मुंबई में कंगना का दफ़्तर तोड़ा अब शिमला में प्रियंका गांधी के घर को तोड़ने की मांग हुई तेज

Kangana Vs Priyanka

Politalks.News/Himachal. हिमाचल प्रदेश की रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत के मुम्बई स्थित कार्यालय में बीएमसी द्वारा बुधवार को की गई तोड़फोड़ का अब प्रदेश में जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है और हिमाचल में चौतरफा शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार की जबरदस्त निंदा हो रही है. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का शिमला आवास चर्चाओं में आ गया है. कंगना के मुंबई ऑफिस में तोड़फोड़ के विरोध में टि्वटर पर लोगों ने हिमाचल के शिमला में स्थित प्रियंका गांधी के घर को गिराने की मांग सोशल मीडिया पर तेज कर दी है. बता दें, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का ने शिमला से 13 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 8 … Read more

अभिनेत्री कंगना रनौत के ऑफिस पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद हिली उद्धव सरकार की नींव भी

कंगना रनौत और शिवसेना

Politalks.News/Maharashtra. फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ पंगा लेना महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार को बहुत महंगा पड सकता है. आज से पहले शिवसेना और कंगना रनौत की लड़ाई ‘महाराष्ट्र की अस्मिता‘ को लेकर चल रही थी, लेकिन बुधवार को उद्धव ठाकरेेेे सरकार ने कंंगना रनौत के ऑफिस पर बुलडोजर चलवा कर खुद ही अपनी ‘सरकार की नींव हिला ली है‘. महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले की पूरे देश भर में आलोचना शुरू हो गई है. यहां तक कि कंगना के ऑफिस पर बीएमसी की कार्रवाई पर ‘महाविकास अघाड़ी गठबंधन’ की पार्टी एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने उद्धव सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए घटना की आलोचना की … Read more

विधायकों के बीजेपी के संपर्क में होने की खबरें अफवाह, बीजेपी के विधायक हमारे संपर्क में: एनसीपी

देवेंद्र फडणवीस और नवाब मलिक (एनसीपी)

PoliTalks.news/Maharashtra. मध्यप्रदेश में सरकार के तख्ता पलट के बाद राजस्थान में भी कथित तौर पर बीजेपी द्वारा हॉर्स ट्रेडिंग और सरकार पलटने की कोशिश की जा रही है. राजस्थान के बाद अगला निशाना महाराष्ट्र पर होगा जहां शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की तीन पहियों वाली महाविकास अघाड़ी सरकार चल रही है. उद्धव ठाकरे इस गठबंधन सरकार के मुखिया यानि मुख्यमंत्री हैं. महाराष्ट्र में सियासी गलियारों में लगातार खबर आ रही है कि एनसीपी के 12 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. यह खबर इसलिए भी लोगों के गले उतर रही है क्योंकि बीजेपी ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने को पहले ही हामी भर दी है और कांग्रेस के बयानों को हवा … Read more

जन्मदिन विशेष: फोटोग्राफर उद्धव कैसे बन गए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, 8 महीनों के सफर ने बदली 6 दशकों की छवि

Uddhav Thackeray Birthday Special

पॉलिटॉक्स न्यूज. एक सीधा-सादा लड़का. फोटोग्राफी का शौकीन. राजनीति में तनिक भी दिलचस्पी नहीं. अपने पिता की कट्टर और पॉपुलर छवि से बहुत दूर मराठी समाचार दैनिक हिंदू में बतौर पत्रकार काम करने वाले उद्धव ठाकरे की किस्मत उन्हें राजनीति या यूं कहें उससे भी कहीं आगे ले जाएगी, ये शायद खुद उद्धव ठाकरे ने भी नहीं सोचा होगा. वैसे तो उद्धव राजनीति में पर्दे के पीछे से काफी सक्रिय रहे लेकिन साल 2019 उनके लिए बेहद खास रहा. जैसे ही उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली, इस फैसले ने उनकी 6 दशकों की छवि को केवल 8 महीने में बदलकर रख दिया. हालांकि उनके ऐसा करने के पीछे … Read more

मेरी सरकार गिरानी है तो गिराओ, फिर देखता हूं – उद्धव ठाकरे की बीजेपी को चेतावनी

Img 20200726 215426.jpg

  Politalks.news/Maharashtra. मध्यप्रदेश में जोड़ तोड़ का गेम हो चुका है और बीजेपी की सरकार बन गई है. राजस्थान में भी सियासी संकट बदस्तूर जारी है. इसे बीजेपी के ऑपरेशन लोटस की कोशिश की जा रही है. इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि मेरी सरकार गिराकर बताओ, तब देखता हूं. एक इंटरव्यू में ऑपरेशन लोटस महाराष्ट्र में सफल होगा या नहीं? इस सवाल के जवाब में महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि जिस किसी को मेरी सरकार गिरानी है वो गिराए, मैं अभी देखता हूं. उन्होंने कहा कि इंतजार किसका है? अब सरकार गिराओ, सरकार तीन पहियों वाली है, लेकिन वह गरीबों … Read more

महाविकास अघाडी सरकार के मंत्रियों में हुआ विभागों का बंटवारा, एकनाथ शिंदे बने प्रदेश के गृहमंत्री

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्दव ठाकरे ने महाविकास अघाडी सरकार (Mahavikas Aghadi Government) बनने के 15 दिन बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया. फिलहाल उन्होंने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा. उम्मीद है कि 23 दिसम्बर को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे को गृह मंत्रालय ​जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है. पार्टी के ही दूसरे मंत्री सुभाष देसाई को उद्योग, उच्च शिक्षा, रोजगार एवं कृषि विभाग दिया. कांग्रेस के बालासाहेब थोरात को राजस्व एवं उर्जा मंत्री और डॉ.नितिन राउत को सार्वजनिक निर्माण मंत्री बनाया. राकंपा के छगन भुजबल को ग्रामीण विकास एवं जल संपदा विभाग मिला जबकि जयंत पाटिल … Read more

311 मतों से लोकसभा में पास हुआ नागरिकता संशोधन बिल, पीएम मोदी ने की अमित शाह की तारीफ

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. आखिर देर रात तक चले भारी हंगामे और चर्चा के बाद नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा से पास हो गया. बिल के पक्ष में 311 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 80 वोट पड़े. इस बिल के पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ट्वीट कर बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि मैं नागरिकता संशोधन विधेयक, 2019 के सभी पहलुओं को साफ तौर पर समझाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह का विशेष रूप से सराहना करता हूं. गौरतलब है कि सोमवार दोपहर को गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन बिल को लोकसभा में पेश किया. जिसके बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों … Read more

CAB के पीछे अगर पॉलिटिक्स नहीं है तो जिनको नागरिकता दी जाएगी, उन्हें 25 सालों तक मतदान का अधिकार नहीं दिया जाए- सामना

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार सदन में नागरिकता संशोधन विधेयक (Citizenship Amendment Bill) लेकर आ रही है. ये बिल सोमवार को लोकसभा और उसके बाद राज्यसभा में पेश किया जाएगा. लेकिन क्या नागरिकता संशोधन बिल वोट बैंक की पॉलिटिक्स के लिए पास किया जा रहा है? केंद्र सरकार से यह प्रश्न पूछा है कभी एनडीए के सहयोगी राजनीतिक दल रहे शिवसेना ने. शिवसेना ने अपने मुखपत्र के जरिए नागरिकता संशोधन बिल पर सवाल उठाए हैं. सामना में कश्मीरी पंड़ितों का भी मुद्दा उठाया गया है. संपादकीय में लिखा गया है कि कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में लाने के लिए सरकार कुछ कर रही है या नहीं. शिवसेना … Read more

राकंपा और कांग्रेस के साथ सरकार बनाना शिवसेना को पड़ा भारी, बीजेपी में शामिल हुए 400 शिवसैनिक

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी (MVA) की सरकार तो जैसे तैसे बन गई लेकिन लगता है शिवसैनिकों (Maharashtra ShivSena) को एनसीपी और खास तौर पर मुस्लिम तुष्टिकरण की विचारधारा वाली पार्टी कांग्रेस से गठबंधन करना रास नहीं आ रहा. यही वजह रही कि मुंबई के धारावी में करीब 400 शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. ये सभी कार्यकर्ता शिवसेना के कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने से खासे नाराज बताए जा रहे हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिवसेना ने भ्रष्ट और विरोधी विचारधारा वाले दलों से हाथ मिलाया है. धारावी के एक कार्यक्रम में इन सभी ने भाजपा की … Read more

कहीं महाराष्ट्र के लिए ‘सिद्धारमैया’ न बन जाए नाना पटोले!

Nana Patole

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. कांग्रेस के नाना पटोले (Nana Patole) को महाराष्ट्र विधानसभा का स्पीकर चुना गया है. बताया जा रहा है कि गठबंधन सरकार को नाना पटोले का नाम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने सुझाया. उनके भारी दवाब के चलते ही नाना पटोले का नाम स्पीकर के लिए आगे बढ़ाया गया और बाद में उन्हें नियुक्त किया गया. जबकि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्पीकर के लिए पहली पसंद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण थे. पहले चव्हाण का नाम मंत्री पद के लिए सामने आ रहा था लेकिन अंतिम समय में उनका नाम हटाया गया. वो इसलिए ही था क्योंकि सोनिया के निर्देश पर उनका … Read more