क्या राजस्थान में गहलोत दिखाएंगे पान मसाला बैन करने का पराक्रम?

पिछले कई वर्षों से पान मसाला और गुटखा (Gutkha) पर पाबंदी के प्रयास राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे हैं. विभिन्न राज्यों में समय-समय पर पान मसाला, गुटखा की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश जारी होते रहे हैं, लेकिन राजस्थान (Rajasthan) में इस तरह की कोई सुगबुगाहट नहीं है. इस सिलसिले में ताजा आदेश बिहार की नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) की सरकार ने जारी किया है, जिसके तहत राज्य में एक साल तक पान मसाला और गुटखा पर पाबंदी रहेगी. बिहार में पहले भी इस तरह के आदेश जारी किए जा चुके हैं. मौजूदा आदेश में खैनी (तंबाकू) को इस पाबंदी से अलग रखा गया है. यह आदेश बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा आयुक्त की ओर से जारी किया गया है, जिसके तहत बिहार में बिकने वाले विभिन्न ब्रांड के पान मसाला की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है.

जानकार बताते हैं कि राजस्थान में पिछले 2 से 3 वर्षों में जयपुर (Jaipur), उदयपुर (Udaipur), अजमेर (Ajmer) सहित सभी संभागों पर स्थित जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला (Public Health Laboratory) में कई नामी कम्पनियों यथा तानसेन (Tansen), पान पराग (Paan Parag), विमल (Vimal), दिलबाग (Dilbag), नजर (Nazar), पान बहार (Paan Bahar), बहार सलेक्ट (Bahar Select), सिग्नेचर (Signature) आदि के पान मसाला ब्रांड्स के सैम्पल्स नमूना जांच के लिए आए. उनमें से करीब-करीब सभी ब्रांड्स में जहरीले तत्व मैग्नीशियम कार्बोनेट की उपस्थित पाई गई है (पॉलिटॉक्स के पास दस्तावेज मौजूद हैं). इनमें से कई मामलों में तो सम्बंधित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने तथाकथित जहरीले ब्रांड वाले उत्पाद की बिक्री तुरन्त प्रभाव से रोकने और मार्केट से उक्त उत्पाद को हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं. लेकिन आज तक राजस्थान में किसी भी नामी कम्पनी के पान मसाला ब्रांड्स पर कोई कार्रवाई कभी नहीं कि गई है.

बड़ी खबर: – राष्ट्रपति कोविंद ने कई राज्यों में नियुक्त किये राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान की चर्चा सबसे ज्यादा

गौरतलब है कि बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग ने इस साल जून और अगस्त के बीच पान मसाला, गुटखा के नमूनों की जांच की थी, जिसमें इनमें मैग्नीशियम कार्बोनेट की मौजूदगी मिली है, जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. इससे हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों की आशंका पैदा होती है. इनमें रजनीगंधा (Rajnigandha), राज निवास (Raj Niwas), पान पराग, पान पराग पान मसाला, बहार, बाहुबली, राजश्री, रौनक, सिग्नेचर, कमला पसंद, मधु ब्रांड का पान मसाला शामिल है. सरकारी आदेश के अनुसार बिहार के लोगों के स्वास्थ्य और भलाई के उद्देश्य से अब पान मसाला के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.

बड़ी खबर: RCA तो सिर्फ बहाना, कहीं ओर ही है निशाना

गुटखा, पान मसाला पर पाबंदी का मामला सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट में अप्रैल 2013 में उठा था, जब गैर सरकारी संगठन सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशंस (Center for Public Interest Litigation) ने इस संबंध में जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें गुटखा, पान मसाला की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की थी. जस्टिस जीएस संघवी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस पर सुनवाई करते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों को इस संबंध में हलफनामा पेश करने का आदेश दिया था. उस समय केंद्र सरकार के वकील ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में कानून और नियमों की अनदेखी करते हुए गुटखा उत्पादन और बिक्री जारी रहने की बात कही थी. स्वास्थ्य सचिवों की रिपोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने गुटखा, पान मसाला की बिक्री रोकने के आदेश दिए थे. इसके बावजूद गुटखा, पान मसाला की बिक्री नहीं रुक पाई थी.

देश में गुटखा और पान मसाला का सेवन करने वालों की कमी नहीं है. अब तो महिलाओं में भी इसका चलन बढ़ रहा है. जब से पान, सुपारी के स्थान पर तैयार पान मसाला और गुटखा का चलन शुरू हुआ है, तब से इनकी खपत लगातार बढ़ रही है और अब गांवों, कस्बों तक इसका इस्तेमाल करने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. इस पर किए गए विभिन्न शोधों का निष्कर्ष यह है पान मसाला में मिलाए जाने वाले विभिन्न पदार्थों से देश में मुंह और गले के कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ी है. गुटखा चाहे महंगा हो या सस्ता, सभी ब्रांड के गुटखों, पान मसालों से सेहत को नुकसान ही होता है.

पान, पान मसाले, गुटखा, तंबाकू या सुपारी ज्यादा चबाने और देर तक मुंह में रखने से समबम्यबकस फाइब्रोसिस की बीमारी होती है, जो आगे चलकर कैंसर का रूप ले लेती है. इससे मुंह के भीतर की त्वचा के तंतु सख्त हो जाते हैं, जिससे मुंह, गला और नाक पर विपरीत असर पड़ता है. इससे ऐसी स्थिति भी आ सकती है कि मुंह का खुलना बंद हो जाता है. इससे धड़कनें अनियिमत हो जाती है, जिससे दिल की बीमारी बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है. एक रिपोर्ट के अनुसार देश में हर साल औसतन आठ लाख लोग तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों से मर जाते हैं.

आश्चर्यजनक है कि राजस्थान में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पान मसाला, गुटखा की बिक्री धड़ल्ले से जारी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तंबाकू मिश्रित पान मसाला की बिक्री तो रुक गई, लेकिन उसकी जगह पान मसाला और तंबाकू के पाउच अलग-अलग बिकने लगे. राजस्थान सरकार ने हर महीने की आखिरी तारीख को तंबाकू निषेध दिवस घोषित किया था. शुरू में इस नियम का पालन हुआ, लेकिन अब वह भी शिथिल हो चुका है. अब दुकानदार इस नियम को भूल चुके हैं.

इससे तो यही समझा जायेगा कि राजस्थान की गहलोत सरकार गुटखा और पान मसाला की बिक्री रोकने के लिए ठोस प्रयास नहीं कर रही है और विभिन्न ब्रांड तानसेन, पान पराग, विमल, दिलबाग, नजर, पान बहार, बहार सलेक्ट, सिग्नेचर, रजनीगन्धा, राज निवास जैसे महंगी कम्पनियों के ये जहर युक्त ब्रांड्स स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से राजस्थान की हर गली मोहल्ले में धडल्ले से बेचे जा रहे हैं. राजस्थान सरकार को बिहार से प्रेरणा लेने की जरूरत है.

तंबाकू का सेवन करने वालों को ध्यान रखना चाहिए कि इसमें सिर्फ निकोटिन ही नहीं, बल्कित 33 तरह के जहरीले पदार्थ पाए गए हैं. निकोटिन से दिल की धड़कन और रक्तचाप बढ़ता है, शिराएं सिकुड़ जाती हैं, भूख कम होती है, आमाशय और आंत में विपरीत असर होता है, जिससे शरीर को बहुत नुकसान होता है. मुंह में तंबाकू रखने से सूजन, गांठ, उभार, लाल, बादामी, काले धब्बे, सफेद चकते, घाव, जलन, दर्द, खून आने जैसी समस्याएं उभरती है और दांतों को बहुत नुकसान पहुंचता है. कई लोगों के दांत तंबाकू, गुटखा के कारण ही समय से पहले गिर जाते हैं.

बड़ी खबर: गहलोत सरकार को भारी पड़ेगा बिजली महंगी करने का फैसला

इससे पहले सितंबर 2012 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उप्र सरकार को गुटखा, पान मसाला पर पाबंदी लगाने के लिए 14 दिन का समय दिया था. गुजरात में अगस्त 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुटखा, पान मसाला पर पाबंदी लगाने की घोषणा की थी. इससे पहले जुलाई 2012 में हरियाणा सरकार ने गुटखा, पान मसाला, जर्दा, तंबाकू और निकोटीन से बने चबाने वाले अन्य पदार्थों के उत्पादन, भंडारण, वितरण या बिक्री पर 15 अगस्त से रोक लगाने की घोषणा की थी. इसी दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी गुटखा, पान मसाला, मशेहरी, खैनी के भंडारण, विक्रय और वितरण को प्रदेश में अवैध घोषित किया था.

उत्तर प्रदेश सरकार ने जुलाई 2017 में उप्र की एक जेल में सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर रोक लगाई थी, जिसके खिलाफ कैदियों ने भूख हड़ताल कर दी थी और एक कैदी की मौत हो गई थी. इससे पहले अप्रैल 2016 में दिल्ली सरकार ने राजधानी में तंबाकू, गुटखा, पान मसाला या कोई भी चबाने वाला तंबाकू उत्पाद बेचने, रखने या बनाने पर एक साल के लिए पाबंदी लगा दी थी, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के कारण यह फैसला लागू नहीं हो सका था.

महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई 2012 में गुटखा और पान मसाला के उत्पादन, बिक्री, भंडारण और वितरण पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे. इसके बाद मार्च 2015 में घोषणा की थी गुटखे की बिक्री में शामिल लोगों पर गैर जमानती अपराध के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. उस समय सरकार की तरफ से कहा गया था कि राज्य में गुटखे के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध है, लेकिन इसे प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया गया है, जिसकी वजह से अन्य राज्यों से महाराष्ट्र में गुटखे की तस्करी हो रही है. महाराष्ट्र सरकार ने पाबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए चेतावनी थी.

‘अच्छे दिन का भोंपू बजाने वालों ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी’

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर में भारी गिरावट आयी है. GDP 5 फीसदी रह गयी है जो पिछली तिमाही में 5.8 फीसदी थी. पिछले वर्ष (अप्रैल-जून) में विकास दर की बात करें तो ये 8 फीसदी पर थी. यानि कहने का मतलब है कि पिछले एक साल में जीडीपी में 3 फीसदी की कमी आयी है जो एक सोचनीय मुद्दा है. सबसे अधिक गिरावट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में आयी जहां 95 फीसदी की कमी आयी है. GDP की यह ग्रोथ पिछली साढ़े 6 सालों में सबसे निचले पायदान पर है. इससे पहले वर्ष 2013 की पहली तिमाही में विकास दर 4.3 रही. GDP की इस दयनीय … Read more

NRC को लेकर BJP पर भड़के ओवैसी, मनोज तिवाड़ी की दिल्ली में एनआरसी की मांग

AIMIM चीफ और हैदराबाद के लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने असम (Assam) में NRC लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी को सबक सीखना चाहिए. उन्हें हिंदू और मुस्लिम के आधार पर देशभर में एनआरसी की मांग को बंद कर देना चाहिए. उन्हें सीखना चाहिए कि असम में क्या हुआ. अवैध घुसपैठियों का भ्रम टूट गया है. उन्होंने कहा, ये मेरा अपना संदेह है कि बीजेपी नागरिकता संशोधन बिल के जरिए BJP ऐसा बिल ला सकती है, जिससे सभी गैर मुस्लिमों को नागरिकता दे सकती है, जो समानता के अधिकार का उल्लंघन होगा. असम के मुद्दे पर बात करते हुए ओवैसी … Read more

झारखंड के कई कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ने के लिए तैयार

कांग्रेस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. झारखंड (Jharkhand) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने वाले हैं. कांग्रेस (Congress) ने संगठन को मजबूत करने के लिए रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं और सांसद रह चुके हैं. उनके साथ ही पांच कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं. पार्टी ने यह कदम पार्टी में नेताओं के आपसी मतभेद दूर करने और संगठन को मजबूत करने के लिए उठाया है. लेकिन इससे नेताओं में असंतोष पैदा हो गया है. बताया जाता है कि झारखंड में कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं. … Read more

गहलोत ने बेनीवाल से की अपील- ‘राजस्थान को बख्शो’, देश में अघोषित इमरजेंसी जैसा माहौल

राजस्थान (Rajasthan) के नागौर (Nagpur) जिले में चल रहे लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) के धरने प्रदर्शन पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि, ‘हनुमान बेनीवाल अब नागौर और राजस्थान को बख्शें’. सीएम गहलोत ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित पूर्व पीसीसी चीफ नाथूराम मिर्धा की श्रद्धांजलि सभा के बाद पत्रकारों से बात की. गौरतलब है कि नागौर जिले के ताऊसर गांव में पिछले सप्ताह हाइकोर्ट के आदेश पर नागौर जिला प्रशासन द्वारा बंजारा बस्ती में अतिक्रमण ध्वस्त करने के दौरान एक जेसीबी चालक की मौत हो गई थी. इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने बेनीवाल की पार्टी के … Read more

‘मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था ‘शेर’ की जगह ‘कंकाल’ बन गयी’

देश की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) इस दिनों गर्त की ओर जा रही है. तेजी से उपर की ओर बढ़ रही अर्थव्यवस्था में भी भारत का स्थान 5वें से फिसलकर 7वें स्थान पर आ गया. बेरोजगारी चरम पर है और कैश की किल्लत भी. फ्रॉड के चलते इस साल बैंकों को लगने वाली 72 हजार करोड़ की चपत पर भी काफी हल्ला हो रहा है. विपक्ष ने इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को चारों ओर से घेर रखा है. केंद्र सरकार की ओर से इकॉनोमी की खस्ता हालात सुधारने के प्रयास अनवरत जारी हैं. शुक्रवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के 10 सरकारी बैंकों को मर्ज करने का … Read more

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: PNB, UBI & OBC बैंकों का होगा विलय, 7 अन्य बैंक भी होंगे मर्ज

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) की सुस्त चाल और विपक्ष के तीखे हमलों के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए बैंकिंग सेक्‍टर के बारे में अहम फैसलों के बारे में बताया. वित्तमंत्री (Finance Minister of India) ने देश के तीन बड़े बैंकों पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) के विलय की घोषणा की. इस विलय के बाद पीएनबी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन जाएगा. इसके साथ ही यूनियन बैंक ऑफ … Read more

सिंधिया समर्थकों की इस्तीफे की धमकी के बीच सोनिया से मिले कमलनाथ, पर नहीं बनी बात

मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर उठा बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है, प्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की नाराजगी और उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं की इस्तीफे की धमकी के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार सुबह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की. कमलनाथ (Kamalnath) और सोनिया गांधी के बीच चली आधे घंटे की मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि पीसीसी चीफ का एलान हो जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, मुलाकात के बाद अब भी मप्र के नए पीसीसी चीफ को लेकर पेंच फंसा हुआ है. सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सीएम कमलनाथ जब बाहर आए तो … Read more

देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर बोले मुख्यमंत्री गहलोत

राजस्थान (Rajasthan) सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को लेकर मोदी पर निशाना साधा. गहलोत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्थव्यवस्था को लेकर जनता को जवाब देना चाहिए.

चिन्मयानंद पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली लड़की दौसा में मिली

उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह के अनुसार, बीजेपी नेता और पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर वायरल वीडियो के जरिए यौन शोषण के आरोप लगाने वाली लॉ कॉलेज की छात्रा राजस्थान के दौसा शहर में मिली. उसके साथ एक लड़का भी मिला है जो कथित तौर पर युवती का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है. लड़के का नाम संजय सिंह है और वह शाहजहांपुर के सुखदेव कॉलेज में एलएलबी का स्टूडेंट है. पुलिस शुक्रवार शाम तक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड के साथ शाहजहांपुर पहुंचेगी. बता दें, लॉ कॉलेज की एक छात्रा ने 23 अगस्त को फेसबुक वीडियो के जरिए स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. … Read more