बीजेपी की हार तय, 400 सीटें जीतने का दावा बचकाना, जनता नहीं करेगी कांग्रेस पर विश्वास- मायावती

भाजपा, सपा और कांग्रेस को मायावती ने लिया आड़े हाथ

Politalks.News/UttarPradeshAssemblyElection: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तरप्रदेश की राजनीति में सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है. सभी राजनीतिक दल फिलहाल सियासी उधेड़बुन में लगे हैं. इसी सियासी उधेड़बुन के जरिये सभी दल एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं. वहीं प्रदेश की सियासत में अपने वजूद को मजबूत करने के लिए मायावती ने अब कमर कस ली है. हालांकि अभी तक सियासी जानकारों का कहना है कि मायावती आगामी चुनाव में सिर्फ खानापूर्ति ही कर रही है. खैर ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा कि मायावती का सियासी भविष्य क्या होगा. लेकिन मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर बीजेपी सहित तमाम राजनीतिक … Read more

किलेबंदी मजबूत करते हुए अखिलेश का BJP पर तंज- चुनाव बाद भाजपा परिवार दिखेगा भागता परिवार

चुनाव बाद भाजपा परिवार दिखेगा भागता परिवार

Politalks.News/UttarPradesh. जैसे-जैसे उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही सूबे की सियासी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं. कुछ तो राजनीतिक दलों की बयानबाजी के कारण तो कुछ दलों की सियासी उधेड़बुन के कारण. आज देश की राजनीति में यह आम हो चला है कि किसी भी राज्य में किसी भी तरह का कोई चुनाव होता है तो एक पार्टी के नेता दूसरी पार्टी की नाव में सवार हो जाते हैं. खैर ये तो उनका निजी फैसला है लेकिन नेताओं के दल बदलने के कारण जनता कश्मकश में पड़ जाती है कि आखिर वह अपना वोट किसे दे. ऐसा ही एक नजारा चुनाव से पहले लखनऊ में देखने … Read more

भतीजा नहीं माना तो भड़के चाचा- ‘गठबंधन तो होगा सपा से नहीं तो नेशनल पार्टी से सही, नेताजी हैं ना…’

भतीजा नहीं माना तो भड़के चाचा

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश की राजनीति में सियासी गठजोड़ की रणनीति चरम पर है. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कोई भी दल अकेले चुनावी वैतरणी में उतरने को तैयार नहीं है. भाजपा के साथ जहां अपना दल(एस) और निषाद पार्टी जैसी छोटी पार्टियां जुड़ी हुई है. तो वहीं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी छोटे दलों के साथ मैदान में उतरने का एलान कर चुकी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुभासपा के साथ हाथ मिला अन्य दलों को झटका दे दिया है तो वहीं उनके चाचा शिवपाल ने अब साफ़ कह दिया है कि अगर हमारी पार्टी का सपा के साथ गठबंधन नहीं होता है तो फिर हम किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ … Read more

ओवैसी से राजभर ने किया किनारा, अब ‘शिव-रावण’ से आस, बोले- किसी के जाने से नहीं पड़ता फर्क

ओवैसी से राजभर ने किया किनारा

Politalks.News/UttarPradesh. जैसा की पॉलिटॉक्स पहले ही बता चुका है कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं होगा. बीजेपी हो या कांग्रेस, सपा हो या बसपा इन सभी पार्टियों को प्रदेश के अन्य छोटे दलों की कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में जरुरत जरूर है. सियासी जानकारों का कहना है कि योगी सरकार के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी चरम पर है तो वहीं सपा में अब पहले जैसे बात नहीं रही कि वह एकतरफा चुनाव जीत जाए. तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश के साथ साथ देश में अपने वजूद को मजबूत करने पर तूली है तो बसपा प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन तलाशने की … Read more

छल के दलदल में झूठ का फूल खिला रही BJP- अखिलेश का भाजपा पर निशाना, मायावती को दिया झटका

छल के दलदल में झूठ का फूल खिला रही BJP

Politalks.News/UttarPradesh. देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक दलों में सियासी उधेड़बुन शुरू हो गई है. साथ ही चुनाव से पहले पार्टी नेताओं की नाराजगी या फिर उनके पार्टी से मन भर जाने के बाद नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाना भी शुरू हो गया है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव इन दिनों अपने कुनबे को बढ़ाने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. वहीं सपा मुख्यालय पर बसपा के दो दिग्गजों ने पार्टी ज्वाइन करने को लेकर अखिलेश से मुलाकात की. तो पार्टी मुख्यालय पर हुई प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश … Read more

चाचा बोले- अगर मैं साथ होता तो देश में नंबर-1 होती सपा, 4 राज्यों में होती सरकार, भाजपा को भी घेरा

चाचा नहीं पचा पाए अपने मन की बात

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और सुभासपा ने एक साथ आने के संकेत दे दिए हैं. लेकिन इस गठबंधन को लेकर अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव कुछ उखड़े-उखड़े से नजर आ रहे हैं. शिवपाल यादव आगामी चुनाव में अखिलेश के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं. लेकिन सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव फिलहाल अपने चाचा को ज्यादा भाव नहीं दे रहे हैं. अखिलेश यादव ने एक प्रेसवार्ता के दौरान, ‘सपा और प्रसपा के एक साथ आने के संकेत दिए थे’. अब सपा और सुभासपा के एक साथ आने के बाद शिवपाल यादव अपने मन की बात को पचा नहीं पाए. शिवपाल यादव ने यूपी के फतेहपुर जिले … Read more

प्रियंका की सक्रियता ने सभी को चौंकाया! महिलाओं को टिकट तो अब छात्राओं को स्मार्ट फोन का वादा

प्रियंका की सक्रियता ने सभी को चौंकाया!

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल सूबे की जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. इस बार का यूपी विधानसभा चुनाव बहुत ही दिलचस्प होने वाला है. चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय शेष है लेकिन राजनीतिक विशेषज्ञ भी इसी उधेड़बुन में हैं कि इस बार बाजी कौन सी पार्टी मारेगी. वर्तमान में बीजेपी की योगी आदित्यनाथ सरकार भले ही आगामी विधानसभा चुनाव पहले के मुकाबले अधिक सरलता से जीतने का दावा करती रही है. तो वहीं ना जाने किस आधार पर समाजवादी पार्टी के मुखिया हर जगह हर बयान में ये कहते नजर आ रहे हैं कि उनकी पार्टी 400 से ज्यादा … Read more

बाबा मुख्यमंत्री को दो ही चीजें पसंद, ‘एक बुल और दूसरा बुलडोजर’- अखिलेश का योगी पर बड़ा हमला

अखिलेश का योगी पर बड़ा हमला

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को अब महज कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है. आगामी विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ समाजवादी पार्टी के लिए भी बहुत अहम है. फतेह हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानपुर से ‘विजय रथ यात्रा’ की शुरुआत की. इसे अखिलेश यादव के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है. अपनी ‘विजय रथ यात्रा’ के दूसरे दिन हमीरपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक भीड़ बता रही है कि आने वाला समय सपा का है. वहीं अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि आगामी चुनाव में जनता बीजेपी के खिलाफ इतने … Read more

‘बाइस साइकिल’ कार्टून से अखिलेश पर भाजपा का कटाक्ष, भड़की सपा बोली-जनता बनाएगी इनका…

सपा-भाजपा के बीच कार्टून वॉर

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी के लिए जहां आगामी चुनाव नाक का सवाल बन बैठा है तो वहीं समाजवादी पार्टी भी सत्ता में वापसी के लिए आतुर है. दोनों ही पार्टियों के बीच अब जुबानी जंग तेज हो चली है. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब ‘अब्बाजान’ के बाद ‘बुआ-बबुआ’ जैसे शब्द चर्चाओं में हैं. कानपुर और उन्नाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘जब गलत लोग चुने जाते हैं तब गरीबों का राशन सैफई खानदान के पास पहुंच जाता है लेकिन हमारी … Read more

मायावती ने किया ‘मुख्तार’ का पार्टी से पत्ता साफ, ‘कानून द्वारा कानून का राज’ होने की कही बात

मायावती ने किया 'मुख्तार' का पार्टी से पत्ता साफ

Politalks.news/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए तमाम राजनीतिक दल बड़े ही सोच समझकर कदम उठा रहे हैं. इसी कड़ी में एक बार विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव हुई सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के एक फैसले ने सभी को चौंका दिया है. बसपा सुप्रीमों मायावती ने बड़ा निर्णय लेते हुए कहा कि ‘इस बार पार्टी का प्रयास है कि आगामी चुनाव के लिए किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव ना लड़ाया जाए.’ मायावती के इस फैसले के बाद उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि इस बार बसपा बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को ज्यादा तवज्जो नहीं देगी. इस बात पर मुहर … Read more