पायलट की वापसी पर शुरु हुई बीजेपी की बयानबाजी, राजेंद्र राठौड़ ने बताया तूफान से पहले की खामोशी

Sachin Pilot Rajasthan

PoliTalks.news/Rajasthan. राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच करीब डेढ़ महीने से चल रहा सत्ता का संघर्ष फिलहाल थम गया है. बगावत करने वाले सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान से बीती शाम मुलाकात की और सब कुछ ठीक हो गया. एक महीने तक चले इस पूरे सियासी ड्रामे पर बीजेपी ने भी अपने पैनी नजरें गढ़ रखी थी. बीजेपी इस आपसी कलह में कहीं थी नहीं लेकिन तड़का जरूर लगा रही थी. बीजेपी पूरे मामले पर बराबर नजर बनाए हुए थी और कई नेताओं ने तो सचिन पायलट की कार्यशैली की भी जमकर तारीफ की. कई नेताओं ने तो पायलट को बीजेपी में आने … Read more

राजभवन के घेराव वाले बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी नेताओं के निशाने पर आए सीएम गहलोत

Img 20200724 Wa0159

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की गर्माई हुई सियासत के राजनीतिक समीकरण पल पल बदल रहे है. बीते दिन शुक्रवार को सीएम गहलोत के राजभवन को घेरने वाले बयान और राजभवन में कांग्रेस विधायकों द्वारा दिए गए धरने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए. इस दौरान सतीश पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल के खिलाफ लोगों को उकसाने वाला बयान दिया है, जो कि असंवैधानिक है और संसदीय परम्पराओं के विपरीत है और मुख्यमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ भी है. सतीश पूनियां ने कहा कि ‘द ग्रेट राजस्थान पाॅलिटिकल ड्रामा’ … Read more

गहलोत निकलें होटल से बाहर, मंत्री व विधायकों को भी छोडें खुला, जिससे जनता के हो सकें काम- पूनियां

(10)

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में सीएम अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच की आपसी खींचतान के चलते आए सियासी संकट के मौके को भाजपा किसी भी सूरत में खोना नहीं चाहती है. प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा के पास सत्ता हथियाने का मौका तो ना के बराबर है लेकिन भाजपा नेता सीएम गहलोत पर निशाना साधने का कोई मौका मौजूदा समय में नहीं छोड रहे हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम गहलोत द्वारा पीएम मोदी को लिखे गए पत्र को लेकर सीएम गहलोत पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही कहा कि कोरोना संकटकाल में प्रदेश की जनता की इम्युनिटी … Read more

प्रदेश में CBI को जांच करने से पहले राज्य सरकार से लेनी होगी मंजूरी, पूनियां ने कहा- दाल में कुछ काला है

Img 20200721 011158

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच सरकार ने सीबीआई जांच को लेकर अहम फैसला लिया है. अब सीबीआई सीधे तौर पर राजस्थान में किसी भी केस की जांच नहीं कर सकेगी. सीबीआई को जांच करने से पहले राज्य सरकार की मंजूरी लेनी होगी. राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. इसे केंद्रीय भाजपा नेताओं की कथित ऑडियो टेप के मामले में सीबीआई जांच को लेकर की गई मांग से जोड़ा जा रहा है. वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सीबीआई जांच को लेकर गहलोत सरकार के इस फैसले पर कहा है कि दाल में कुछ काला है. बता दें, भारत सरकार … Read more

कांग्रेस के आपस के झगड़े में संजय जैन को अपराधी बनाकर बीजेपी पर आरोप मंडा जा रहा है- सतीश पूनियां

Img 20200717 Wa0107

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की सियासत में विधायकों के खरीद फरोख्त के आॅडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर बहुत तेज हो गया है. शुक्रवार सुबह कथित वायरल आॅडियो को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाल ने भाजपा पर निशाना साधा वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग भी की. इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड ने पलटवार करते हुए गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने एक ऑडियो टेप का आज जिक्र किया. इसमें हास्यास्पद बात यह … Read more

हॉर्स ट्रेडिंग की बात करते करते बकरा ट्रेडिंग पर आ गए हैं गहलोत: सतीश पूनियां

Satish Poonia BJP (सतीश पूनियां)

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच शनिवार को आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया. जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकार वार्ता कर प्रदेश के तीन बडे भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड, सतीश पूनियां पर आलाकमान को खुश करने के विधायकों की खरीद फरोख्त करने के षडयंत्र रचने का आरोप लगाया तो जवाब में इन बीजेपी नेताओं ने भी संयुक्त पत्रकार वार्ता कर सीएम गहलोत पर पलटवार किया. सीएम गहलोत द्वारा बीजेपी नेताओं पर लगाए बकरा मंडी की तरह विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप के जवाब में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि कभी घोड़े की बात करने वाले मुख्यमंत्री गहलोत ने आज बकरे … Read more

सीएम गहलोत भाजपा नेताओं की जासूसी के बहाने खुद के नेताओं पर बिठा रहे हैं पहरा- सतीश पूनियां

0f53e61bf4c33510380d3b179f2f6b3f(1)

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां एडीजी द्वारा गुप्तचर शाखा की नई विंग के गठन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लगातार निशाना साध रहे हैं. दिल्ली में गुप्ताचर शाखा के गठन को लेकर पूनियां ने शुक्रवार को एक बार फिर से गहलोत सरकार को घेरा. पूनियां ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नकेल तो गहलोत सरकार ने अपने नेताओं पर पहले से ही कसी हुई है, अब वह नकेल ढ़ीली कब होती है यह देखने वाली बात है. सतीश पूनियां ने कहा कि गुप्तचर विभाग के दिल्ली में गठन का जो आदेश 22 अप्रैल का बताया जा रहा है, वह राज्यसभा चुनाव के नामांकन के … Read more

गहलोत सरकार की किसानों को बड़ी सौगात

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. गहलोत सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत ने किसानों के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की. साथ ही राजस्थान कृषि प्रसंस्करण कृषि व्यवसाय, कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति का भी विमोचन किया. गहलोत ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से मुझे तीसरी बार राजस्थान का प्रथम सेवक बनने का मौका मिला है. मंच पर गहलोत के साथ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को छोडकर लगभग सभी मंत्री मौजूद रहे.

प्रदेश को मिली पहले जनता क्लीनिक की सौगात, महिला सशक्तिकरण के लिए 1000 करोड की योजनाओं का शुभारंभ

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को पहले प्रदेश की जनता को नई सौगात देते हुए जनता क्लिनिक (Janta Clinic) का उदघाटन किया. इसके बाद गहलोत ने निरोगी राजस्थान अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भी शिरकत करते हुए 1000 करोड़ की योजनाओं की सौगात प्रदेश की महिलाओं को दी.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजधानी के जगतपुरा स्थित वाल्मिकी नगर में प्रदेश को पहला जनता क्लिनिक (Janta Clinic)  की सौगात देने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि ‘पहला सुख निरोगी काया’, इसको आधार बनाकर निरोगी राजस्थान अभियान आज से शुरू हो रहा है. इसी के अंतर्गत जनता क्लिनिक बन रहा है. जनता क्लिनिक की घोषणा सरकार ने बजट में की थी. प्रदेश में इतने मोहल्ले हैं, इतना बडा क्षेत्र है, एक साथ सभी जगह शुरूआत नहीं हो सकती, इसलिए सरकार चाहती है कि इस नेक काम में एनजीओ भी आगे आएं. उद्योगपतियों का सीएसआर के तहत पैसा इस काम में लगे, विधायकों व सांसदो का फंड इसमें लगे और नगर निगम और यूआईटी जहां है वो जगह उपलब्ध करवाए ताकि जल्दी से जल्दी प्रदेशभर में जनता क्लिनिक खुल सकें.

यह भी पढ़ें: गहलोत की प्यार भरी चेतावनी बनी चर्चा का विषय, सुधीजनों ने कहा “ऐसा नहीं होता सरकार..! यह लोकतंत्र है राजतंत्र नहीं”

जनता क्लिनिक (Janta Clinic) के शुभारंभ के बाद सीएम गहलोत ने जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज सभागार में निरोगी राजस्थान अभियान और जन आधार योजना का शुभारंभ किया. इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान को निरोगी बनाना इस अभियान का लक्ष्य है. ये कोई योजना नहीं, बल्कि एक अभियान है, जिसमें सभी को साथ मिलकर इसे सफल बनाना होगा. इसमे चिकित्सा विभाग के साथ ही अन्य कई विभागों का भी बराबर सहयोग रहेगा. इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश में ऐसा माहौल बनाना है जिससे रोग ही पैदा न हो. इसके लिए प्रदेश के हर गांव और मौहल्ले में स्वास्थ्य मित्र बनाये जायेंगे. प्रदेश में करीब एक लाख स्वास्थ्य मित्रों का एक मेला लगाया जाएगा जिसमें उन्हे स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जायेगी.

गहलोत ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय राजस्थान इस काम को अहमियतता से कर रहा है. सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का हर व्यक्ति स्वस्थ रहे उसे किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं हो. यह काम तब सार्थक होगा जब प्रदेश की आम जनता सहयोग करेगी. आगे गहलोत ने कहा कि (Janta Clinic) यह योजना प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए है इसलिए सरकार चाहेगी की वो सभी लोग कैसे स्वस्थ रहे, किस तरह की लाइफस्टाइल को अपनायें, पर्यावरण को किस तरह से ठीक रखें ताकि बीमार होने की संभावना कम हो इसके लिए सरकार लोगो को प्रशिक्षित करेगी. प्रदेश की जनता अपने हित के लिए इस योजना को अपनायेगी और देश कैसे स्वस्थ रहे इसके लिए राजस्थान देश में मॉडल स्टेट बनेगा.

मुख्यमंत्री गहलोत ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भी शिरकत की. इस कार्यक्रम में गहलोत ने 1 हजार करोड की इंदिरा महिला शक्ति निधि योजनाओं का भी शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं के लिए इंदिरा महिला शक्ति निधि के लिए 1 हजार करोड के कोष का गठन किया गया है और जरूरत पडी तो इसे और भी बढा दिया जायेगा. गहलोत ने आगे कहा कि महिलाओं को जो स्थान आजादी के बाद मिलना चाहिए था वह अभी तक नही मिला है पर अब जमाना बदल गया है.

एक साल की हुई अशोक गहलोत की 3.0 सरकार, मेनिफेस्टो के 503 में से 119 वादे पूरा करने का दावा

गहलोत ने आगे अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कानून में संशोधन किया था जिससे आज महिलाएं विधायक, सांसद, पंच, सरपंच बनने लगी है पहले नहीं बनती थी. अब धीरे धीरे महिलाएं संभल गयी है और अब घूंघट भी हट गया है. उसी रूप में पुरुषों को भी चाहिए कि महिलाओं को बढ़ावा दे अगर महिलाओ को बढ़ावा देंगे तो समाज बदलेगा. महिलाओं की भागीदारी होगी तो देश तेजी से आगे बढेगा. इसमे सरकार कोई कमी नही रखेगी सरकार की योजनाओं का सभी महिलाएं लाभ लें. वहीं इस कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से गहलोत ने भ्रूण हत्या रोकने ओर ऐसा करने पर विरोध करने का भी आग्रह किया.

गहलोत सरकार के एक साल पूरा होने पर बीजेपी ने जारी किया आरोप पत्र

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. गहलोत सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष में बीजेपी ने राजस्थान सरकार के खिलाफ एक चार्जशीट (Charge sheet of BJP) जारी की. इस चार्जशीट में सरकार की 52 सप्ताह की वादा खिलाफी की 52 विफलताओं का आरोप लगाया है. बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने इस अवसर पर कहा कि सरकार का एक साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के मध्य प्रतिस्पर्धा में बीत गया. परिणामस्वरूप जश्न में पायलट नदारद रहे. इसके अलावा पूनिया ने गहलोत सरकार पर किसानों से धोखाधड़ी और जनता से वादाखिलाफी के आरोप भी लगाए.