भावनात्मक मुद्दों से लम्बे समय तक जनता को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता, भाजपा को लेना चाहिए सबक- चुनाव परिणामों पर बोले पायलट

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot-Congress) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को इससे सबक लेना चाहिए कि भावनात्मक मुद्दों से लम्बे समय तक जनता को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता. वहीं प्रदेश में हुए उपचुनावों परिणामों पर पायलट ने कहा कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा. मंडावा में रीटा चौधरी (Rita Choudhary) को मिली भारी मतों से जीत को कार्यकर्ताओं और कांग्रेस सरकार की उपलब्धि बताया. साथ ही खींवसर में मिली हार के लिए पायलट ने कहा कि वहां पर हार का अंतर ना के बराबर था सरकार और संगठन ने जो मेहनत की है उसी का परिणाम है कि हरेंद्र मिर्धा को इतना बहुमत मिला लेकिन वो जीत में थोड़े से अंतर से वंचित रह गए.

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में मंडावा में मिली भारी जीत और खींवसर में बहुत कम मतों से हुई पराजय के परिणामों बाद शुक्रवार को पीसीसी चीफ व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot-Congress) प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय पहुंचे. पायलट ने पीसीसी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में अच्छे प्रदर्शन के साथ दिवाली की शुभकामनाएं दी इस दौरान पीसीसी कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों से भी पायलट ने मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनांए दी.

बड़ी खबर: बेनीवाल ने राजे और युनुस खान पर लगाए गम्भीर आरोप, निकाय-पंचायत चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने की कही बात

पायलट ने मंडावा-खींवसर उपचुनावों में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर ताकतवर तरीके से यह चुनाव लडा जिससे माहौल कांग्रेस के पक्ष में रहा. पायलट ने कहा कि मैं पहले भी कहता आया हूं जब हम विपक्ष में थे तब भी सभी उपचुनाव हमने जीते थे. आज सत्ता में है तो सरकार के कामों पर मोहर लगी है. उपचुनावों में लगातार कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन पहले से अच्छा होता जा रहा है.

वहीं महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में जो चुनाव परिणाम आये है वो सभी आंकलनों से हटकर आये है जो लोगों ने कभी सोचा ही नहीं था. देश में कांग्रेस संगठन मजबूत है धरातल पर अच्छा काम कर रहा है. महाराष्ट्र में जनता कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के साथ थी पर भविष्यवाणी करने वाले लोग साथ नहीं थे. हरियाणा और महाराष्ट्र में एनसीपी गठबंधन के साथ कांग्रेस लगभग सरकार बनाने की स्थिती में आ गयी थी पर थोडी कसर रह गयी. इन चुनावों में सत्ता में बैठी भाजपा ने स्थानीय मुददों की बात नहीं कि इसलिए जनता ने विपक्ष में बैठी पार्टियों को अपना आर्शीवाद दिया.

देश के मौजूदा आर्थिक हालातों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए पायलट ने कहा कि आज जो हालात देश में बने हुुए है. देश में राज्यों में आर्थिक स्थिती जो बनी हुई है वो अनुकूल नहीं है. इसलिए सत्ताधारी दल के जो लोग दिल्ली में बैठे है उन्हे समझना पडेगा कि भावनात्मक मुददों को बहुत ज्यादा समय तक देश की जनता के सामने नहीं रख सकते. इसके साथ ही पायलट ने कहा कि जब वोट पडता है तो लोग नौकरी, अर्थव्यवस्था, मंहगाई के मुददों पर वोट करते है. इन दिनों देश का आर्थिक वातावरण नकारात्मक दिशा में जा रहा है और इसका जनता ने स्पष्ट संकेत दे दिया है. इन विधानसभा चुनावों से कांग्रेस को ताकत मिली है.

बड़ी खबर: राजस्थान में 49 नगर निकायों के लिए 16 नवम्बर को होगा मतदान, मतगणना 19 नवम्बर को

देश में होने वाले दिल्ली, झारखंड, बिहार विधानसभा चुनावों पर बोलते हुए पायलट ने दावा किया कि- मुझे लगता नहीं है कि सत्ताधारी दल जो दिल्ली में है वो किसी भी राज्य में अपनी सरकार बना पायेगा. भाजपा को इन चुनावों के परिणाम के बाद बहुत बडा सबक लेना चाहिए और आत्मचिंतन करना चाहिए. आज देश में जो मुददे है दाल रोटी के, नौकरी के, अर्थव्यवस्था के, बैंक कालेप्स के ये सब एक बडा मिसमैनेजमेंट का संकेत करते हैं और ये बडा संकेत जनता के मतदाताओं ने अपने वोट के जरिये दे दिया है. भाजपा को जो घमंड था उस पर जनता ने उन्हें आइना दिखा दिया है.

सचिन पायलट (Sachin Pilot-Congress) ने पंचायतों के पुर्नगठन पर कहा कि बहुत जल्द प्रदेश में पंचायतों के पुर्नगठन कि प्रक्रिया को पूरा कर रिपोर्ट चुनाव आयोग को दे दी जायेगी. जिससे नयी वोटर लिस्ट पर काम शुरू हो सके. पंचायत चुनाव के जनवरी या फरवरी में होने के बात भी इस दौरान पायलट ने कही.

जेजेपी के समर्थन के बाद हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ, सीएम बीजेपी का और डिप्टी सीएम जेजेपी का होगा

BJP and JJP

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. हरियाणा में जेजेपी (JJP) नेता दुष्यंत चौटाला के बीजेपी (BJP) को समर्थन देने का एलान करने के साथ ही प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. दुष्यंत चौटाला और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात के बाद अमित शाह ने घोषणा करते हुए कहा कि- हरियाणा की जनता ने जो जनादेश दिया है उसको स्वीकार करते हुए दोनों पार्टियों पार्टियों ने तय किया है हरियाणा में जेजेपी और भारतीय जनता पार्टी मिलकर सरकार बनाएगी. मुख्यमंत्री भाजपा के मनोहर लाल खट्टर होंगे और उपमुख्यमंत्री जेजेपी के दुष्यंत चौटाला होंगे. शनिवार को विधिवत रूप से नेता चुनने के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर … Read more

‘तेल लगाए पहलवान बन अखाड़े में कूदे थे सीएम पर बूढ़े शरद पवार ने दिया पटक’

Saamana

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही शिवसेना आक्रमक हो गयी है. भाजपा ने 101 और शिवसेना ने 60 सीटों पर कब्जा जमाया. इसके बाद ​शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे और पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने तीखे तेवर अपनाते हुए स्पष्ट तौर पर सरकार में 50-50 की भागीदारी की मांग की. इसके बाद शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ (Saamana) में एक लेख के जरिए बीजेपी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को घेरने की कोशिश की. इस लेख में शीर्षक लिखा ”तेल लगाए पहलवान बन अखाड़े में कूदे थे सीएम पर बूढ़े शरद पवार ने दिया पटक”.

लेख (Saamana) में कहा गया, ‘मौजूदा चुनाव परिणाम से ‘सत्ताधीशों’ को सबक मिला है. साफ है अब सत्ता की धौंस नहीं चलेगी. महाराष्ट्र की जनता ने गठबंधन को 161 सीटें दी लेकिन इस महाजनादेश नहीं कहा जा सकता. चुनाव से पहले बेहद कमजोर कही जा रही कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत हासिल की जबकि एनसीपी 55 सीटें जीतने में कामयाब हुई. एनसीपी ने इस चुनाव में बड़ी छलांग लगाई है.’

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हारकर भी सिकंदर बनी NCP, हरियाणा में कांग्रेस ने जिंदा रखी आस

मुखपत्र में एनसीपी प्रमुख शरद पवार की लीडरशिप की जमकर तारीफ की गई है. सामना में लिखा है कि ‘वह चुनाव में दमदार नेतृत्व और जिद के साथ लड़े. सीएम ने खुद को तेल लगाए हुए एक पहलवान की तरह मैदान में उतारा पर चुनाव परिणाम के बाद उन्हें यह स्वीकार करना होगा कि तेल थोड़ा कम पड़ गया. माटी की कुश्ती के उस्ताद की तरह एनसीपी प्रमुख ने उन्हें पटक दिया.’

शिवसेना के मुखपत्र (Saamana) में छपे इस लेख में भाजपा का नाम लिए बगैर कई हमले किए गए. लेख में लिखा, ‘सत्ता के दुरुपयोग कर राजनीतिक रोटियां सेंकने से किसी को खत्म नहीं किया जा सकता. यह चुनाव परिणाम ऐसा है जैसे अब किसी की धौंस नहीं चलेगी. अब चुनाव खत्म हो चुके हैं. हम जनता की सेवा करने जा रहे हैं. कौन हारा और किसे फायदे हुआ, इसका मंथन कुछ समय बाद किया जाएगा.’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 161 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है. अगर पिछले विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो इस चुनाव में भाजपा को 22 सीटों का नुकसान हुआ है. वहीं कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन 99 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रहा. एनसीपी ने पिछले चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. शिवसेना का प्रदर्शन पहले की तरह बरकरार है. चुनाव ​परिणाम के बाद शिवसेना भाजपा पर ढाई—ढाई साल मुख्यमंत्री पद के लिए दवाब बना रही है. 70 साल के इतिहास में ठाकरे परिवार से उद्दव ठाकरे के सुपुत्र आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे और जीत दर्ज की. अब शिवसेना समर्थक फडणवीस और प्रदेश भाजपा पर आदित्य ठाकरे को ढाई साल के लिए सीएम बनाने का प्रेशर बना रहे हैं.

वीडियो खबर: बच्चों की पार्टी ‘JJP’ ने 10 सीटें जीतकर चौंकाया

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बच्चों की पार्टी कही जाने वाली दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) की जननायक जनता पार्टी (JJP) ने 90 में से 10 सीटें जीत सभी को चौंका दिया. भाजपा को 40 और कांग्रेस को 31 सीटों पर संतोष करना पड़ा. दुष्यंत चौटाला की JJP सरकार निर्माण में अहम भूमिका निभाने जा रही है.

यह भी पढ़ें: दुष्यंत चौटाला मिटिंग करते रह गए, वहां खट्टर तलाश लाए सरकार बनाने की चाबी

दुष्यंत चौटाला मिटिंग करते रह गए, वहां खट्टर तलाश लाए सरकार बनाने की चाबी

Jannayak Janata Party

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम जब आए तो जननायक जनता दल और पार्टी के मुखिया दुष्यंत चौटाला के लिए दिवाली का रिटर्न गिफ्ट देने वाले जैसे यानि खुश खबर लेकर आयी. केवल एक साल पुरानी पार्टी (Jannayak Janata Party) जिसे आम तौर पर बच्चों की पार्टी कहा गया, उसने 10 सीटें जीत धमाका कर दिया. मतदान के पहले से ही दुष्यंत चौटाला को हरियाणा सरकार का किंगमेकर बताया जा रहा था और हुआ भी कुछ ऐसा ही. सरकार की ‘चाबी’ स्पष्ट तौर पर दुष्यंत के पास ही थी लेकिन वे राजधानी दिल्ली में केवल रणनीति बैठाते रह गए और इधर मनोहर लाल खट्टर सरकार की चाबी ढूंढ़ लाए. भाजपा को हरियाणा में … Read more

हरियाणा: वे 9 निर्दलीय विधायक जो लगा रहे खट्टर सरकार की नैया पार

Khattar Government

हरियाणा विधानसभा चुनाव के के शुरूआती रूझानों ने कांग्रेस और भाजपा को एक बारगी तो बराबर की टक्कर पर लाकर खड़ा कर दिया था. लेकिन गुरुवार को आए अंतिम परिणामों में बीजेपी का पलड़ा थोड़ा ज्यादा झुक गया. ऐसे में सभी की नजरें जेजेपी के मुखिया दुष्यंत चौटाला सहित सभी निर्दलीय विधायकों पर टिक गई. जीतने वालों में सात निर्दलीय, एक इंडियन नेशनल लोकदल (INLO) और एक हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) से है. हाल में खबर आयी है कि इन सभी विधायकों ने भाजपा को समर्थन दे दिया. शाम को मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) प्रदेश के राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा सौंपने जा रहे हैं. कयास लगाया … Read more

हरियाणा: इन दो निर्दलीय विधायकों पर अंतिम दांव खेलेगी भाजपा

Haryana Election 2019

बहुमत से दूर बीजेपी को सरकार बनाने के लिए चाहिए 6 विधायक, मनोहर लाल खट्टर लगातार कर रहे बागियों को मनाने की मान मनोहार  हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2019) के बाद फाइनल नतीजे सामने आ गए हैं. मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में भाजपा ने यहां 40 सीटों पर कब्जा जमाया. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस को 31 सीटों पर विजयश्री मिली. दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को 10, इनोलो को एक और आठ निर्दलीय जीतकर आए. बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत है जो किसी के पास नहीं है. तमाम कयासों के बाद मनोहर लाल खट्टर ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्होंने पांच … Read more

हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम भाजपा और मोदी जी को आइना दिखाने वाले: अशोक गहलोत

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा सहित कई राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों के लिए ये चुनाव परिणाम बहुत बड़ा झटका हैं. हरियाणा में जनता ने सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है और भाजपा के ‘अबकी बार 75 पार’ के नारे को नकार दिया है. वहीं महाराष्ट्र में भी भाजपा और उनके सहयोगी दलों की सीटें कम होना और कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ने और पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत है. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी और … Read more