पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में बीजेपी के इंकार के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है. ऐसे में अब शिवसेना के लिए उस दावे को साबित करने की घड़ी आ गई है, जिसके लिए संजय राउत शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही बनेगा और शिवसेना को 170 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री और एनसीपी के अजित पवार डिप्टी सीएम बनेंगे.
NCP
The NCP was formed on 25 May 1999, by Sharad Pawar, P. A. Sangma, and Tariq Anwar after they were expelled from the Indian National Congress (INC) on 20 May 1999, for disputing the right of Italian-born Sonia Gandhi to lead the party.[9][10][11] At the time of formation of the NCP, the Indian Congress (Socialist) party merged with the new party.
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के बाद भी बनाई जा सकती है सरकार, शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के साथ बीजेपी भी जुटी प्रयासों में
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र (Government in Maharashtra) में पिछले 15 दिनों सभी ज्यादा समय से चल रहे सियासी घमासान के बीच मंगलवार शाम राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की रिपोर्ट पर सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की. महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक पार्टियां किसी भी अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच सकीं. ऐसे में असमंजस की स्थिति को देखते हुए राज्यपाल और मोदी कैबिनेट ने सूबे में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार करते हुए महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की उद्घोषणा पर हस्ताक्षर कर दिए. राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन भले ही लागू हो … Read more
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने पर भड़के सुरजेवाला, उद्दव ने कोश्यारी को बताया ‘दयालू राज्यपाल’
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू होने की जमकर भर्तसना हो रही है. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मोदी कैबिनेट और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जल्दबाजी में किये गए इस फैसले का शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर विरोध कर रही हैं. इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए करते हुए महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन को लोकतंत्र की हत्या करार दिया. एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए सुरजेवाला ने जमकर केंद्र सरकार एवं प्रदेश के राज्यपाल पर धावा बोला. वहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को एक ‘दलालू राज्यपाल’ बताया. (Dayaloo Governor) … Read more
महाराष्ट्र में आखिर लगा ‘राष्ट्रपति शासन’ गृह मंत्रालय ने कहा – सरकार गठन के लिए 15 दिन काफी
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में आखिरकार राष्ट्रपति शासन (President rule in Maharashtra) लग ही गया. मंगलवार दोपहर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मोदी कैबिनेट को राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा की जिस पर कैबिनेट ने सहमति जताते हुए राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेज दिया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर करते ही शाम 5:30 बजे से अगले 6 महीनों के लिए महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया. गौर करने वाली बात ये है कि महाराष्ट्र में तय समय सीमा से तीन घंटे पहले ही राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया. जबकि एनसीपी के लिए सरकार का दावा पेश करने की तय समय सीमा रात 8:30 बजे तक की थी. इसी … Read more
महाराष्ट्र का सियासी संकट पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शिवसेना ने की कांग्रेस-एनसीपी को अतिरिक्त समय देने की मांग
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र का सियासी संघर्ष अब सियासी संकट की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है. ताजा घटनाक्रम के अनुसार एनसीपी द्वारा आज सुबह 11 बजे दावा पेश करने के लिए अतिरिक्त 48 घण्टे का समय ओर देने सम्बन्धी एक पत्र राज्यपाल को लिखा गया. राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस पत्र को आधार बनाते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा कर दी. जिस पर मोदी केबिनेट की आपात बैठक ने अपनी मुहर भी लगा दी और इसके तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्राजील के लिए रवाना हो गए. इस गहमा गहमी के बीच शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंच गयी. शिवसेना ने एनसीपी-कांग्रेस (Congress-NCP) को … Read more
महाराष्ट्र: ऐसा भी क्या हुआ कि चंद मिनिटों में बदल गया सबकुछ और शिवसेना के सपनों पर फिर गया पानी
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. सोमवार शाम को महाराष्ट्र (Maharashtra Political Drama) में हर पल बदलते सियासी घमासान में सबको चकरी कर दिया. एक बार को तो सबको लगा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर बना दी शिवसेना सरकार, यहां तक कि मुख्यमंत्री के लिए उद्वव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री के लिए अजित पवार और कांग्रेस द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के बदले शिवसेना को बाहर से समर्थन देने की ब्रेकिंग भी सभी चैनल्स पर चलने लगीं. शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और एकनाथ शिंदे कुछ अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल को बहुमत साबित करने की जानकारी देने राजभवन पहुंच भी गए लेकिन तभी अचानक से खबरें आईं की कांग्रेस ने अभी तक समर्थन देने … Read more
महाराष्ट्र में शिवसेना को फिर लगा बड़ा झटका, राज्यपाल ने समय देने से किया इनकार वहीं कांग्रेस ने भी अभी नहीं दिया समर्थन
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में सरकार गठन पर तस्वीर फिलहाल साफ होती नहीं दिख रही है. दिल्ली में हुई कांग्रेस CWC की बैठक के बाद कांग्रेस ने प्रेसनोट जारीनकर घोषणा की है कि शिवसेना को समर्थन देने पर अभी पार्टी ने कोई फैसला नहीं किया है. कांग्रेस अब एनसीपी से दुबारा चर्चा कर अपना निर्णय लेगी. उधर शिवसेना को राज्यपाल ने और वक्त देने से इनकार कर दिया है, हालांकि शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं. महाराष्ट्र में सरकार बनाने की कोशिश में लगी शिवसेना को फिर बड़ा झटका लगा है. राज्यपाल ने शिवसेना को और समय देने से इनकार कर … Read more
महाराष्ट्र में घुमा राजनीति का पहिया, शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की बनेगी सरकार
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र में बीजेपी के इंकार के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है. राज्यपाल की तरफ से शिवसेना को सोमवार शाम 7.30 बजे तक सरकार बनाने की इच्छा और बहुमत के आंकड़ो की जानकारी देने के लिए कहा गया है. ऐसे में अब शिवसेना के लिए उस दावे को साबित करने की घड़ी आ गई है, जिसके लिए संजय राउत शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही बनेगा और शिवसेना को 170 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. इसके लिए शिवसेना को आज शाम से पहले केन्द्र और राज्य में भाजपा से गठबंधन तोड़ने और कांग्रेस-एनसीपी से संबंध जोड़ने की घोषणा करते हुए मोदी मंत्रिमंडल में शामिल शिवसेना के एक मात्र मंत्री अरविंद सावंत को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा. बता दें, एनसीपी ने साफ कहा है कि शिवसेना एक साथ दो गठबंधनों में नहीं रह सकती, उसे बीजेपी से पूरी तरह गठबंधन समाप्त करना होगा. (ShivSena-NCP-Congress)
शिवसेना ने बीजेपी से पूरी तरह से अपना गठबंधन तोडने का मन बना लिया है. सरकार बनाने की राह साफ करते हुए मोदी सरकार में इकलौती शिवसेना के मंत्री अरविंद सावंत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. आज सुबह 11 बजे मोदी सरकार में शिवसेना के कोटे के मंत्री अरविंद सावंत के दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की खबर है. जल्दी ही उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की खबर है. अब महाराष्ट्र में सरकार बनने की सूरत भी एकदम साफ हो गयी है. दरअसल बीजेपी के सरकार ना बनाने के एलान के बाद शिवसेना के नेताओं ने इशारों में कहा कि एनसीपी और कांग्रेस (ShivSena-NCP-Congress) मुख्यमंत्री के लिए शिवसेना को समर्थन का एलान करें. इसके लिए एनसीपी ने शर्त रखी कि शिवसेना को एनडीए से अपना नाता पूरी तरह तोड़ना होगा.
बड़ी खबर : बीजेपी ने किया इंकार तो राज्यपाल को बुलाना पड़ेगा शिवसेना को, राउत ने कहा- हम हैं तैयार
महाराष्ट्र में शिवसेना अभी नहीं तो कभी नहीं कि तर्ज ओर अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए एड़ी से चोटी का पूरा जोर लगा रही है. जिसके तहत शिवेसना ने एनसीपी की सभी शर्तों को मान लिया है अब गेंद एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन के पाले में है. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने रविवार रात मुंबई में शरद पवार से भी मुलाकात की और सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने की खबर है. (ShivSena-NCP-Congress) उधर मुंबई में उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पर बीती रात 4 घंटे की लंबी बैठक चली जिसमें उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के अलावा शिवसेना के बड़े नेता शामिल थे.
सूत्रों की मानें तो शिवसेना को समर्थन देने के लिए एनसीपी ने तो अपने सारे पत्ते खोल दिए हैं लेकिन मौके की जरुरत को देखते हुए कांग्रेस (ShivSena-NCP-Congress) अब बाहर से समर्थन नहीं देगी बल्कि सरकार में शामिल होगी. रविवार को जयपुर में हुई विधायक दल की बैठक में शिवसेना को समर्थन देने के मुद्दे पर सर्वसम्मति से फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है. सोमवार को जयपुर में रुके कांग्रेस के सारे विधायक और नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करने दिल्ली जा सकते हैं.
बता दें, शिवसेना के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ी भाजपा 105 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी. रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर दो बार भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई, दूसरी बार हुई बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. इन बैठकों के बाद भाजपा नेताओं ने राजभवन जाकर राज्यपाल को बता दिया कि बहुमत सिद्ध करने लायक संख्याबल नहीं होने के चलते पार्टी सरकार नहीं बनाएगी.
बड़ी खबर : अयोध्या के बाद अब ये तीन बड़े फैसले आएंगे CJI गोगोई के रिटायर होने से पहले!
राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना पर जनादेश के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने का जनादेश दिया था. चंद्रकांत पाटिल ने शिवसेना को कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं.
इस तरह महाराष्ट्र की राजनीति का चक्र घूमते हुए अब सत्ता की चाबी पूरी तरह शिवसेना दो पुराने राजनीतिक दुश्मन एनसीपी और कांग्रेस के हाथ में आ गई है. ऐसे में अब महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी से उपमुख्यमंत्री बनने की संभवानाएं प्रबल हो गई हैं.