कोरोना प्रबंधन में पूरी तरह नाकाम गहलोत सरकार- हनुमान बेनीवाल, सरकार को दिए अहम सुझाव
Politalks.News/Rajasthan. एक तरफ गहलोत सरकार कल यानि गांधी जयंती के दिन ‘कोरोना के खिलाफ जन-आंदोलन‘ का आगाज करने जा रही है, जिसमें सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी पूरा सहयोग और समर्थन दे रहा है. वहीं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश में कोरोना से पीड़ित मरीजों के इलाज के प्रबन्धन व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर राजस्थान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सांसद बेनीवाल ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों को संसाधन उपलब्ध करवाने में पूर्ण रूप से नाकाम है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि कोरोना से पीड़ित मरीज दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं और प्रदेश … Read more