भारतीय अर्थव्यवस्था के ताजा हालातों पर बोलीं वित्त मंत्री, ये हुए बड़े ऐलान

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जनता को देश की अर्थव्यवस्था पर भरोसा दिलाने की कोशिश करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था के ताजा हालात पर सरकार के कदमों की जानकारी दी. शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए निर्मला सीतारमण ने बताया कि दुनियाभर के देशों की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था फिलहाल बेहतर हालात में है. चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की वजह से अर्थव्यवस्था पर उसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है लेकिन सरकार इसे संभालने की दिशा में काम कर रही है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने ब्याज दर में कटौती का फायदा ग्राहकों को MCLR के जरिए देने का फैसला किया है. वित्तमंत्री ने आगे बताया कि … Read more

दिल्ली में मोदी सरकार पर जमकर बरसे सीएम गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि नीति आयोग उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने अर्थव्यवस्था को लेकर जिस तरह के संकेत दिए हैं, वो देश के लिए चिंताजनक है. कोई भी सैक्टर हो, सभी की हालत ख़राब है. लाखों लोगों की नौकरियां जा रही हैं. मंदी का दौर है. आम जनता पूछना चाहती है कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की तरफ सरकार कब ध्यान देगी.

दरअसल राजीव कुमार ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि देश में 70 साल में अब तक नकदी का ऐसा संकट नहीं देखा गया. सरकार के लिए यह अप्रत्याशित समस्या है. कोई भी किसी पर यकीन नहीं कर रहा है. मार्केट में कैश खत्म हो गया है. ये सब नोटबंदी और जीएसटी के बाद हुआ है.

मनमोहन सिंह छठी बार पहुंचे राज्यसभा, सदस्यता की ली शपथ

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली. राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने मनमोहन सिंह को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई. मनमोहन सिंह छठी बार राज्यसभा में पहुंचे हैं. वे राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. राजस्थान में बीजेपी ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया. सिंह के शपथ ग्रहण के मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और आनंद शर्मा समेत कांग्रेस के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे. इससे पहले मनमोहन सिंह ने लंबे समय तक राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व किया. उच्च सदन में उनका … Read more

भाजपा का प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन, कांग्रेस ने बताया ‘फ्लॉप-शो’

राजस्थान में सरकार की नाकामी के चलते बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, विभिन्न मोर्चे एवं प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इससे पहले गुरुवार बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीना ने भी पिछले दिनों राजधानी में कावड़ियों पर हुए हमले के खिलाफ अपने समर्थकों के साथ जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की. शुक्रवार को राजधानी जयपुर में कलेक्टरेट सर्किल पर भाजपा नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें … Read more

प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्रा पर, पहले चरण में फ्रांस पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 से 26 अगस्त तक फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के दौरे पर हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रॉन ने उन्हें 45वें जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए न्योता भेजा था, जो 24 से 26 अगस्त तक बियारेट्ज में हो रहा है. मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन और प्रधानमंत्री फिलिप से भी मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में गुरुवार को पेरिस पहुंच गए, जहां उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रॉन से द्विपक्षीय वार्ता की. इसमें दोनों देशों के द्विपक्षीय रणनीति संबंधों को आगे बढ़ाने पर बातचीत होगी. एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी … Read more

गहलोत सरकार पर भाजपा नेताओं का हल्ला बोल

राजस्थान की गहलोत सरकार में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के भाजपा नेताओं का हल्ला बोल शुरू हो गया है. बीजेपी से राज्यसभा सांसद और मीना समाज के कद्दावर नेता डॉ किरोडी लाल मीना ने पिछले दिनों राजधानी में कावड़ियों पर हुए हमले के खिलाफ गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की तो वहीं प्रदेश में बिगडी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश भर में शुक्रवार को भाजपा नेताओं द्वारा जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा. अपराधियों के खिलाफ किरोडी लाल मीणा का ज्ञापन राजधानी जयपुर में कांवड़ियों पर हुए पथराव की घटना के कुछ … Read more

पायलट की बढ़ती सक्रियता

राजस्थान में कांग्रेस की राजनीति नया मोड़ लेगी. सचिन पायलट की सक्रियता से इसके आसार दिखने लगे हैं. अगर गहलोत गांधी परिवार के निकट हैं तो पायलट भी गांधी परिवार से दूर नहीं है. राजीव गांधी जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में संगठन के महत्व पर जोरदार तरीके से प्रकाश डालते हुए उन्होंने संकेत दे दिया था वह अब चुपचाप उप-मुख्यमंत्री बने नहीं रह सकते. शायद वह सोच रहे होंगे, गहलोत अकेले सरकार नहीं चलाएंगे, मैं भी कुछ न कुछ करूंगा.

राजस्थान में कांग्रेस की राजनीति में फिर नया मोड़

राजस्थान में कांग्रेस की राजनीति नया मोड़ लेगी. सचिन पायलट की सक्रियता से इसके आसार दिखने लगे हैं. अगर गहलोत गांधी परिवार के निकट हैं तो पायलट भी गांधी परिवार से दूर नहीं है. राजीव गांधी जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में संगठन के महत्व पर जोरदार तरीके से प्रकाश डालते हुए उन्होंने संकेत दे दिया था वह अब चुपचाप उप-मुख्यमंत्री बने नहीं रह सकते. शायद वह सोच रहे होंगे, गहलोत अकेले सरकार नहीं चलाएंगे, मैं भी कुछ न कुछ करूंगा.

सचिन पायलट बुधवार को अलवर जिले के झिवाणा पहुंच गए और हरीश जाटव, रतिराम जाटव के परिवार से मिले. हरीश जाटव की एक हादसे में मौत हो गई थी. उसके पिता रतिराम ने आरोप लगाया था कि हरीश की मौत भीड़ की पिटाई से हुई है. लेकिन पुलिस ने इस मामले को मॉब लिंचिंग नहीं माना ना ही आरोपियों के खिलाफ आज तक कुछ कर पाई है. पुलिस के इस रवैये से दुखी होकर रतिराम ने स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद यह मामला मीडिया की चर्चा में आया था. सचिन पायलट ने जाटव परिवार से मिलने के बाद घोषणा की कि यह घटना मॉब लिंचिंग है या नहीं, इसकी नए सिरे से जांच भिवाड़ी के नए एसपी डॉ. अमनदीप सिंह करेंगे.

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पहलू खां की मौत के मामले में गहलोत सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहलू खां मामले में यदि आठ माह पहले सरकार बनते ही एसआईटी का गठन कर जांच करवाई जाती तो अदालत का फैसला कुछ और होता. हालांकि अदालत के फैसले के बाद सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है. अब कोई दोषी बच नहीं पाएगा. पायलट ने अलवर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सभी के लिए आत्मचिंतन का विषय है. कानून हर जाति, समुदाय के लिए बराबर है.

यह भी पढ़ें: गहलोत और पायलट के बीच की खींचतान एक बार फिर उजागर

रतिराम जाटव की मौत के बाद दलित समाज के लोगों और भाजपा नेताओं ने टपूकड़ा सीएचसी के सामने तीन दिन तक धरना दिया था. इसके बाद यह मामला मीडिया में उछला और भाजपा ने कांग्रेस पर तीखे हमले शुरू कर दिए थे. भाजपा का आरोप था कि कांग्रेस के नेता हरीश जाटव के परिवार से मिलने तक नहीं गए. सरकार सिर्फ पहलू खां मामले में ही जुटी है. इसके बाद सचिन पायलट कांग्रेस की तरफ से सबसे पहले झिवाणा पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया.

पायलट के पहुंचते ही हरीश जाटव की पत्नी रेखा उनके पैरों से लिपट गई और न्याय की गुहार करने लगी. पायलट ने रेखा की चारों बेटियों के लालन-पालन, पढ़ाई और अन्य आर्थिक मदद के लिए सरकार से हर संभव सहायता दिलवाने की बात कही. हरीश के परिजनों ने पायलट से एफआईआर के आधार पर जांच कराने और दोषी पुलिस कर्मियों को हटाने की मांग की. पायलट ने आश्वासन दिया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. पायलट के साथ राज्य के श्रम मंत्री टीकाराम जूली, जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह, अलवर एसपी परिघ देशमुख सहित कई अधिकारी और स्थानीय नेता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पायलट ने मंत्री धारीवाल और मेयर लाटा पर कसा तंज

इस बीच पुलिस ने रतिराम जाटव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी कर दी है, लेकिन उसमें मौत का कारण का खुलासा नहीं है. डॉक्टरों का कहना है कि फोरेंसिक जांच होने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा. रतिराम की मौत 15 अगस्त की शाम को जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी. इसके बाद दलित समाज के लोगों ने टपूकड़ा में धरना देते हुए शव लेने से इनकार कर दिया था. धरने को भाजपा का भी समर्थन था. तीन दिन बाद धरना खत्म होने के बाद रतिराम का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया था. अब एफएसएल से विसरा की रिपोर्ट का इंतजार है.

गुरू रविदास मंदिर तोड़ने पर राजनीति शुरू, प्रियंका और मायावती ने साधा भाजपा पर निशाना

दिल्ली के तुगलकाबाद में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के गुरू रविदास मंदिर तोड़े जाने पर अब राजनीति शुरू हो गयी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने इस मामले में केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. सभी राजनीतिक संगठनों ने डीडीए को इसका दोषी ठहराया है जो केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के अधीन आता है. हालांकि मामला राजधानी दिल्ली से जुड़ा है लेकिन देशभर में इसकी आग फैलती जा रही है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और पंजाब की कांग्रेस सरकार सहित शिरोमणी अकाली दल ने भी मंदिर ढहाए जाने की आलोचना की है. पंजाब के फगवाडा, जलंधर, … Read more

योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल का बुधवार को विस्तार किया गया है. ये योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार है. कैबिनेट विस्तार में 23 नए मंत्रियों को जगह मिली है. इनमें 6 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्री ने पद व गोपनियता की शपथ ग्रहण की. विस्तार में जातिगम समीकरणों का खास ध्यान रखा गया है. 23 मंत्रियों में से 6 ब्राह्मण, तीन-तीन वैश्य व दलित, दो क्षत्रिय, दो जाट, दो कुर्मी और एक-एक गुर्जर, राजभर, गडरिया, शाक्य एवं मल्लाह शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियों में आज ही विभागों का बंटवारा कर सकते हैं. पुराने मंत्रियों के … Read more