बिहार: बीजेपी ने जिनको निकाला उनको चिराग का मिला सहारा, मोदी के नाम पर रोक के बाद तेज हुआ घमासान

Bihar Election 2020

Politalks.News/Bihar Election. बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विरोध के बाद एनडीए से अलग हो गए. लेकिन चिराग को उम्मीद थी कि भाजपा कहीं न कहीं उनके इस फैसले में साथ देगी या तटस्थ रहेगी. जिसके चलते चिराग ने एक और सियासी दांव चलते हुए बिहार में जोर-शोर से एलान कर दिया कि वह चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी के नाम का सहारा लेंगे. बस इसी बात पर सीएम नीतीश कुमार अपना आपा खो बैठे थे और उन्होंने भाजपा आलाकमान को सीधे दो टूक कहा था कि एलजेपी को पीएम मोदी के नाम पर प्रचार के दौरान इस्तेमाल करने … Read more

कांग्रेस का मजबूत किला है चंपारण, आपातकाल में भी भेद नहीं सका विपक्ष, क्या इस बार होगी सेंधमारी?

चंपारण बिहार विधानसभा चुनाव 2020

Politalks.News/Bihar. बिहार का चंपारण (Champaran) जिला, जिसे बापू की कर्म-भूमि कहा जाता है, पिछले साढ़े चार दशकों से कांग्रेस का मजबूत किला रहा है. इस जिले में 20 विधानसभाएं आती हैं और आज तक ऐसा नहीं हुआ कि यहां 70 फीसदी सीटों से कम पर कांग्रेस जीती हो. ये कांग्रेस का वो मजबूत गढ़ है जिसे विपक्ष या सत्ताधारी पक्ष भी कभी भेद पाया हो. यहां तक की 1974 के जेपी आंदोलन और 1977 में आपातकाल के बाद हुए बिहार चुनावों में भी जनता पार्टी की लहर के बावजूद यहां से केवल तीन सदस्य जीतकर विधानसभा पहुंच पाए. 14 सीटें अकेले कांग्रेस की झोली में गिरी. पिछले तीन दशक से … Read more

बिहार चुनाव: ‘जाति बनाम जाति’ मॉडल पर लड़ा जा रहा चुनावी दंगल, 76 फीसदी सीटों पर एक ही जाति के प्रत्याशी

Bihar Election 2020

Politalks.News/Bihar. इस बार बिहार विधानसभा चुनाव ‘जाति बनाम जाति’ मॉडल पर लड़ा जा रहा है. विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा जारी की गई सूचियों और उम्मीदवारों के नामों को देखते हुए तो ऐसा कहना वाजिब है. यहां 76 फीसदी चुनावी सीटें ऐसी हैं जिन पर एक ही जाति के अलग अलग प्रत्याशी आपस में एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं. इनमें तीन बड़े गठबंधन के साथ अन्य निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं. जिस तरह जातिगत राजनीति चल रही है, उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि ये सभी विकास और अपने काम के दम पर नहीं बल्कि अपनी जाति को दिखाकर जनता को लुभाने का प्रत्यन्न करते नजर … Read more

शक्ति मलिक हत्याकांड: नीतीश कुमार माफी मांगें, नहीं तो करूंगा मानहानि का केस- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव नीतीश कुमार

Politalks.News/Bihar. राजद नेता और महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को चेताते हुए माफी मांगने के लिए कहा है. तेजस्वी ने कहा कि मेरे उपर अभी तक कोई दाग नहीं है लेकिन नीतीश कुमार ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं. नीतीश माफी मांगे नहीं तो मैं उप पर मानहानि का केस करूंगा. तेजस्वी ने राजद के पूर्व नेता शक्ति मलिक की हत्या के मामले में तेजस्वी और तेजप्रताप का नाम घसीटे जाने को लेकर बात कर रहे थे. शक्ति मलिक हत्याकांड को लेकर मृतक की पत्नी ने भी तेजस्वी, तेजप्रताप और अन्य राजद नेताओं पर आरोप लगाया है लेकिन बिहार ​पुलिस … Read more

बीजेपी की दो टूक- जो नीतीश को नेता मानेगा वो ही एनडीए में रहेगा, अब चिराग खोलेंगे नीतीश की पोल

Bihar Election 2020

Politalks.News/Bihar Election. बिहार विधानसभा चुनाव से एकदम पहले चिराग पासवान ने एनडीए छोड़ स्वतंत्र रूप से 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. ऐसे में चिराग को जवाब देने के लिए मंगलवार को एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. यहां सुशील मोदी ने साफ तौर पर कहा कि गठबंधन में जदयू और बीजेपी सहित कुल 4 दल हैं और एनडीए में उसी को जगह मिलेगी जो नीतीश कुमार को नेता मानेगा. इशारा सीधे सीधे चिराग की ओर था. इधर जदयू-भाजपा की संयुक्त प्रेस वार्ता में नीतीश कुमार लोजपा पर तंज कस रहे थे तो उधर … Read more

बिहार चुनाव में एलजेपी की अजब स्थिति, जेडीयू से पटती नहीं भाजपा के बिना कटती नहीं

Img 20201004 Wa0156

Politalks.News/Bihar Election. आज बात शुरू की जाए उससे पहले यह चंद लाइनें बहुत महत्वपूर्ण हैं, ‘तुमसे पटती भी नहीं, तुम्हारे बिना कटती भी नहीं.’ बिहार विधानसभा चुनाव के लिए यह कहावत मौजूदा परिवेश में फिट बैठ रही है. चुनाव के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है लेकिन अभी भी एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर ऐसा पेंच फंसा हुआ है कि भाजपा, जेडीयू और एलजेपी अभी तक एक साथ चुनाव लड़ने में अपना गणित नहीं बैठा पाए हैं. बहरहाल भाजपा और जेडीयू में सीटों के बंटवारे को लेकर फाइनल हो चुका है, संभव है आज शाम तक घोषणा भी हो जाएगी. लेकिन सबसे बड़ी … Read more

बिहार चुनाव: एनडीए और महागठबंधन से अलग होकर तीसरा मौर्चा देगा टक्कर! फायदा नीतीश को

एनडीए और महागठबंधन से निकला तीसरा मोर्चा देगा टक्कर!

Politalks.News/Bihar Election. हमारे देश में पुरानी कहावत है उठी पैंठ (बाजार) सात दिन बाद ही लगती है, ‘ऐसा ही हाल सियासी बाजार का है, अगर एक बार आप चूक गए तो वह मौका आपको पांच वर्ष बाद ही मिलेगा.’ यानी चुनाव में बाजी आपके हाथ नहीं लगी तो आपको अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए अगले 5 वर्षों का इंतजार करना होगा. ऐसे ही इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर छोटे राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच देखा जा रहा है. एक ओर जहां सूबे के मुख्यमंत्री और जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार अपनी सत्ता में वापसी के लिए तमाम सियासी हथकंडे अपनाए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय … Read more

बिहार: चिराग पासवान ने बढ़ाई डिमांड, एलजेपी की सियासी सौदेबाजी से टेंशन में भाजपा आलाकमान

चिराग पासवान, बिहार

Politalks.News/Bihar Election. बिहार में भाजपा और जेडीयू विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जैसे-जैसे एक कदम आगे बढ़ते हैं वैसे ही लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र ‘चिराग पासवान उन्हें दो कदम पीछे ले जाते हैं.’ भाजपा आलाकमान पिछले कई दिनों सेेे बिहार में जोर-शोर से ढिंढोरा पीट रहा है कि एनडीए में कोई मनमुटाव नहीं है और बीजेपी जेडीयू और एलजेपी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगेे. लेकिन सच्चाई यह नहीं है, बल्कि एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुरू से ही सीटों के बंटवारे को लेकर आक्रमक मूड बनाए हुए हैं. हाल ही में जब भारतीय जनता पार्टी के … Read more

कभी था एक दूसरे से 36 का आंकड़ा, आज एक दूसरे की तारीफ करते नहीं थक रहे पीएम मोदी-नीतीश कुमार

पीएम मोदी-नीतीश कुमार

Politalks.News/Bihar. जो कभी रखते थे 36 का आंकड़ा, वो अब एक दूसरे की तारीफ करते नहीं थक रहे. बात हो रही है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की. मन में अभी भी दोनों के चाहे कुछ भी हो, लेकिन बिहार की सड़कों और चौराहों पर इन दोनों दिग्गजों के लगे पोस्टर तो कम से कम दोनों के बीच की गहरी दोस्ती ही बयां कर रहे हैं. ऐसा नहीं है कि ये पोस्टर और होर्डिंग्स केवल जदयू द्वारा ही लगाए जा रहे हैं, भाजपा भी इन दोनों के दोस्ताना पोस्टर लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही. पोस्टर के कैप्शन लिखा है-‘नो कन्फ्यूजन ग्रेट कॉम्बिनेशन‘. … Read more

बिहार के अलावा भी कई प्रदेश हैं जिन्हें विकास की सौगातों का इंतजार है ‘मोदी जी’

PM Modi gifts in Bihar

Politalks.News/Delhi-Bihar. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को सौगात देने के लिए कमर कस ली है. पिछले एक महीने से पीएम मोदी लगातार बिहार पर ‘धनवर्षा‘ किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री को अब बिहार के विकास के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. पीएम मोदी हर दूसरे या तीसरे दिन इसी राज्य को फोकस करते कर रहे हैं. बिहार का पिछड़ापन दूर करने के लिए पीएम की पहल शानदार कही जा सकती है लेकिन उन्हें इसके साथ और भी कई प्रदेशों के विकास और योजनाओं को भी याद रखना होगा. इस समय मोदी को बिहार क्यों याद आ रहा है? इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि वहां आगामी दिनों … Read more