दारु पीते पकड़े गए रिश्तेदार को छुड़ाने थाने पहुंचे विधायक जी का हंगामा, बोले- क्या हुआ शराब पी ली तो, आखिर बच्चे हैं

'क्या हुआ शराब पी ली तो, आखिर बच्चे हैं'

Politalks.News/Rajasthan. जोधपुर का रातानाडा थाना फिर से सुर्खियों में है. लवली कंडारा एनकाउंटर मामला शांत नहीं हुआ और अब शेरगढ़ से कांग्रेस विधायक मीनाकंवर और उनके पति ने थाने में धरना दे दिया. विधायक के रिश्तेदार का पुलिस ने चालान काटा तो विधायक अपने पति सहित थाने पहुंच गईं. विधायक और उनके पति ने पुलिस को धमकाया और जमकर हंगामा किया. हैरान करने वाली बात तो ये है कि चालान एमवीआई एक्ट के तहत पर काटा गया. इस पर विधायक ने पुलिस से कहा कि, ‘क्या हो गया शराब पी ली तो, बच्चे हैं पी लेते है’. इस दौरान विधायक के पति पुलिसकर्मी को विधायक के सामने कुर्सी पर बैठने … Read more

गहलोत सरकार पर ‘राठौड़ीवार’- डेंगू मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ राजनीतिक भ्रमण में बिजी हैं रघु शर्मा

डेंगू के प्रकोप के सामने गहलोत सरकार का 'सिस्टम' हांफा- राठौड़

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने बयान जारी कर गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया है. राठौड़ ने कहा कि, ‘राजस्थान में कोरोना कुप्रबंधन के बाद अब डेंगू के प्रबंधन में भी राज्य सरकार के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं. राज्य में एक ओर जानलेवा डेंगू बुखार चरम पर है और अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं नहीं होने के अभाव में नौनिहालों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है’. चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि,’ जिम्मेदार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा जी डेंगू-निमोनिया जैसे संकट के समय भी प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे छोड़कर ‘राजनीतिक … Read more

बेनीवाल ने लवली एनकाउंटर को बताया फर्जी, बोले- ये एक राजनीतिक षड्यंत्र, सीबीआई करे जांच

लवली एनकाउंटर एक सियासी साजिश- बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan. जोधपुर पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर नवीन उर्फ लवली कण्डारा एनकाउंटर के विरोध में मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर चल रहा गतिरोध शुक्रवार को भी बना रहा. मृतक के परिजन और वाल्मिकी समाज के लोग रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम, तीन सिपाहियों के निलम्बन पर अड़े रहे और पोस्टमार्टम तक नहीं हो सका. इधर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर चल रहे वाल्मीकि समाज के धरने में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी शामिल हुए. बेनीवाल ने पुलिस द्वारा किये गए लवली के एनकाउंटर के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए एनकाउंटर को फर्जी बताया और मामले की सीबीआई जांच की मांग की. सांसद … Read more

भावंडा में ताड़ा हत्याकांड पर सियासत तेज, बेनीवाल बोले- सरकार और पुलिस का रवैया गैरजिम्मेदाराना

भावंडा में सुनील हत्याकांड पर सियासत तेज

Politalks.News/Rajasthan. नागौर के भावंडा पुलिस थाने के बाहर सुनील ताड़ा के शव के साथ धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल गुरुवार को खींवसर विधानसभा क्षेत्र में स्थित भावंडा पुलिस थाने के घेराव में पहुंचे, इस दौरान सांसद बेनीवाल ने दिवगंत सुनील उर्फ सोनू ताड़ा की पार्थिव देह पर श्रद्धांजलि अर्पित करके उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया, सांसद बेनीवाल ने पुलिस और सरकार पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने और मिलीभगत का आरोप लगाया’. इधर, पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में भावंडा थानाप्रभारी शंकर लाल, हेड कांस्टेबल भगवाना राम और कांस्टेबल राधेश्याम को लाइन हाजिर कर दिया है. थाने … Read more

धरियावद में राठौड़ ने जिंदा किया मुकाबला, अब गहलोत के ‘हनुमान’ की बारी तो वल्लभनगर में रोचक जंग

विधानसभा उपचुनाव का रण

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की दो विधानसभा सीटों धरियावद और वल्लभनगर पर होने वाले उपचुनाव का घमासान अब और तेज होता जा रहा है. विधानसभा उपचुनावों के लिए नाम वापसी का समय बुधवार को खत्म हो गया है. इसके बाद अब वल्लभनगर और धरियावद में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है. वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रत्याशी प्रीति शक्तावत, भाजपा के हिम्मत सिंह झाला, आरएलपी के उदयलाल डांगी और जनता सेना से दीपेंद्र कुंवर सहित 9 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं धरियावद में भाजपा से खेतसिंह, कांग्रेस से नगराज मीणा और बीटीपी से गणेश लाल मीणा सहित 7 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. ये तो बता हई चुनाव के … Read more

‘भयंकर’ संकट के बीच CM गहलोत ने फिर की अपील- बिजली बचाओ, केन्द्र से मांगा कोयला

CM गहलोत ने फिर की बिजली बचाने की अपील

Politalks.News/Rajasthan. कोयले की कमी के चलते पूरा देश बिजली संकट से जूझ रहा है. एक ओर जहां केंद्र सरकार कोयला का संकट नहीं होने की बात कह रही है, वहीं राजस्थान की सरकार कोयला संकट की बात कहते हुए केंद्र सरकार से कोयला सप्लाई की मांग कर रही है. राजस्थान में बढ़ते बिजली संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रदेशवासियों से बिजली बचाने की अपील की है. सीएम गहलोत ने आज ट्वीट कर कहा है कि, ‘प्रदेश के सभी नागरिक बिजली का सीमित और विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें. जो बिजली उपकरण काम नहीं आ रहे हैं, उन्हें बंद रखें और बिजली बचाएं’. कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के … Read more

गहलोत सरकार पर बरसे राठौड़- राजस्थान पर कलंक दलित अत्याचार, DAP की कमी से किसान बेहाल

गहलोत सरकार पर 'राठौड़वार' जारी

Politalks.News/Rajasthan. कानून व्यवस्था, हनुमानगढ़ में दलित अत्याचार और डीएपी की कमी के मुद्दे पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने राज्य सरकार को आडे़ हाथ लिया है. राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि, ‘लचर कानून व्यवस्था के कारण दलितों पर अत्याचार की पराकाष्ठा हो रहा है. भ्रमजाल में फंसकर पार्टी आई है सत्ता में. सीएम गहलोत गृह विभाग के मुखिया के तौर पर नाकाम रहे हैं. साथ ही राठौड़ ने किसानों को उपलब्ध नहीं हो पा रहे डीएपी के मुद्दे पर भी गहलोत सरकार को जमकर घेरा. कांग्रेस राज में दलितों पर अत्याचार की पराकाष्ठा- राठौड़ हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीटकर हत्या के मुद्दे पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने गहलोत सरकार को … Read more

सीएम गहलोत ने दिया बड़ा सियासी संदेश तो पायलट ने भी की सरकार की तारीफ, नारेबाजी ने निकाली हवा

गहलोत के गहरे सियासी संदेश चहुंओर चर्चा!

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने नामांकन के साथ ही प्रचार अभियान का शंखनाद भी कर दिया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ‘हम साथ साथ हैं’ का संदेश देते हुए हैलिकॉप्टर, कार और फिर एक साथ मंच को शेयर करते दिखे. इसके अलावा सरकार के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों की मोर्चेबंदी भी यहां देखने को मिली. दोनों ही प्रत्याशियों की नामांकन सभा में मंच से कई संदेश दिए गए. तो कुछ ऐसा भी हुआ जो कांग्रेस में एकजुटता के दावों की पोल खोल गया. वहीं मंच से भाजपा और मोदी सरकार को … Read more

कोयला खदानों में पानी भरने से गहराया बिजली संकट- CM गहलोत ने वीसी में अफसरों को दिए अहम निर्देश

गहराया बिजली संकट, सीएम गहलोत ने की ये अपील

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में बिजली संकट गहराता जा रहा है. बढ़ते बिजली के बिलों के बीच कटौती प्रदेश में कोढ़ के खाज का काम कर रही है. प्रदेश में अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं. तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसको लेकर गंभीर हैं. सीएम गहलोत ने बिजली की पर्याप्त उपलब्धता की तैयारियों की समीक्षा की है. कोयले की कमी के चलते प्रदेश में बिजली संकट गहराया है. मानसून में हुई जोरदार बारिश से कोयला खदानों में पानी भर जाने के कारण पूरे उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से कोयला उपलब्धता का संकट आया है. इस संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री निवास पर वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक में बिजली … Read more

वल्लभनगर-धरियावद के प्रत्याशी चयन में चौंकाया भाजपा ने, भींडर-कन्हैया दे सकते हैं बड़ी चुनौती

कन्हैया और भींडर बन सकते हैं बड़ी चुनौती

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिये बीजेपी ने आज अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं. बीजेपी ने उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा सीट से हिम्मत सिंह झाला को मैदान में उतारा है, तो वहीं प्रतापगढ़ की धरियावाद विधानसभा सीट के लिये खेत सिंह मीना पर दांव लगाया है. दोनों सीटों में से वल्लभनगर सीट पहले कांग्रेस के कब्जे में थी और धरियावाद बीजेपी के पास थी. इन उपचुनावों में दोनों ही पार्टियां अपने-अपने कब्जे वाली सीटों को बरकरार रखते हुये एक दूसरे से उनकी सीटें छीनने का पुरजोर प्रयास कर रही हैं. टिकट वितरण के बाद बगावत और परेशानी दोनों साथ खड़ी नजर आ … Read more