वीडियो खबर: निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव के नतीजों पर ये बोले पायलट

राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने प्रदेश में दो सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों पर अपनी राय रखी. साथ ही निकाय चुनाव पर भी मीडिया को बताया. पायलट ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि शांति धारीवाल से उनकी बात हुई है और जनभावना के आधार पर फैसला किया जाएगा. उन्होंने ये भी बताया कि निकाय चुनावों के लिए अभी तक गठबंधन को लेकर कोई बात किसी से भी नहीं हुई है. पार्टी अपने दम पर बॉडी इलेक्शन में उतरेगी और अच्छा प्रदर्शन करेगी.