पॉलिटॉक्स ब्यूरो. हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने कुछ दिनों पहले बाड़मेर के बायतु में खुद पर और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पर हुए जानलेवा हमला का मुद्दा दिल्ली में उठाया. बेनीवाल दिल्ली में आयोजित लोकसभा के शीतकालीन सत्र से पूर्व हुई सर्वदलीय बैठक और उसके बाद एनडीए के घटक दलों के नेताओं की बैठक में शामिल हुए.
Rajasthan Congress
Rajasthan Pradesh Congress Committee or or Rajasthan PCC is the Pradesh Congress Committee of the Indian National Congress serving in the state of Rajasthan.
एमबीसी आरक्षण में छेड़छाड़ की कोशिश पर गुर्जर समाज में भारी आक्रोश, हिम्मत सिंह ने सचिन पायलट पर साधा निशाना
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जर सहित पांच घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जातियों के लिए आरक्षित पांच प्रतिशत एमबीसी आरक्षण (MBC reservation) कोटे में मुस्लिम मिरासी समाज की जातियों को शामिल करने की मंशा का गुर्जर समाज ने भारी विरोध किया है. गुर्जर समाज ने राजस्थान सरकार को सात दिन का समय देते हुए चेतावनी दी है कि ऐसी किसी भी कोशिश को तुरंत रोका जाए अन्यथा समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. गुर्जर समाज सात दिन बाद सरकार के रूख को देखते हुए आगे का निर्णय लेगा. (Himmat Singh Gurjar) गौरतलब है कि राजस्थान में राज्य पिछडा वर्ग आयोग ने हाल में गुर्जरों सहित पांच जातियों के पांच प्रतिशत के विशेष … Read more
निकाय चुनावों के बाद अब प्रमुखों के नामों पर भाजपा ने किया मंथन, वसुंधरा राजे की उपस्थिति बनी चर्चा का विषय
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में 16 नवम्बर को हुए चुनाव के बाद 49 नगर निकायों के 2105 वार्डों में पार्षद के लिए 7944 उम्मीदवारों का भविष्य इवीएम मशीनों में बंद हो गया है. मतदान समाप्त होने के दूसरे दिन रविवार को राजस्थान भाजपा ने निकायों प्रमुखों यथा महापौर, सभापति और नगरपालिका चेयरमैन के लिए नामों पर मंथन किया. प्रदेश भाजपा ने निकाय चुनावों में ज्यादातर बोर्ड बीजेपी के बनने के विश्वास के साथ अब निकाय प्रमुख किसे बनाया जाए और इसके लिए क्या मापदंड होने चाहिएं, इसको लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में रविवार को एक मंत्रणा (Vasundhara Raje) बैठक की.
लेकिन बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) की उपस्थिति. बड़े अंतराल के बाद और खासकर सतीश पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक थी जिसमें मैडम राजे पूरे डेढ़ घन्टे तक बैठक में मौजूद रहीं और सभी नेताओं से प्रदेश की राजनीति पर चर्चा भी की. बैठक में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी वी. सतीश, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां भी मौजद रहे, जिन सभी के साथ पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने राजनीतिक मुद्दों पर मंत्रणा की.
बड़ी खबर : सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने लगाए पायलट के विभाग पर केन्द्र सरकार के फंड के दुरुपयोग के गम्भीर आरोप
मुख्यालय में आयोजित इस बैठक (Vasundhara Raje) के बाद प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने बताया कि पार्टी में संगठन चुनाव की तैयारियों को लेकर और 19 नवम्बर को आने वाले निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर बैठक में संगठनात्मक और राजनीतिक चर्चा हुई. इसके साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरने वाले मुद्दों और प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई. बता दें, बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री मैडम राजे के जाने के बाद सह प्रभारी वी. सतीश, चंद्रशेखर और सतीश पूनियां के बीच अलग से भी चर्चा हुई.
बड़ी खबर : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ.हरि सिंह ने रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल पर साधा जमकर निशाना
वहीं बैठक के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए सतीश पूनियां ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर आरोप
लगाते हुए कहा कि यह पहली सरकार है जिस पर मजहब, धर्म, जाति और अपने वोटबैंक को सिक्योर करने के हिसाब से पुनर्सीमांकन के आरोप लगे हैं. पंचायतों में भी इन्होंने इसी आधार पर पुनर्गठन का काम किया है. लेकिन इस सरकार पर से लोगों का विश्वास अब उठ चुका है, जिसके नतीजे आने वाले दिनों में हमें देखने को मिलेंगे. (Vasundhara Raje)
बेनीवाल ने दिल्ली में उठाया खुद पर हुए हमले का मुद्दा, सर्वदलीय और एनडीए की बैठकों में हुए शामिल
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal in Delhi) ने कुछ दिनों पहले बाड़मेर के बायतु में खुद पर और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पर हुए जानलेवा हमला का मुद्दा दिल्ली में उठाया. दरअसल, सांसद बेनीवाल रविवार को दिल्ली में आयोजित लोकसभा के शीतकालीन सत्र से पूर्व हुई सर्वदलीय बैठक और उसके बाद एनडीए के घटक दलों के नेताओं की बैठक में शामिल हुए. जहां बैठक के बाद सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कई विषयों पर बात भी की.
जहां सर्वदलीय बैठक में रालोपा से नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal in Delhi) ने सत्र के लिए महत्पूर्ण सुझाव दिए, वहीं बेरोजगारी, किसानों की समस्या सहित जनहित के मुद्दों पर पृथक से चर्चा करवाने की मांग भी रखी. उसके बाद हुई एनडीए के घटक दलों के नेताओं की बैठक में भी सांसद बेनीवाल ने अपना पक्ष रखते हुए कई विषयों पर अपनी बात रखी. इसी के साथ हनुमान बेनीवाल ने कुछ दिनों पहले बाड़मेर जिले के बायतु में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व खुद पर हुए हमले की घटना का जिक्र भी किया. वहीं बेनीवाल ने कहा की एक तरफ धारा 370 हटने से पूरे देश में खुशी का माहौल है, जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता पी. चिदम्बरम के जेल जाने से चिंतित हैं.
बड़ी खबर : कैलाश चौधरी और बेनीवाल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पथराव, बेनीवाल ने किया खुली लड़ाई का एलान
गौरतलब है कि हाल ही में बायतु (बाड़मेर) में भजन संध्या में भाग लेने जा रहे रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal in Delhi) और केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के काफिले पर देर रात जमकर पत्थर फेंके गए और विरोध किया गया था. उसी पहले उसी दिन बेनीवाल ने बाड़मेर में मीडिया से बातचीत में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चप्पल व कप प्लेट उठाने वाला बताते हुए कहा था कि हरीश एेसा नहीं करें तो गहलोत मंत्रीमण्डल से हटा दिए जाएं. इसके बाद हरीश चौधरी के समर्थकों में रोष फैल गया और तय कार्यक्रम के तहत बायतु पहुंचने पर समर्थकों ने बेनिवाल पर अपना गुस्सा उतारा. बेनीवाल और केंद्रीय कृषि मंत्री दोनों एक ही गाड़ी में ही थे, जिसके शीशे तोड़ दिए गए थे.
रविवार को दिल्ली में (Hanuman Beniwal in Delhi) आयोजित उक्त दोनों बैठकों के बाद हनुमान बेनीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री और सांसद पर हमला कर दिया जाता है और गहलोत सरकार के दबाव में पुलिस ने आज तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की. बेनीवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और उन पर हुए हमले लेकर सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विशेषाधिकार हनन का मामला रखेंगे. सांसद ने कहा कि लोकसभा के सत्र में वो पूर्ण रूप से प्रधानमंत्री के साथ है ओर जनहित के प्रत्येक बिल पर अपनी बात भी सदन में रखेंगे.
बड़ी खबर : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ.हरि सिंह ने रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल पर साधा जमकर निशाना
बता दें, खींवसर उपचुनाव के बाद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ हनुमान बेनीवाल की टिप्पणी से नाराज प्रदेश भाजपा ने निकाय चुनावों में रालोपा से किनारा कर लिया था और बेनीवाल को हिदायत भी दी गई थी जिसके कारण दोनों पार्टियों में मनमुटाव बढ़ा हुआ है. लेकिन आज एनडीए नेताओं की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री साथ मुलाकात का फोटो साझा कर हनुमान बेनीवाल ने यह दिखाने की कोशिश की है कि प्रदेश भाजपा भले ही उनसे कन्नी काट रही हो लेकिन भाजपा में शीर्ष स्तर पर अब भी उनके सम्बन्ध मजबूत हैं. एनडीए की बैठक के दौरान बेनीवाल (Hanuman Beniwal in Delhi) ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है.
भाजपा-कांग्रेस का प्रदर्शन दिवस, भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ दिया धरना तो कांग्रेस ने फूंका अमित शाह का पुतला
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. देश की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टी कांग्रेस और भाजपा ने शनिवार को अलग-अलग मुददों पर देशभर में धरना प्रदर्शन (Demonstration Day) किए. भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी गांधी द्वारा राफेल विमान की खरीद फरोख्त में धांधली व ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाने पर राहुल गांधी से माफी मांगने के लिए धरना प्रदर्शन किया. वहीं युवा कांग्रेस ने पिछले दिनों गांधी परिवार पर एसपीजी सुरक्षा हटाने पर प्रदर्शन कर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका. भाजपा के देशव्यापी धरना प्रदर्शन के तहत राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. शहर के कलेक्ट्रेट सर्किल पर इस प्रदर्शन (Demonstration Day) में … Read more
हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को किया तलब, 25 नवम्बर से पहले कैसे होंगे जयपुर नगर निगम के चुनाव?
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) से दो दिन यानि 19 नवम्बर तक जवाब मांगा है कि वह जयपुर में 25 नवंबर से पहले नगर निगम के चुनाव कैसे कराएंगे क्योंकि राज्य सरकार ने जयपुर, जोधपुर कोटा में दो-दो नगर निगम बनाने का फैसला किया है. जबकि अभी तक तीनों शहरों में बनने वाले दो-दो निगमों के वार्डों का परिसीमन तक तय नहीं हो पाया है. मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महान्ति और न्यायाधीश महेंद्र कुमार गोयल की खंडपीठ ने जयपुर दी बार एसोसिएशन के महासचिव सतीश कुमार शर्मा की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से 19 नवंबर तक जवाब … Read more
सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने लगाए पायलट के विभाग पर केन्द्र सरकार के फंड के दुरुपयोग के गम्भीर आरोप
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. जयपुर ग्रामीण सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (MP Rajyavardhan Singh Rathore) ने शुक्रवार को अपने दिल्ली आवास पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राजस्थान सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए. केन्द्र सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास के लिए सरपंचों को दिए जाने वाले फ़ंड का राजस्थान सरकार द्वारा दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि, आपको अचंभा होगा कि राजस्थान की जो कांग्रेस सरकार है उन्होंने केन्द्र सरकार की 1850 करोड़ की जो दूसरी किश्त आई, जो 25 अक्टूबर को राजस्थान पहुंची उसको 10 नवम्बर तक यानी 15 दिन के अंदर पंचायत के सरपंचों के खातों में नहीं भेजा, जबकि केन्द्र सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट के सख्त आदेश हैं कि 15 दिन के अंदर ये पैसा सरपंचों के खाते में पहुंच जाना चाहिए.
(MP Rajyavardhan Singh Rathore) राठौड़ ने आगे कहा, ये पैसा उनके खाते में नहीं पहुंचा और वहां न भेज कर इन्होंने अपने खुद के राज्य सरकार का जो पीडी फ़ंड है उसमें डाल दिया. अब ये अगले कई महीनों तक ये पैसा सरपंचों को नहीं देंगे और उस 1850 करोड़ का नाजायज फ़ायदा उठाएंगे. उसको दूसरे जो अधिकारी हैं उनकी तनख्वाह में इस्तेमाल करेंगे. जबकि यह पैसा पंचायतों का है गांव का है और यही नहीं जो स्टेट फाइनेंस फ़ंड का जो पैसा है जिसकी अभी तक दो किश्तें आ जानी चाहिए थीं, इस वित्तीय साल के अंदर सात महीने निकल चुके हैं लेकिन जो दो किश्तें आनी थीं वो अभी तक नहीं पहुंचीं हैं. 1400 -1400 करोड़ की दो किश्ते होती हैं जो अभी तक नहीं पहुंची हैं.
बड़ी खबर : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ.हरि सिंह ने रालोपा सांसद हनुमान बेनीवाल पर साधा जमकर निशाना
सांसद (MP Rajyavardhan Singh Rathore) ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि, तो खुद की जो जिम्मेदारी थी उसको निभाई नहीं, जो केन्द्र अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है उसको नीचे तक पहुंचाया नहीं. इसके ऊपर जो पिछले साल का जो फ़ंड था उसको भी मार्च में जाकर इन्होंने दिया और उसमें से भी 25% कटौती कर दी. गांव के गरीब किसान, नौजवान, महिलाओं तक जो पैसा पहुंचता है केन्द्र का और राज्य सरकार का, उसमें किस तरह का भृष्टाचार हो रहा है ये आपके सामने उजागर कर रहे हैं हम. मेरा (MP Rajyavardhan Singh Rathore) आग्रह है राजस्थान की कांग्रेस सरकार से, मेरा आग्रह है सचिन पायलट से जो कि इस विभाग के मुखिया हैं, मंत्री हैं कि इसको दुरस्त किया जाए और ये पैसा जहां पहुंचना चाहिए सरपंचों के पास, तुरन्त पहुंचाया जाना चाहिए.
राज्यवर्धन राठौड़ (MP Rajyavardhan Singh Rathore) ने सरपंच संघ के ज्ञापन को दिखाते हुए कहा कि हम केन्द्र सरकार का जो फाइनेंस डिपार्टमेंट है उसको ये मामला पहुंचायेंगे और आग्रह करेंगे कि इस पर कार्यवाही हो.
राजस्थान में 49 नगर निकायों के लिए थमा चुनावी शोर, अब घर-घर जाकर होगी मान-मनुहार
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में 16 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव (Civic Body Election) के लिए गुरूवार शाम को चुनावी शोर थम गया है. 16 नवंबर शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. गुरूवार शाम से शनिवार सुबह तक प्रत्याशी घर घर जाकर जनसंपर्क करेंगे. जनसभा करने और जुलूस निकालने पर इस दौरान रोक रहेगी. प्रदेश की 49 निकायों के 2105 वार्डों के लिए 7,944 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है. प्रदेश के 49 निकायों में होने वाले इस चुनाव (Civic Body Election) में सबसे ज्यादा 400 उम्मीदवार भरतपुर नगर निगम में है, जहां 65 वार्डों पर काफी कड़ा मुकाबला होता नजर … Read more
बेनिवाल चर्चा में बने रहने के लिए विवाद करते हैं, अपने राजनीतिक जीवन में विवादों के सिवा उन्होंने कुछ नहीं किया- हरीश चौधरी
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के बाड़मेर किले के बायतु उपखण्ड क्षेत्र में मंगलवार देर रात सांसद हनुमान बेनीवाल और केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की गाड़ी पर हुए हमले के आरोप के सवाल पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि, किसी तरह का कोई हमला हुआ ही नहीं, हनुमान बेनीवाल का जो राजनीतिक करियर है उसके अंदर उन्होंने विवादों के अलावा और किया ही क्या है. कोई भी सकारात्मक सोच, सकारात्मक कार्य आज तक उन्होंने जीवन में नही किया. एक उन्होंने दिशा तय कर रखी है कि कोई भी विवाद करूँ और चर्चा का विषय बनूं.
पूरी खबर के लिए देखें वीडियो👆
वहीं गाड़ी के शीशे टूटे होने पर हरीश चौधरी ने कहा कि ये जांच का विषय है, जो बात उन्होंने करी उससे स्थानीय लोगों का ये विरोध था. हर किसी के ऊपर वो लांछन उठाते हैं. पिछले दिनों उपचुनाव के अंदर भी उन्होंने रीटा चौधरी जी के बारे में जो अपशब्द बोले, शायद कोई इंसान ऐसे अपशब्द नहीं बोल सकता किसी महिला के लिए, हर गरिमा उन्होंने तोड़ी. लोकतांत्रिक तरीके से उनका विरोध किया गया था. कोई अप्रिय घटना वहां नहीं हुई थी, उल्टा पुलिस ने स्थानीय लोगों के ऊपर लाठीचार्ज किया. आरोप लगाने की उनकी परम्परा है वो किसी पर भी आरोप लगा सकते हैं.
भाजपा के 44 बिंदुओं वाले ‘दृष्टि पत्र’ की टक्कर में कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए जारी किया 25 बिंदुओं वाला चुनावी घोषणा पत्र
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में घोषणा पत्र (Manifesto for Body Elections) जारी किया. बीजेपी के मंगलवार को जारी किए 44 बिंदुओं वाले ‘दृष्टि पत्र’ की टक्कर में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में चुनावी विकास के 25 बिंदु रखें हैं. इनमें इलेक्ट्रिक बस चलाने, भूमि की नीलामी की प्रक्रिया सरल करने, घर घर कचरा के लिए गाड़ी बढ़ाने सहित कई बिंदुओं को शामिल किया गया है. प्रदेश में 16 नवंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए पीसीसी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह, शांति धारीवाल, … Read more