पिछली सरकारों में लगता था कि साक्षात कंस कर रहा हो ब्रज क्षेत्र में शासन- योगी का अखिलेश पर निशाना

योगी का अखिलेश पर निशाना

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश (UttarPradesh) की चुनावी जंग पहले भगवान राम (Ram) के इर्द गिर्द ही लड़ी जाती थी, लेकिन अब भगवान श्री कृष्ण (ShriKrishna) की भी इसमें एंट्री हो गई है. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जहां सबसे पहले मथुरा का राग छेड़ा तो उनके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad Maurya) ने भी मथुरा (Mathura) को लेकर एक बयान दिया था. दोनों नेताओं के इस बयान ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं थी. अब बुधवार को मथुरा पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार की तुलना द्वापर युग के कंस के ब्रज क्षेत्र से … Read more

सपा का छोटे-छोटे दलों के साथ ‘बड़ा खेला’ करने का प्लान, सीटों का बंटवारा बढ़ा रहा अखिलेश का सिरदर्द!

यूपी में गठबंधन की राजनीति

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कसी हुई है. भाजपा (BJP) और सपा (SP) दोनों गठबंधन कर मोर्चेबंदी में लगी है. भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में कम सहयोगी रखे हैं. भाजपा सिर्फ दो सहयोगी पार्टियों के साथ चुनाव लड़ने जा रही है. वहीं समाजवादी पार्टी आधा दर्जन छोटी-बड़ी पार्टियों के साथ तालमेल करके लड़ने की तैयारी में हैं. अब सपा ने छोटी पार्टियों से गठबंधन तो कर लिया. लेकिन सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारा मुश्किल हो रहा है. एक तरह से सीटों का बंटवारा सपा के लिए सिरदर्द बन गया है. सूत्रों की माने तो अभी तक सपा ने सिर्फ राष्ट्रीय लोकदल (RLD) … Read more

सपा-RLD गठबंधन पर 7 दिसंबर को लगेगी मुहर, प्रदेश में फिलहाल है विफल ‘डबल इंजन’ सरकार- चौधरी

सपा-RLD गठबंधन पर 7 दिसंबर को लगेगी मुहर

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं सियासी उठापटक अपने चरम पर है. सभी राजनीतिक दल चुनावी रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं. बसपा (BSP) और कांग्रेस (Congress) ने जहां आगामी चुनाव अकेले लड़ने की बात कही है तो बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) छोटे दलों के साथ अपनी गाड़ी आगे बढ़ा रही है. आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन का एलान कर चुके समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) अब अपनी रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं. RLD प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) से जब सीटों के बंटवारे और गठबंधन के औपचारिक एलान को लेकर पॉलिटॉक्स ने … Read more

भाजपा की कथनी-करनी में है बहुत अंतर, झूठ बोलने का ट्रेनिंग सेंटर है नागपुर- राजभर का BJP पर निशाना

भाजपा की कथनी-करनी में है बहुत अंतर

Politalks.News/UttarPradesh. केंद्र सरकार ने आज संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन के दोनों सदन लोकसभा (Loksabha) और राज्यसभा (Rajaysabha) से ‘कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021’ पास करा लिया है. लेकिन दोनों सदनों में इस कानून पर चर्चा ना करने को लेकर विपक्षी दल केंद्र पर हमलावर है. इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश (UttarPradesh Assembly Election) की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने जालौन के उरई में हुई पत्रकार वार्ता में बीजेपी (BJP) को जमकर कौसा. राजभर ने पत्रकारों से कहा कि, ‘भाजपा सरकार की करनी और कथनी में बहुत अंतर है. इनके झूठ बोलने का ट्रेनिंग … Read more

यूपी से खुला था बीजेपी की जीत का रास्ता और अब यहीं से होगा बंद- अखिलेश का बीजेपी पर जोरदार तंज

अखिलेश का बीजेपी पर जोरदार तंज

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) बेहद नजदीक है और राजनीतिक दलों की बयानबाजी अपने चरम पर है. संविधान दिवस के मौके पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल से विपक्षी पार्टियों को परिवारवाद का पाठ पढ़ाया, तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कांशीराम स्मृति उपवन सांस्कृतिक स्थल में संविधान बचाओ महाआंदोलन राष्‍ट्रीय मंच द्वारा आयोजित ‘भारतीय संविधान दिवस समारोह व संविधान बचाओ विराट महापंचायत’ को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि ‘संविधान की बात करने वालों को मैं कहना चाहूंगा कि लोकतंत्र में जो जनता को दुख देता … Read more

जेवर एयरपोर्ट की सौगात दे मोदी बोले- पहले की सरकारों ने दिखाए सपने तो अखिलेश बोले- बेचना है तो…

अब 'जेवर' से गरमाई सियासत

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) को लेकर अब बीजेपी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (NarendraModi) पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं. पीएम मोदी ने आज जेवर (Jevar International Airport) में देश ही नहीं एशिया के सबसे बड़े ‘नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट’ (Noaida International Airport) का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी. इस शिलान्यास समारोह के दौरान पीएम मोदी (PM Modi)ने देशवासियों को बधाई तो दी ही साथ ही विपक्षी दलों को जमकर आड़े हाथ लिया. पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘पहले की सरकारों ने जिस उत्तर प्रदेश में अभाव और अंधकार में बनाए रखा, झूठे सपने दिखाए, वही उत्तरप्रदेश आज … Read more

राजभर के बयान से हुआ साफ़, ओवैसी BJP की नहीं सपा की है B टीम, अब होगी सांप्रदायिक नौटंकी- सिंह

ओवैसी BJP की नहीं सपा की है B टीम

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) में अब कुछ ही महीनों का समय शेष है. चुनाव से पहले छोटे दलों का सपा के साथ जुड़ना लगातार जारी है. सपा (SP) के साथ गठबंधन कर चुके सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (OmPrakash Rajbhar) ने ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को लेकर बड़ा बयान दिया है. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ओवैसी चुनाव में अखिलेश (Akhilesh Yadav) के साथ आ सकते हैं. लेकिन उन्हें 100 सीटों पर लड़ने की डिमांड को छोड़ना होगा. ओम प्रकाश राजभर द्वारा असदुद्दीन ओवैसी और सपा के बीच गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर अब बीजेपी भड़क गई है. योगी (Yogi Adityanath) सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ सिंह … Read more

मायावती का मिशन यूपी, फोल्डर के जरिये जनता के बीच उतरेगी बसपा, 84 सीटों के लिए बनाई रणनीति

मायावती का मिशन यूपी

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी अपनी रणनीति के तहत काम कर रहे है. आगामी चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. आगामी चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच जहां मुख्य भिंड़त मानी जा रही है तो वहीं कांग्रेस के साथ साथ अब बसपा भी अपनी चुनावी जमीन बचाने में जुटी है. हालांकि कांग्रेस के साथ साथ अब बसपा भी एक अलग ही रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है. कांग्रेस जहां इस चुनाव को महिलाओं पर केंद्रित कर के लड़ना चाहती है तो वहीं बसपा ब्राह्मण कार्ड खेलकर सत्ता हासिल करने की तैयारी कर रही है तो वहीं दलित वोटों पर … Read more

पीएम मोदी के दांव में उलझे जयंत, सपा से गठबंधन को लेकर बढ़ा असमंजस, बोले- जल्द लेंगे फैसला

पीएम मोदी के दांव में उलझे जयंत

Politalks.News/UttarPradesh. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर यूपी सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को और भी रोचक बना दिया है. केंद्र सरकार यह अच्छी तरह से जान चुकी है कि अगर आगामी चुनाव में फ़तेह हासिल करनी है तो कुछ न कुछ तो करना ही पड़ेगा. वहीं केंद्र सरकार के इस फैसले का असर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टियों के गठबंधन पर भी देखने को मिलेगा. जाट लैंड में अपनी अनूठी पहचान रखने वाली और चौधरी खानदान की कर्मभूमि से आने वाली राजनीतिक पार्टी RLD के लिए भी आगामी चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. आगामी चुनाव के लिए RLD ने समाजवादी पार्टी के … Read more

कृष्ण भी रोए थे खून के आंसू, जब आप ने चलावाई थी रामभक्तों पर गोलियां- निरहुआ के निशाने पर अखिलेश

आप ने चलावाई थी रामभक्तों पर गोलियां

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी अब अपने चरम पर है. यूपी की सियासत में अब तरह-तरह कि बयानबाजी शुरू हो गई है लेकिन भगवान राम को भुलाये बगैर प्रदेश की राजनीति आगे नहीं बढ़ सकती. अब इस कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी इसी तरह की राजनीति में कूद पड़े हैं. पेशे से कलाकार होने के बावजूद भी निरहुआ बीजेपी के रंग में ऐसे ढल गए कि उन्हें भी विपक्ष पर निशाना साधने के लिए भगवान राम का सहारा लेना पड़ा. निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘अखिलेश … Read more