प्रदेश के 10 नगर निगमों में से 7 पर महिलाओं का कब्जा, 196 निकाय प्रमुखों के लिए निकाली लॉटरी

Heads of Bodies

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में होने वाले निकाय चुनावों में महापौर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए रविवार को स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर में लॉटरी निकाली गई. प्रदेश के 10 नगर निगम, 34 नगर परिषद और 152 नगर पालिकाओं सहित सभी 196 निकाय प्रमुख (Heads of Bodies) लिए लॉटरी निकाली गई. जिसमें हाल ही में नवगठित जयपुर, कोटा, जोधपुर के दो-दो नगर निगमों के लिए भी लॉटरी निकाली गई. प्रदेश की 10 नगर निगमों में से 7 की महापौर महिलाएं होंगी. जयपुर की दोनों नगर निगमों में महिला ओबीसी तो जोधपुर की दोनों नगर निगमों में महापौर सामान्य महिला होंगी. कोटा नगर निगम उत्तर की महापौर एससी महिला होगी, वहीं बीकानेर … Read more

वीडियो खबर: बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराजगी से खींवसर-मंडावा का मुकाबला हुआ रोचक

खींवसर और मंडावा में होने वाला उपचुनाव जहां पहले एक तरफा नजर आने लगा था वो अब प्रचार के अंतिम चरण में पहुंचते पहुचंते बहुत रौचक हो गया है…

पूरी खबर जानने के लिए देखें वीडियो

वीडियो खबर: हनुमान बेनीवाल ने बताया प0 जवाहर लाल नेहरू की मौत का राज

पूरी खबर जानने के लिए देखें वीडियो

वीडियो खबर: सतीश पूनिया का गहलोत पर पलटवार, कहा – हार के डर से बौखला गए हैं

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के RSS और भाजपा के बयान पर राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत का बयान बौखलाहट भरा है. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने आप में एक दर्शन और विचार है. पूनिया ने आगे कहा कि गहलोत अपने पुत्र की लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद और आने वाले निकाय चुनाव में हार की आशंका से बौखलाए हुए है.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने गहलोत सरकार पर जमकर साधा निशाना

भावनात्मक मुद्दे सामने रख देश की जनता को गुमराह कर रहे पीएम मोदी: गहलोत

Gehlot

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ​हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पीसीसी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. गहलोत ने कहा कि भाजपा के लोग महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अंबेडकर की बात करते है जिनको उन्होंने 50-60 सालों में कभी नहीं माना. इतने साल बाद इनको समझ आ गया और इनको मान रहे हैं. ऐसे में मैं इनको कहना चाहूंगा कि इन्हें देश से मांफी मांगनी चाहिए क्योंकि ये इतने समय से महात्मा गांधी को समझ नहीं पाये. RSS से बिना पूछे तो सीएम तक नहीं बना सकती भाजपा … Read more

मंडावा में रीटा का राजनीतिक भविष्य दाव पर, वहीं सुशीला सिंगड़ा की भी अग्निपरीक्षा

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के खींवसर और मंडावा में होने वाले विधानसभा उप चुनाव की बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है, मोहरे भी पूरी तरह टकराने के लिए तैयार हैं. बात करें मंडावा की तो यहां भाजपा ने कांग्रेस की आपसी फूट का फायदा उठाने के लिए अंतिम समय तक अपने पत्ते नहीं खोले और नामांकन भरने से डेढ़ घंटे पहले भाजपा में शामिल हुई और कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में हिस्सेदार रह चुकी सुशीला सिगरा (Sushila Sigra) को टिकट थमा दिया. इस सियासी दांव के पीछे भाजपा की रणनीति ये रही कि कांग्रेस ने मंडावा में रीटा चौधरी को प्रत्याशी के तौर पर उतारा है जिनकी सुशीला सिगरा से … Read more

गहलोत के हाइब्रिड फॉर्मूले का पायलट गुट के मंत्रियों ने किया कड़ा विरोध

गहलोत के फैसले का पायलट ने किया खुलकर विरोध, पूनिया ने कहा- जनता के साथ विश्वासघात

Sachin Pilot

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा लिये गए निकाय प्रमुखों के चुनाव के लिये हाईब्रिड फॉर्मूला लागू करने के फैसले का अब खुलकर विरोध शुरू हो गया है. खुद गहलोत सरकार के मंत्रियों और विधायकों के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने इस फैसले का खुलकर विरोध किया है. मीडिया के पूछे जाने पर सचिन पायलट ने कहा कि मैनें भी यह निर्णय अखबार में पढा है. जहां तक प्रत्यक्ष से बदलकर अप्रत्यक्ष चुनाव कराने की बात थी वहां तक तो सही था, पर यह जो नया निर्णय शहरी विकास मंत्रालय का आया है यह सही नहीं है, मैं इससे सहमत नहीं हूं. … Read more

गहलोत सरकार का एक ओर चौंकाने वाला फैसला, जयपुर, कोटा और जोधपुर में अब होंगे दो-दो निगम और महापौर

Heads of Bodies

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर पिछले चार दिन में एक के बाद एक तीन बड़े फैसले लेकर सबको चौंका दिया है. पहले प्रत्यक्ष चुनाव के फैसले पर यू टर्न लेते हुए अप्रत्यक्ष चुनाव का फैसला, फिर हाईब्रिड फैसले द्वारा पार्षद का चुनाव लडे बिना या हारे हुए प्रत्याशी का सीधे मेयर या नगर अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया. अब राज्य सरकार ने एक और चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए जयपुर, कोटा और जोधपुर में दो-दो नगर निगम और दो-दो महापौर की घोषणा कर दी है. इनमें जयपुर में पहला हेरिटेज निगम कहलाएगा, जबकि दूसरा ग्रेटर जयपुर … Read more