विवादित बयान पर मंत्री भंवरलाल मेघवाल का यू-टर्न, बीजेपी ने बताया शर्मनाक बयान

मंत्री Bhanwarlal Meghwal

राजस्थान की गहलोत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के केबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल (Bhanwarlal Meghwal) ने खुद के दिए विवादित बयान पर यू-टर्न लेते हुए कहा कि मेरे द्वारा एक सभा में मज़ाक-मज़ाक में कही गई बात का वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है. मेघवाल ने इसे राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया. अपने बड़बोलेपन के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने मंडावा में हो रहे उपचुनाव को लेकर गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सुजानगढ़ में एक कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से कह दिया कि अगर आप कहें तो चुनाव हरा दूंगा और आप कहें … Read more

वीडियो खबर: सचिन पायलट ने दिया सतीश पुनिया को करारा जवाब

Sachin Pilot

नरेन्द्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के बाद राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया ने अपने भाषण में कहा कि हम राजस्थान को कांग्रेस मुक्त प्रदेश बना देंगे. इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने गुरुवार को अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनता के जनादेश के अपमान किसी को नहीं करना चाहिए. प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी हुई है, ऐसे में पुनिया अपनी पार्टी में अपनी साख बनाने के लिए इस तह के बड़े-बोल बोल रहे हैं.

मंडावा उपचुनाव: 9 प्रत्याशी मैदान में लेकिन कांग्रेस की रीटा व भाजपा की सुशीला में होगी सीधी टक्कर

Mandawa

पॉलिटॉक्स ब्यूरो – झुंझुनूं लोकसभा सीट पर नरेन्द्र कुमार की जीत से खाली हुई मंडावा (Mandawa) विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा व कांग्रेस दोनो ही प्रमुख पार्टियों ने जाट महिला उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाया है. मंडावा सीट पर कांग्रेस की पूर्व विधायक रीटा चौधरी का मुकाबला कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हुई और तीन बार कांग्रेस से प्रधान रहीं सुशीला सिंगड़ा से है. 21 अक्टूबर को मतदान के बाद 24 अक्टूबर को पता चलेगा रीटा या सुशीला में से कौन करेगा विधानसभा में प्रवेश. मंडावा क्षेत्र की राजनीति में खास पहचान मंडावा (Mandawa) विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की राजनीति में अपनी एक खास पहचान रखता है और रखे भी क्यों … Read more

महाराष्ट्र में एक अभिनेत्री, एक पूर्व अभिनेता और दो टीवी स्टार चुनाव मैदान में

Maharashtra

इस बार महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के मौके पर एक मराठी फिल्म अभिनेत्री, एक अभिनेता से कांग्रेस नेता बने उम्मीदवार और दो टीवी स्टार चुनावी माहौल को गर्माए हुए हैं. ये हैं दीपाली सैयद (Deepali Syed), बलदेव खोसा (Baldev Khosa), एजाज खान (Ejaz Khan) और अभिजीत बिचुकले (Abhijeet Bichukale). मराठी फिल्म अभिनेत्री दीपाली सैयद मुंब्रा-कलवा से शिवसेना उम्मीदवार हैं और राकांपा उम्मीदवार जितेन्द्र अव्हाड़ को चुनौती दे रही हैं. मुंब्रा-कलवा विधानसभा क्षेत्र राकांपा का गढ़ माना जाता है. दीपाली ने पिछले सप्ताह शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की है. इससे पहले दीपाली आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार के रूप में 2014 का लोकसभा चुनाव लड़कर हार चुकी हैं. Maharashtra … Read more

वीडियो खबर: RCA में वैभव गहलोत जीते या फिर जीती सरकार?

लगभग एक महीने चले घमासान के बाद आखिर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव सम्पन्न हो गए. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत RCA के अध्यक्ष चुन लिए गए और अब वे BCCI में राजस्थान क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करेंगे. लेकिन असल में RCA चुनाव में चले इस घमासान में आखिर कौन जीता? वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) की जीत हुई या सरकार की? बेनीवाल ने सच में डूडी की मदद की या खुद का राजनीतिक फायदा उठाया? ये कुछ ऐसे सवाल है जो RCA चुनाव के बाद अब मुंह बाए खड़े हैं.

 

वीडियो खबर: हरेन्द्र मिर्धा कभी अपने साले से मिलने जेल गए क्या? – बेनीवाल

खींवसर उपचुनाव में अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र जी अपने 58 सेकंड या 1 से डेढ़ मिनिट के भाषण में बोल रहे हैं कि ये मेरा आखिरी चुनाव है, अब जब आखिरी ही चुनाव लड़ रहे हैं तो आप समझ सकते काम क्या करेंगे, आखिरी चुनाव लड़ने वाला जितने के बाद काम करता है क्या, आराम करता है और जब आराम ही करना है तो चुनाव लड़ने की जरूरत ही क्या है.

पूरी खबर के लिए देखें वीडियो

खींवसर उपचुनाव: मेरा मुकाबला हरेन्द्र मिर्धा से नहीं अशोक गहलोत से है- हनुमान बेनीवाल

राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-Poll Election) के मद्देनजर राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने कहा है कि खींवसर में मेरा मुकाबला हरेंद्र मिर्धा (Harendra Mirdha) से नहीं है बल्कि इस चुनाव में मेरा मुकाबला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से है, वहीं मंडावा में यह मुकाबला किसानों और गहलोत के बीच है. इसके साथ ही बेनीवाल ने कहा कि अशोक गहलोत इस उपचुनाव में पुलिस के दम पर मतदान करवाने की सोच रहे हैं तो मैं यह चेतावनी देना चाहता हूं कि ऐसी गलती मत करना, नहीं तो इसका खामियाजा पूरे राजस्थान में सरकार को भुगतना पडेगा.

बेनीवाल ने नागौर जिले में कानून की स्थिति पर बोलते हुए कहा कि जिले में कानून की स्थिति पूरी तरह से बिगडी हुई है जिसके लिए गहलोत सरकार जिम्मेदार है. साथ ही पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव की आड में पुलिस खुले आम गुंडागर्दी कर रही है. पिछले तीन चार महिनों से अपराध का ग्राफ बढा है, इसके लिए यहां के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक व एसडीएम जिम्मेदार हैं. बेनीवाल ने यह भी कहा कि खींवसर विधानसभा क्षेत्र के रालोपा के ऐसे कार्यकर्ताओं को हिस्ट्रीसीटर घोषित किया जा रहा है जिनके उपर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है. इस पर बेनीवाल ने मुख्यचुनाव आयुक्त को अपील करते हुए कहा कि नागौर जिले में जितने भी अपराधी हैं उन पर पुलिस चालान करे और उनको इस चुनाव के दौरान थानों में बंद करे.

यह भी पढ़े: – खींवसर विधानसभा उपचुनाव में बेनीवाल व मिर्धा परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर

सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे की विदाई हमने जोधपुर से की थी उसी तरह खींवसर व मंडावा उपचुनाव जीतकर अशोक गहलोत की विदाई भी राजस्थान से कर देंगे. वैभव गहलोत के आरसीए अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने पर बेनिवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सत्ता के दम पर अपने बेटे को आरसीए का अध्यक्ष तो बनवा सकते है लेकिन विधायक या सांसद नहीं बनवा सकते, इसके लिए जनता के बीच जाना पडता है जनता की सुननी पडती है.

खींवसर से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा के लिए बेनीवाल ने कहा कि जिले में पुलिस अधिक्षक, कलेक्टर व एसडीएम सभी इन दिनों हरेंद्र मिर्धा के कहने पर काम कर रहे हैं और उनके कहने पर रालोपा के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है, उन पर मुकदमें दर्ज किये जा रहे है. साथ ही बेनीवाल ने रालोपा से जुडे कार्यकताओं के क्षेत्र से दूर ट्रांसफर करने के भी सरकार पर आरोप लगाये.

वैभव अपना निर्णय लेने में सक्षम, चुनाव में सारे हथकंडे अपनाने पड़ते हैं- RCA पर बोले गहलोत

आखिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने अपने पुत्र वैभव गहलोत के राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष बनने पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके पुत्र वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) अलग किराए के मकान रहते हैं और अपने निर्णय लेने में वो खुद सक्षम हैं. मैनें कभी उन्हें प्रमोट नहीं किया है, बल्कि वे अपनी राजनीति करते है और मैं अपनी राजनीति करता हूं. वहीं रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) के आरोपों पर गहलोत ने कहा कि चुनाव लडऩा हो तो सारे हथकंडे अपनाने पड़ते हैं. दो दिवसीय जोधपुर दौरे पर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार देर शाम होटल रेडिएशन ब्लू में पत्रकारों द्वारा उनके पुत्र वैभव … Read more

वीडियो खबर: डूडी को दिलवाकर रहेंगे उनका हक-बेनीवाल

खींवसर के आकला गांव में जनसंपर्क के लिए पहुंचे RLP चीफ हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि रामेश्वर डूडी एक किसान का बेटा है इसलिए हम उनके साथ हैं. प्रदेश सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है. वे RCA अध्यक्ष बनने के हकदार थे लेकिन उन्हें पर्चा तक भरने नहीं दिया गया. उनके इस संघर्ष में आरएलपी उनके साथ है और डूडी को उनका हक दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

खींवसर विधानसभा उपचुनाव में बेनीवाल व मिर्धा परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) के नागौर से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई खींवसर विधानसभा सीट (Khivnsar Assembly Seat) पर आगामी 21 अक्टूबर को उपचुनाव है. यहां एक बीजेपी-आरलपी गठबंधन के तहत RLP से हनुमान के छोटे भाई नारायण बेनिवाल और कांग्रेस से पूर्व मंत्री हरेन्द्र मिर्धा (Harendra Mirdha) के बीच कड़ा मुकाबला है. पिछले तीन विधानसभा चुनाव से हनुमान बेनीवाल का गढ माने जानी वाली इस जाट बाहुल्य सीट पर बेनीवाल व मिर्धा दोनों परिवारों की साख दांव पर है. वहीं अपने राजनीतिक प्रभुत्व को बचाने के लिए संघर्ष को मजबूर मिर्धा परिवार के लिए यह चुनाव अपनी खोयी हुई साख को … Read more