नागौर सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, देवदर्शन कर लौट रहे थे MP, दिग्गजों ने जताया शोक

नागौर में सड़क हादसे पर दिग्गजों ने जताया दुःख

Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान के नागौर जिले में सड़क पर काल ने तांडव किया है. रामदेवरा और बीकानेर के देशनोक में करणी माता के दर्शन कर वापस मध्यप्रदेश लौट रहे दर्शनार्थियों में से 11 लोग की भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. तो वहीं 7 लोग सड़क हादसे में हुए घायल जिनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की तूफान जीप और ट्रेलर में हुई जबरदस्त भिंड़त में 8 महिलाओं एवं 3 पुरुषों की मौत हो गई. भिंडत इतनी भयानक थी की तूफान जीप के आगे का पूरा हिस्सा खत्म हो गया. नोखा बाइपास पर हुए इस सड़क हादसे के बाद हाईवे पर … Read more

प्रदेश में जारी लूट-झूठ का खेल, कर्जमाफी के लिए किसान ताक रहे राहुल की राह- पूनियां

प्रदेश में जारी लूट-झूठ का खेल

Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान में गांव की सरकार यानि पंचायत चुनाव का घमासान चरम पर है. पंचायत राज चुनावों के तहत दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. अब तीसरे और आखिरी चरण का मतदान एक सितम्बर को होगा. चुनाव को लेकर सूबे की तमाम राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसी हुई है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनियां ने तीसरे चरण के जिला परिषद, पंचायत समिति चुनावों को लेकर चाकसू विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क-जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान सतीश पूनियां ने किसान कर्जमाफी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, ‘राहुल गांधी जी प्रदेश के 60 लाख किसान … Read more

मुख्यमंत्री गहलोत का प्रदेश की जनता के नाम पत्र, कहा- जल्द स्वस्थ्य होकर लग जाऊंगा आपकी सेवा में

जल्द स्वस्थ्य होकर लग जाऊंगा आपकी सेवा में

Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सादगी का उदाहरण पेश कर पुरे प्रदेशवासियों का दिल जीत लिया है. सीने में दर्द के बाद सीएम गहलोत को शुक्रवार सुबह जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में लाया गया, जहां उनकी वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में एंजियोप्लास्टी की गई. सीएम गहलोत ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मेरी आर्टरी में ब्लॉकेज था जिसमें की अब स्टेंट दाल दिए गए हैं. वहीं शनिवार सुबह सीएम गहलोत के सर का भी सीटी-स्कैन करवाया गया. चिकित्स्कों के अनुसार उनकी सीटी-स्कैन रिपोर्ट बिलकुल नार्मल है. सीएम गहलोत ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए एक प्रदेशवासियों के नाम पत्र जारी कर शुभकामनाओं … Read more

सामना में शिवसेना ने राणे को बताया ‘अबनॉर्मल’, लिखा- गांजे का सेवन कर कुछ भी बोलना बन गया धंधा

सामना में शिवसेना ने राणे को बताया 'अबनॉर्मल'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की राजनीति में उठे थप्पड़ विवाद को लेकर शिवसेना और बीजेपी आमने सामने है. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ दिया गया शिवसेना को रास नहीं आया. वहीं केंद्रीय मंत्री पर हुई कानूनी कार्रवाई को लेकर बीजेपी शिवसेना पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगा रही है तो वहीं शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के सहारे बीजेपी और केंद्रीय मंत्री पर जमकर निशाना साधा. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि, ‘नारायण राणे पर की गई कार्रवाई कानून के तहत है और इस देश में इंसान ‘नार्मल’ हो या फिर नारायण राणे जैसे ‘अबनॉर्मल’ हो सबके लिए कानून सामान है. … Read more

बेनीवाल का जयपुर में तूफानी चुनावी दौरा, बोले- ‘भाजपा-कांग्रेस ने किया बारी-बारी से जनता का शोषण’

पंचायत चुनाव में RLP ने ठोकी ताल

Politalks.news/Rajasthan. राजस्थान में पंचायत चुनाव का घमासान चरम पर है. पंचायत राज चुनावों के तहत प्रथम चरण के लिए गुरूवार 26 अगस्त को पहले चरण का मतदान होगा. हालांकि राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने विराटनगर एवं जालसू पंचायत समिति के चुनाव स्थगित कर दिए हैं. पंचायत राज चुनाव को लेकर सूबे की तमाम राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसी हुई है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लगातार तूफानी जन संपर्क कर रहे हैं. दूसरे चरण के लिए जारी जन संपर्क कार्यक्रम के तहत  हनुमान बेनीवाल ने बुधवार को जयपुर जिले के दर्जनों गांवों में तूफानी जनसंपर्क … Read more

महबूबा के बयान पर भड़की BJP- ‘भारत की एकता को खंडित करने की कोशिश करोगे, मिट्टी में मिल जाओगे’

महबूबा के बयान पर भड़की BJP

Politalks.News/JammuKashmir. अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत के हावी होने के बाद अब इसका असर भारत में भी दिखने लगा है. भारत में एक के बाद एक कई दिग्गजों ने अफगानिस्तान पर तालिबानियों द्वारा कब्ज़ा करने की घटना को सही ठहराया है. इसी बीच जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने अफगानिस्तान का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी दी और कहा कि अगर जम्मू कश्मीर को लेकर जल्द ही बातचीत अगर नहीं शुरू की गई तो फिर गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे, जिससे सिर्फ बर्बादी होगी. महबूबा ने बीजेपी पर देश को टुकड़ों में बांटने का आरोप भी लगाया कहा कि आजादी के वक़्त अगर बीजेपी होती … Read more

लालू के ‘लालों’ में वर्चस्व की ‘लड़ाई’, खींचतान में तेजस्वी का साथ मिला तो जगदानंद ने पूछा- कौन है तेजप्रताप?

लालू के लालों के बीच खींचतान में जगदानंद को मिला तेजस्वी का साथ

Politalks.news/Bihar. बिहार के ‘लाल’ लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद में अब कुछ भी ठीक होता नहीं दिख रहा है. एक ओर जहां लालू के बड़े ‘लाल’ तेजप्रताप यादव लगातार राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर हमलावर है तो वहीं लालू के छोटे ‘लाल’ तेजस्वी जगदानंद के साथ खड़े नजर आते हैं. प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राजद छात्र इकाई के अध्यक्ष आकाश यादव को पद से हटा दिया था. जिसके बाद तेज प्रताप यादव ने सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी और कहा था कि जब तक जगदानंद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जायेगी तब तक मैं पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होऊंगा. तो … Read more

पोस्टर विवाद के बाद तमतमाए तेजू भैय्या, पत्रकारों पर निकाली भड़ास, ‘तेजस्वी मेरे अर्जुन, जगदानंद हिटलर’

पोस्टर विवाद के बाद तमतमाए तेजू भैय्या

Politalks.news/Bihar. बिहार की राजनीति में अपनी एक अलग पहचाने बनाने वाले लालू परिवार की राजनीति में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. लालू के बड़े लाल के बयानों से RJD में आंतरकि कलह की सुगबुगाहट तेज हो चली है. वहीं सियासी गलियारों में यह बात भी आम हो चली है कि लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव, तेजस्वी से दूरियां बनाने लग गए हैं और दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई अपने चरम पर है. तेजप्रताप यादव लगातार पार्टी अध्यक्ष जगदानंद को लेकर खुल कर बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में हुए पोस्टर विवाद के को लेकर जब तेजप्रताप से मीडिया के कुछ लोगो ने सवाल … Read more

ललन सिंह ने NDA को चेताया- ‘किसी से आस नहीं, अपने बलबूते लड़ेंगे चुनाव’, JDU को बनाएंगे राष्ट्रीय पार्टी

किसी से आस नहीं, अपने बलबूते लड़ेंगे चुनाव

Politalks.news/Bihar. उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. सभी दल रणनीति तय कर रह हैं. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने हुंकार भरी है. ललन सिंह जेडीयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने का प्रण दोहराया. अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास में मुलाकात की. ललन सिंह ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मणिपुर और उत्तर प्रदेश में पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के अन्य नेता, कार्यकर्ता और पत्रकारों से मुखातिब … Read more

मैनिफेस्टो नहीं ‘मनीफेस्टो’ बनाने वाली BJP के CM योगी को लैपटॉप तक चलाना नहीं आता- अखिलेश

साइकिल यात्रा निकाल अखिलेश ने फूंका ‘चुनावी बिगुल’

Politalks.News/Uttarpradesh. जनेश्वर मिश्र की जयंती के मौके पर उत्तरप्रदेश की समाजवादी पार्टी ने सूबे के सभी 75 जिलों में साइकिल यात्रा निकालकर आगामी विधानसभा चुनाव का चुनावी शंखनाद कर दिया है. सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में खुद साइकिल पर सवार होकर तो अन्य जिलों में पार्टी के बड़े नेताओं ने साइकिल रैली निकालकर इस चुनावी शंखनाद को अंजाम दिया. वहीं साइकिल रैली से पहले लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान अखिलेश ने सभी को चौंकाते हुए आगामी चुनाव में सपा की 400 से ज्यादा सीटें जीतने का … Read more