आरोपों पर भड़के डोटासरा- आपसी झगड़ों में उलझी भाजपा, सत्ता का दुरुपयोग तो हो रहा राजभवन में

भाजपा पर भड़के डोटासरा

Politalks.News/Rajasthan. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने आज फिर बीजेपी को जमकर घेरा. पीसीसी में राजीव शुक्ला की प्रेस वार्ता के बाद मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने बीजेपी और उनके नेताओं की गुटबाजी पर जमकर निशाना साधा. राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजभवन और आरएसएस पर फिर हमला बोला. उन्होंने कहा कि, ‘सत्ता का दुरुपयोग देखना है तो राजस्थान के राजभवन को देखिये, जहां किसानों के हित वाले तीन कृषि कानून साल भर से अटके हैं’. उन्होंने निंबाराम पर भी जुबानी हमला करते हुए कहा कि वे नहीं थे तो कोर्ट क्यों गए हैं. डोटासरा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी इशारों-इशारों में निशाना साधा. … Read more

डोटासरा के वार पर भड़के पूनियां बोले- 2023 में हो जाएंगे टोटासरा, बलि का बकरा हैं संभाले अपना घर

डोटासरा के वार पर भड़के पूनियां बोले

Politalks.News/Rajasthan. मरुधरा की राजनीति पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान ने गर्मा दी है. डोटासरा ने आज पीसीसी में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘राजस्थान में बीजेपी खत्म हो रही है और बीजेपी में अपने आप को बड़ा दिखाने की होड़ लगी हुई है. अब इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने भड़के गए और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और सीएम गहलोत पर पिल पड़े. पूनियां ने कहा है कि, ‘गोविंद डोटासरा पहले अपना घर संभालें, कांगेस सरकार अंतर्कलह से जूझ रही है, जिसके कारण प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं’, पूनियां ने डोटासरा को टोटासरा कहा साथ ही उन्हें बलि का बकरा भी … Read more

पूनियां के ‘हवाई’ बयान पर भड़के रोहिताश्व शर्मा, कहा- ‘अनुभवहीन, सपने में भी डरता है वसुंधरा राजे से’

पूनियां के 'हवाई' बयान पर भड़के निष्कासित रोहिताश्व

Politalks.News/Rajasthan. पूर्व मंत्री और विधायक रोहिताश्व शर्मा ने एक बार फिर बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पर बड़ा हमला बोला है. पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा ने बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाड़ौती दौरे पर सतीश पूनियां के बयान को अमर्यादित बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. रोहिताश्व शर्मा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को अनुशासनहीन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. रोहिताश्व यहीं नहीं रुके और पूनियां को अनुभवहीन और अनुशासनहीनता का आदी बताते हुए जोरदार तंज कस दिए. वसुंधरा राजे कैंप के खास सिपहसालार माने जाने वाले पूर्व विधायक रोहिताश्व शर्मा ने निष्कासन के बाद अबकी बार वसुंधरा राजे को फिर से मुख्यमंत्री … Read more

मरुधरा में BJP की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ की कमान थामेंगे भूपेंद्र यादव, जयपुर-अजमेर में टटोलेंगे जनता की नब्ज

राजस्थान में 19-20 अगस्त को भूपेन्द्र यादव की 'जन आशीर्वाद यात्रा'

Politalks.News/Rajasthan. भारतीय जनता पार्टी फिर एक बार यात्रा निकालने की तैयारी में हैं. भाजपा पूरे देश में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ निकालेगी. मोदी सरकार में शामिल 40 में से 39 मंत्री यह यात्रा निकालेंगे. पूरे देशभर में करीब 20 हजार किलोमीटर में निकलने वाली इस यात्रा को आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के ‘शंखनाद’ के रूप देखा जा रहा है. इस यात्रा के जरिए भाजपा जनता की नब्ज टटोलेगी, ताकि चुनाव से पहले कोई नाराजगी हो तो उसे दूर किया जा सके. बात करें राजस्थान की तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने प्रेसवार्ता कर इस बारे में जानकारी दी, जयपुर भाजपा मुख्यालय में हुई इस प्रेसवार्ता में पूनियां ने कहा … Read more

वसुंधरा राजे की गहलोत सरकार से मांग- ‘भारी बारिश से बर्बाद हुए किसानों और लोगों को राहत दे सरकार’

'जल'जला से बर्बाद आम और किसान की मदद करे सरकार'- राजे

Politalks.News/Rajasthan. इस बार की बारिश में राजस्थान ‘जलस्थान’ में तब्दील होता दिख रहा है. आसमान से बरसी आफत में 71 लोग काल का ग्रास बन चुके हैं. ‘जलस्थान’ बन चुके राजस्थान में सरकारी इंतजाम बह चुके हैं. बारिश और ओवरफ्लो बांधों से पानी छोडने के बाद गांव टापू बन गए हैं. बस्तियां डूब गई हैं. कई रास्तों का संपर्क टूट चुका है. रेलवे लाइनों से लेकर अंडरपास और हाइवे पानी में डूबे हुए हैं.खासकर हाड़ौती अंचल में पिछले 10 दिन से जारी झमाझम से काफी नुकसान हुआ है. कोटा, झालावाड़, बूंदी और धौलपुर में कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं. चंबल सहित अन्य नदीयों ने किसानों की फसल को … Read more

मंत्रिमंडल ‘पुनर्गठन’ के बीच का मिशन ‘उपचुनाव’, ‘कॉन्फिडेंट’ डोटासरा बोले- ‘बीजेपी सांसद केवल सुनने के लिए हुए पैदा’

'कॉन्फिडेंट' डोटासरा ने जीत के दावे के साथ बीजेपी पर साधा निशाना

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्रिमंडल ‘पुनर्गठन’ की कवायद के बीच प्रदेश कांग्रेस उपचुनाव की तैयारियों में जुट गई है. पीसीसी में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह कॉन्फिडेंट दिखे. मीडिया से बातचीत में उन्होंने दोनों सीट पर जीत का दावा कर दिया. साथ ही बीजेपी और RSS पर जमकर निशाना साधा. राजस्थान की वल्लभ नगर (उदयपुर) और धारियावाद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं. इसके लिए पीसीसी की ओर से समन्वय समितियां बनाई गई हैं. ‘मोदी सरकार घमंड में चूर, विपक्ष की नहीं सुनती’- डोटासरा बैठक से पहले पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मोदी सरकार पर निशाना साधा और बोले कि- ‘केन्द्र की मोदी सरकार घमंड में चूर … Read more

BJP का आरोप महिला अपराधों में राजस्थान नंबर-1, तो बोले प्रताप सिंह- हम त्वरित कार्रवाई में नंबर-1

BJP का आरोप महिला अपराधों में राजस्थान नंबर-1

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में बढ़ रही दुष्कर्म और दलितों के खिलाफ अत्याचार की वारदातों को लेकर भाजपा ने एक बार फिर गहलोत सरकार चौतरफा हमला बोला है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. तो जयपुर जिले के सांसद और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिल्ली में प्रेसवार्ता कर गहलोत सरकार को जमकर कोसा. दरअसल राजस्थान सरकार का गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देख रहे हैं और बीजेपी सीएम गहलोत को घेरने का कोई भी मौका नहीं चूकती है. प्रदेश में बहन बेटियां नहीं हैं सुरक्षित- पूनियां बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर … Read more

‘क्या शिशुपाल से हो चुकी 99 गलतियां’?, पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा को भाजपा अनुशासन समिति का नोटिस

'क्या शिशुपाल से हो चुकी 99 गलतियां'!,

Politalks.News/Rajasthan– राजस्थान में कांग्रेस की अंतर्कलह तो जग जाहिर है साथ ही अब प्रदेश भाजपा में भी घमासान तेज हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खास सिपहसालार पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा को प्रदेश भाजपा की अनुशासन समिति की ओर से नोटिस जारी किया गया है. रोहिताश्व शर्मा ने हालही में प्रदेश नेतृत्व के बारे में बयान दिया था और कोरोनाकाल में अलवर अकेला छोड़ने का आरोप लगाया गया था. नोटिस मिलने पर रोहिताश्व की पहली प्रतिक्रिया थी- ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’. रोहिताश्व शर्मा को नोटिस जारी- वसुंधरा राजे के कैंप के स्तंभ और पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा को जारी नोटिस में कहा गया है कि 15 दिन के अंदर … Read more

मेयर विवाद मामले में दो धड़ों में बंटी BJP बोली- लोकतंत्र का गला घोंटकर CM ने दिलाई आपातकाल की याद

लोकतंत्र का गला घोंटकर सीएम गहलोत ने दिलाई आपातकाल की याद

Politalks.News/Rajasthan. जयुपर ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर के निलंबन के बाद राजस्थान की गहलोत सरकार प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी के निशाने पर है. सौम्या गुर्जर के निलंबन के विरोध में बीजेपी ने मंगलवार को प्रदेश भर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया. राजधानी जयपुर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की अगुवाई में धरना-प्रदर्शन किया गया. जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर और तीन पार्षदों के निलंबन के साथ साथ बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, लम्बित भर्तियों, एवं सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुये जमकर नारेबाजी हुई. भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद बीजेपी नेताओं ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया. विरोध … Read more

डस्टबिन में वैक्सीन पर भास्कर का खुलासा जारी, गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी को मिली संजीवनी

“डस्टबिन में वैक्सीन” पर शुरू हुई सियासत

Politalks.News/Rajasthan. देशभर में लगातार कमजोर पड़ रही कोरोना की दूसरी लहर के बीच सियासी बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का दौर बदस्तूर जारी है. प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने पहले से ही मोर्चा खोल रखा है, इसी बीच देश के साथ साथ प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक भास्कर द्वारा किए गए डस्टबिन में कोरोना वैक्सीन के डोज मिलने के खुलासे ने प्रदेश की सियासत को एक बार फिर से गरमा दिया है. दैनिक भास्कर ने कल और आज लगातार दो दिन अपनी रिपोर्ट में खुलासा करते हुए बताया कि प्रदेश के 8 जिलों के 35 वैक्सीनेशन सेंटरों के डस्टबिन में 500 … Read more