बिहार चुनाव: वीआईपी ने 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, सिमरी बख्तियारपुर से मुकेश सहनी ठोकेंगे ताल
Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव टिकट के लिए पैसे मांगने के आरोपों से घिरी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. एनडीए में शामिल हुई वीआईपी को बीजेपी की कोटे से 11 सीटें मिली है. वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी खुद भी बिहार चुनावों में उतरेंगे और सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव लड़ेंगे. पहले माना जा रहा था कि वादे के मुताबिक बीजेपी उन्हें एमएलसी सीट से विधान परिषद भेजेगी लेकिन अब सहनी ने विधायकी के जरिए विधानसभा में जाने का फैसला लिया है. बता दें, हाल में वीआईपी के मुखिया मुकेश सहनी पर बीजेपी के एक पूर्व विधायक ने टिकट के लिए दो करोड़ रुपये मांगने … Read more