राजस्थान में बढ़ा गहलोत सरकार का बहुमत, बसपा के सभी छह विधायक हुए कांग्रेस में शामिल

राजस्थान (Rajasthan) में हुए एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अब अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार का बहुमत ओर अधिक मजबूत हो गया है. प्रदेश के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सभी छह विधायक कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गये हैं. बसपा (BSP) विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने से बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) को बड़ा झटका लगा है. राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या जहां पहले 100 सदस्यों की थी अब वो 106 हो गई है.

राजस्थान में सोमवार देर रात बहुजन समाज पार्टी के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए. सभी बसपा विधायकों ने कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद रात 10:30 बजे विधानसभा पहुंच कर अध्यक्ष सीपी जोशी को विलय पत्र सौंपा. इनमें राजेन्द्र गुढा (विधायक, उदयपुरवाटी), जोगेंद्र सिंह अवाना (विधायक, नदबई), वाजिब अली (विधायक, नगर), लाखन सिंह मीणा (विधायक, करोली), संदीप यादव (विधायक, तिजारा) और बसपा विधायक दीपचंद खेरिया हैं जिन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली.

यह भी पढ़ें:- वैभव को निर्विरोध RCA अध्यक्ष बनाने की मुहिम को झटका, चुनाव तिथि पर सस्पेंस बरकरार

अभी तक ये सभी बसपा विधायक कांग्रेस को बाहर से समर्थन दे रहे थे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य हित में हमने फैसला किया है कि बहुजन समाज पार्टी के सभी 6 विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर लिया जाए. इस विलय के बाद अब कांग्रेस की सरकार बहुमत से छह विधायक ज्यादा हो गई है. जहां पहले कांग्रेस के पास 100 सीटें थीं अब वो बढ़कर 106 हो गई हैं.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला था. वह 200 विधानसभा सीटों में से 99 पर आकर रुक गई थी, मगर उपचुनाव में 100 का आंकड़ा छुआ था. अब तक सरकार पर तलवार लटकती रहती थी, मगर अब बहुजन समाज पार्टी के सभी 6 विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर अशोक गहलोत ने राजस्थान में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

गौरतलब है कि 2008 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को 96 सीटें ही मिलीं थी जिससे सरकार पर सत्ता परिवर्तन की तलवार लटकी रहती थी. ऐसे में उस समय भी तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अप्रैल 2009 में बसपा के सभी छह विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया था और कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 102 हो गई थी.

‘संसद में सोने वाले माननीय मंत्रीजी युवाओं को अयोग्य बता रहे हैं’

देश में आर्थिक मंदी पर चारों ओर से घिरी मोदी 2.0 सरकार के केंद्रीय श्रम रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार (Santosh Gangwar) ने हाल में एक बयान दिया. उन्होंने कहा कि देश में नौकरियों की कमी नहीं है बल्कि योग्य लोगों की कमी है. अपने संसदीय क्षेत्र बरेली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के लोगों में योग्यता नहीं है इसलिए उन्हें काम नहीं मिल रहा. अब इस बयान पर मंत्रीजी खुद घिर गए हैं. यहां तक की बिहार के मुजफ्फरपुर में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है. उन पर उत्तर भारतीयों को अपमानित करने का आरोप लगाया है. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने संतोष गंगवार … Read more

सपा नेताओं को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही उप्र की योगी सरकार

उप्र में भाजपा की योगी सरकार (Yogi Adityanath Government) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रह है. एक तरफ जहां आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ कई मामले दर्ज करने के बाद तेजी से कार्रवाई हो रही है, वहीं सपा नेताओं को उस संपत्ति से बेदखल करने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जो सरकार के नियंत्रण में है. इसी के तहत उप्र सरकार के राज्य संपत्ति विभाग ने विक्रमादित्य मार्ग स्थित लोहिया ट्रस्ट (Lohia Trust) का बंगला शुक्रवार को खाली करवा लिया. यह बंगला लंबे समय से सपा के कब्जे में था. लोहिया ट्रस्ट (Lohia Trust) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) … Read more

‘गिरते हैं शहसवार मैदान-ए-जंग में, वह तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले’

भारत (India) का मिशन मून ‘चंद्रयान-2’ (Chandrayaan-2) सफलता से बस चंद सैकेंड दूर रह गया. चंद्रमा की सतह पर उतरने से चंद मिनटों पहले चंद्रयान-2 का का लैंडर विक्रम का संपर्क इसरो से टूट गया. उस वक्त लैंडर चांद की सतह से करीब 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था. हालांकि इससे भारतीय अपेकक्षाओं को धक्का लगा है. विक्रम को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं. इसके बाद से पूरे देश के लोग इसरो वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ा रहे हैं. बॉलीवुड से लेकर राजनीति से जुड़ी हस्तियां भी इसरो वैज्ञानिकों की सोशल मीडिया पर हौसला अफजाही कर रहे हैं. इसमें बसपा सुप्रीमो मायावती का ट्वीट सबसे ज्यादा चर्चा में है. शेरो-शायरी अंदाज … Read more

आजम खान के खिलाफ नया मामला, भैंस चुराने का आरोप

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लोकसभा सांसद आजम खान (Azam Khan) की अग्रिम जमानत की याचिका रद्द होने के बाद गुरुवार शाम को उनके खिलाफ एक भैंस चुराने का नया मामला दर्ज किया गया है. आजम खान ने जमीन पर कब्जा करने के 29 मामलों में गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी पेश की थी. उसे अदालत ने खारिज कर दिया है. आजम खान (Azam Khan) और पांच अन्य लोगों के खिलाफ भैंस चुराने का आरोप लगाते हुए आसिफ और जाकिर अली ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि 15 अक्टूबर 2016 को कुछ लोगों के … Read more

‘मायावती बिजली की नंगी तार – जो छुए वो मर जाये, कांशीराम की मौत की सीबीआई जांच की मांग’

देश में भाजपा (BJP) नेताओं के बिगड़े बोल बोलने का सिलसिला थमता नजर नही आ रहा है. भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya Thakur), उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj), केंद्रीय मंत्री रावसाहब दानवे पाटिल (Ravsahab Danve Patil) के बाद अब यूपी सरकार में हाल ही में मंत्री बनाए गए गिरिराज सिंह धर्मेश (Giriraj Singh Dharmesh) ने अमर्यादित बयान देते हुए अपने आप को इस लिस्ट में शामिल करवा लिया है. उत्तरप्रदेश (Uttarpradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में समाज कल्याण व अनुसूचित जाति/जनजाति मंत्री बने गिर्राज सिंह धर्मेश ने विवादित बयान देते हुए बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) की तुलना बिजली के नंगी … Read more

मायावती एक बार फिर बनीं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपचुनाव के प्रत्याशियों के नामों पर लगी मुहर

बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बुधवार को आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) चुन लिया गया है. लखनऊ स्थित बसपा (BSP) कार्यालय में राष्ट्रीय स्तर की बैठक के दौरान देश भर से आये बसपा प्रतिनिधियों ने मायावती को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना. बसपा सुप्रीमो मायावती अब नए सिरे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी बाद में घोषित करेंगी. बैठक में यह तय किया गया कि बसपा विधानसभा उपचुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी.

बसपा की केन्दीय कार्यकारिणी समिति ने बैठक में यह भी तय किया कि बसपा उत्तर प्रदेश की सभी 13 सीटों पर विधानसभा उप चुनाव लड़ेगी. इसी के तहत बैठक उपचुनाव के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर भी लगी. इसके साथ ही यह भी तय किया गया कि पार्टी दिल्‍ली, हरियाणा, महाराष्‍ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेगी.

बैठक में उत्तरप्रदेश (UttarPradesh) में 13 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाते हुए घोषणा की – हमीरपुर-नौशाद अली, जैदपुर (बाराबंकी)-अखिलेश अम्बेडकर, मानिकपुर (चित्रकूट)- राज नारायण निराला, प्रतापगढ़-रणजीत सिंह पटेल, घोषी-कयूम अंसारी, बलहा (बहराइच)- रमेश गौतम, टुंडला-सुनील चित्तौर, रामपुर सदर-जुबेर अहमद, एगलस-अभय कुमार, लखनऊ कैंट -अरुण द्विवेदी, गोविंद नगर (कानपुर)- देवी प्रसाद तिवारी को चुनाव लड़ाया जाएगा वहीं जलालपुर और गंगोह के लिए प्रत्याशियों की घोषणा बाद में होगी.

गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने 28 अगस्त को जोनल व मंडल प्रभारियों की बैठक बुलाई थी. इसमें संगठन विस्तार और भाईचारा कमेटियों के गठन के बारे में चर्चा होनी थी. इसके साथ ही विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों के बारे में भी समीक्षा होनी थी. बसपा सुप्रीमो ने उप चुनाव वाले क्षेत्रों में सबसे पहले विधानसभा, सेक्टर गठन के साथ ही भाईचारा कमेटी बनाने का निर्देश दिया है.

Like On us Facebook

मोदी सरकार को मिला मायावती का साथ, सोशल मीडिया पर विपक्ष को बनाया निशाना

बसपा सुप्रीमो मायावती इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और करीब-करीब प्रत्येक घटनाक्रम पर अपने विचार प्रकट करती हैं. अपने ताजा बयानों में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया ने मोदी सरकार के जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का समर्थन करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. साथ ही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य पार्टी के नेताओं का बिना अनुमति कश्मीर दौर पर जाने को पूरी तरह अनुचित बताया. अपने अन्य ट्वीट में मायावती ने यूपी की बीएसपी को छोड़ सभी अन्य सरकारों पर कानून व्यवस्था को लेकर दुरूपयोग का आरोप लगाया. सोमवार सुबह एक के बाद एक ट्वीट करते हुए मायावती ने कहा कि जम्मू कश्मीर … Read more

दिल्ली में मोदी सरकार पर जमकर बरसे सीएम गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि नीति आयोग उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने अर्थव्यवस्था को लेकर जिस तरह के संकेत दिए हैं, वो देश के लिए चिंताजनक है. कोई भी सैक्टर हो, सभी की हालत ख़राब है. लाखों लोगों की नौकरियां जा रही हैं. मंदी का दौर है. आम जनता पूछना चाहती है कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की तरफ सरकार कब ध्यान देगी.

दरअसल राजीव कुमार ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि देश में 70 साल में अब तक नकदी का ऐसा संकट नहीं देखा गया. सरकार के लिए यह अप्रत्याशित समस्या है. कोई भी किसी पर यकीन नहीं कर रहा है. मार्केट में कैश खत्म हो गया है. ये सब नोटबंदी और जीएसटी के बाद हुआ है.

भाजपा का प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन, कांग्रेस ने बताया ‘फ्लॉप-शो’

राजस्थान में सरकार की नाकामी के चलते बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया. जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, विभिन्न मोर्चे एवं प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इससे पहले गुरुवार बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीना ने भी पिछले दिनों राजधानी में कावड़ियों पर हुए हमले के खिलाफ अपने समर्थकों के साथ जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की. शुक्रवार को राजधानी जयपुर में कलेक्टरेट सर्किल पर भाजपा नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें … Read more