दलित वोटों पर … Read more

प्रियंका की नीयत में खोट, दिल नहीं है साफ, कांग्रेस शासित राज्यों में क्यों नहीं है महिला आरक्षण- सिंह

प्रियंका की नीयत में खोट, दिल नहीं है साफ

Politalks.News/UttarPradesh. विधानसभा चुनाव हो या फिर आम चुनाव इससे पहले कांग्रेस के सामने समस्याओं का आडम्बर खड़ा ही रहता है. यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ आगे बढ़ रही है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार प्रदेश की योगी सरकार पर हर मुद्दे को लेकर हमलावर है. लेकिन कांग्रेस और विवाद के चोली दामन के साथ के कारण अब यूपी में कांग्रेस अपनों के ही निशाने पर है. कांग्रेस से बागी विधायक अदिति सिंह अकसर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहती है. इस बार अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर बड़ा वार करते हुए कहा कि,’ प्रियंका गांधी की नीयत में खोट है और … Read more

पीएम मोदी के दांव में उलझे जयंत, सपा से गठबंधन को लेकर बढ़ा असमंजस, बोले- जल्द लेंगे फैसला

पीएम मोदी के दांव में उलझे जयंत

Politalks.News/UttarPradesh. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर यूपी सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को और भी रोचक बना दिया है. केंद्र सरकार यह अच्छी तरह से जान चुकी है कि अगर आगामी चुनाव में फ़तेह हासिल करनी है तो कुछ न कुछ तो करना ही पड़ेगा. वहीं केंद्र सरकार के इस फैसले का असर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टियों के गठबंधन पर भी देखने को मिलेगा. जाट लैंड में अपनी अनूठी पहचान रखने वाली और चौधरी खानदान की कर्मभूमि से आने वाली राजनीतिक पार्टी RLD के लिए भी आगामी चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. आगामी चुनाव के लिए RLD ने समाजवादी पार्टी के … Read more

कृष्ण भी रोए थे खून के आंसू, जब आप ने चलावाई थी रामभक्तों पर गोलियां- निरहुआ के निशाने पर अखिलेश

आप ने चलावाई थी रामभक्तों पर गोलियां

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी अब अपने चरम पर है. यूपी की सियासत में अब तरह-तरह कि बयानबाजी शुरू हो गई है लेकिन भगवान राम को भुलाये बगैर प्रदेश की राजनीति आगे नहीं बढ़ सकती. अब इस कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी इसी तरह की राजनीति में कूद पड़े हैं. पेशे से कलाकार होने के बावजूद भी निरहुआ बीजेपी के रंग में ऐसे ढल गए कि उन्हें भी विपक्ष पर निशाना साधने के लिए भगवान राम का सहारा लेना पड़ा. निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘अखिलेश … Read more

अखिलेश को ‘राज’ दिलाने का वादा कर बोले राजभर- भाजपा में बड़े अपराध पर दिया जाता है बड़ा इनाम

'प्रदेश में बनने जा रही है अखिलेश सरकार'

Politalk.News/UttarPradesh. देश के राजनीतिक स्वरूप के बारे में अगर बात की जाये तो उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव बहुत ही अहम है. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही दल अच्छे से जानते हैं कि आगामी चुनाव उनके राजनीतिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. तो वहीं समाजवादी पार्टी चुनावी फ़तह हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है. अखिलेश यादव ये अच्छे से जानते हैं कि अगर छोटे दल जो अपने क्षेत्रों में मजबूत है उनके साथ पार्टी गठबंधन कर सत्ता में वापसी कर सकती है. लेकिन ये राह इतनी भी आसान नहीं है. वहीं सपा के साथ हाथ मिलाने के बाद सुभासपा हर हाल में अखिलेश यादव को प्रदेश का … Read more