यूपी की सियासी गपशप- योगी को मात देने के लिए चाहिए ‘महागठबंधन’, ऐसे बन सकती है बात

योगी को मात देने के लिए चाहिए 'महागठबंधन'

Politalks.News/Uttarpardesh. दिल्ली के सियासी गलियारों में इन दिनों जबरदस्त चर्चा का विषय बने ‘एकजुट‘ विपक्ष को लेकर हवाओं का रुख बदल सा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ मिशन-2024 को देखते हुए तमाम राजनीतिक दलों को ‘एक छाते‘ के नीचे लाने की कवायद चल रही है. लेकिन, राजनीति के सबसे बड़े रणक्षेत्र यानी उत्तर प्रदेश में आते ही विपक्ष के इस महागठबंधन की सारी उम्मीदें धराशायी हो जाती है. हालांकि उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. लेकिन मोदी और योगी की ‘तिलिस्मी जोड़ी‘ को अकेले टक्कर देने की ताकत किसी एक पार्टी में हो ये नजर ऩहीं आ रहा है. अगले साल … Read more

अयोध्या से ‘ब्राह्मण शस्त्र’ के साथ बसपा ने किया यूपी मिशन-2022 का आगाज, मिश्र ने साधे कई निशाने

'ब्राह्मण शस्त्र' के साथ बसपा ने किया यूपी मिशन-2022

Politalks.News/UttarPradesh. प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने उत्तरप्रदेश का मिशन-2022 फतह करने के लिए अपने एजेंडे का आज सियासी आगाज कर दिया है. इस जंग को जीतने के लिए बसपा ने एक बार फिर ब्राह्मण शस्त्र को अपना प्रमुख हथियार बनाने की तैयारी कर ली है, जिसके साथ अब पार्टी ने धर्म को भी जोड़ लिया है. बसपा ने इसकी शुरुआत भी राम नगरी अयोध्या से ब्राह्मणों के साथ की है. मतलब साफ है ब्राह्मणों के सहारे एक बार फिर से मायावती ने सत्ता के सिंहासन पर काबिज होने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में बसपा ने भगवान श्रीराम, हनुमान और ब्राह्मणों से … Read more

उत्तरप्रदेश में ‘हाथ’ को चाहिए किसी का ‘साथ’!, ‘भूतकाल’ के अनुभव से ‘धर्मसंकट’ में बहनजी!

'हाथ' और 'हाथी' के साथ आने का 'धर्मसंकट'!

Politalks.News/Uttarpradesh. कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने संकेत दिया है कि अगले चुनाव में उनकी पार्टी गठबंधन कर सकती है. लेकिन अब सवाल यह है कि कांग्रेस पार्टी से गठबंधन करेगा कौन या उन्होंने किसके साथ गठबंधन के बारे में सोचा है? उत्तर प्रदेश की लगभग सभी पार्टियों ने अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया है. समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की छोटी-छोटी पार्टियों के साथ तालमेल करना शुरू कर दिया है तो भाजपा ने सहयोगी पार्टी अपना दल की अनुप्रिया पटेल को केंद्र में मंत्री बना कर अपना गठबंधन लगभग घोषित कर दिया है. आम आदमी पार्टी के संजय सिंह की भी सपा के अखिलेश सिंह … Read more

विधानसभा चुनाव से पहले मायावती ने ब्राह्मणों को रिझाने के लिए चला पुराना सियासी ‘इमोशनल दांव’

मायावती ने ब्राह्मणों को रिझाने के लिए चला पुराना दांव'

Politalks.News/UttarPradesh. अगले साल होने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के सभी पार्टीयों ने अपने सियासी घोड़े दौड़ाना शुरू कर दिया है. बीजेपी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तैयारियों के बीच बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने भी अपने चुनावी ‘पत्ते‘ खोलने शुरू कर दिए हैं. बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को एक बार फिर से 14 साल पुराने (साल 2007) फार्मूले पर ‘दांव‘ चल दिया है. यानी एक बार फिर बसपा चीफ ‘ब्राह्मणों को साधने‘ की कोशिश में जुट गई हैं. मायावती ‘ब्राह्मण सम्मेलन‘ शुरू करने जा रहीं हैं. इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और रणनीतिकार सतीश चंद्र मिश्र ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. यहां हम आपको बता दें … Read more

निशाने पर नमो की ‘न्यू टीम’, राहुल बोले-‘क्या विस्तार से वैक्सीन की कमी होगी पूरी’ मायावती भी बरसीं

निशाने पर नमो की 'न्यू टीम'

Politalks.news/Delhi.उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव और बीते कुछ समय में मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की छवि को हुए नुकसान की भरपाई के तौर पर देखा जा रहा केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार अब लगातार विपक्ष के निशाने पर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमण्डल विस्तार बुधवार को हुआ जिसमे 43 मंत्रियों ने शपथ ली और इससे पहले मोदी कैबिनेट से कई दिग्गजों के इस्तीफे ने सभी को चौका दिया. देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस मोदी मंत्रिमंडल विस्तार पर सियासी तंज कस रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा की क्या इस विस्तार से वैक्सीन की कमी पूरी होगी? तो वहीं उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव … Read more

बसपा के बागियों ने खाई अखिलेश को सीएम बनाने की कसम, मायावती तिलमिलाई, योगी ने दी बधाई

बसपा के बागियों ने खाई अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने की कसम

Politalks.News/UttarPradesh. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. लेकिन चुनाव परिणामों के कुछ दिनों बाद ही दोनों दलों ने एक दूसरे से संबंध ‘तोड़‘ लिए थे. अब एक बार फिर यूपी विधानसभा चुनाव से पहले दोनों के बीच ‘तकरार‘ और बढ़ती जा रही है. मायावती और अखिलेश के टकराव की मुख्य वजह बने हैं बसपा के बागी विधायक. इन विधायकों ने पिछले महीने सपा प्रमुख से मुलाकात की. उसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव को ‘चेतावनी‘ भी दी थी. आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर एक बार फिर बसपा के बागी विधायकों ने मायावती का ‘आक्रोश‘ और … Read more

राष्ट्रपति से ‘अंबेडकर स्मारक’ का शिलान्यास करवा योगी ने चला दलित कार्ड, मायावती ने बताया नाटकबाजी

राष्ट्रपति से 'अंबेडकर स्मारक' का शिलान्यास करवा योगी ने चला दलित कार्ड

Politalks.News/UttarPradesh. अपनी यूपी यात्रा के दौरान महामहिम रामनाथ कोविंद सोमवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे. राष्ट्रपति की उत्तरप्रदेश यात्रा को देखते हुए यूपी की योगी सरकार ने सोचा महामहिम का कुछ राजनीतिक ‘सदुपयोग‘ ही कर लिया जाए. राष्ट्रपति कोविंद का यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की ‘गहमागहमी‘ तेज है. ऐसे में योगी सरकार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से ‘मिशन 2022‘ के लिए दलितों को रिझाने के लिए ‘संदेश‘ भी दे दिया. महामहिम रामनाथ कोविंद की पांंच दिन की यूपी यात्रा के अंतिम दिन भाजपा सरकार ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखतेेे हुए ‘सियासी तीर‘ चलाया है. बता … Read more

आक्रामक हुआ मायावती का ‘मिशन-2022’, दावा- सभी जिला पंचायत अध्यक्ष आ जाएंगे बसपा में

आक्रामक हुआ मायावती का 'मिशन-2022'

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी की हलचल के बाद अब बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती भी अपनी सियासी ‘सक्रियता‘ हर रोज तेज करतीं जा रहीं हैं. पिछले दिनों से मायावती बसपा कार्यकर्ताओं को अब एकजुट करने में जुट गई हैं. इसके लिए ‘कुछ दिनों से लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यूपी की सियासत में अपनी मौजूदगी का एहसास करा रही हैं‘ . लखनऊ में सोमवार को एक बार फिर बसपा प्रमुख मायावती अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर ‘आक्रामक अंदाज‘ में नजर आईं . मायावती ने कहा कि, ‘बसपा को कोई भी कमजोर न समझे, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा … Read more

सभी अफवाहों को खारिज कर मायावती ने किया बड़ा एलान- यूपी-उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा एलान, मायावती ने रविवार सुबह ट्वीट कर लिखा- ‘मीडिया के एक न्यूज चैनल में कल से यह खबर की जा रही है प्रसारित, कि यूपी में आगामी विधानसभा आमचुनाव औवेसी की पार्टी AIMIM व बीएसपी लड़ेगी मिलकर, यह खबर पूर्णतः गलत, भ्रामक व तथ्यहीन है, इसमें रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है तथा बीएसपी करती है इसका खण्डन,’ मायावती ने आगे लिखा- ‘इस सम्बन्ध में पार्टी द्वारा फिरसे यह स्पष्ट किया जाता है कि पंजाब को छोड़कर, यूपी व उत्तराखण्ड प्रदेश में 2022 में, विधानसभा का यह आमचुनाव बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी गठबन्धन करके नहीं लड़ेगी यानि अकेले ही लड़ेगी, बीएसपी के बारे में इस किस्म की मनगढ़न्त व भ्रमित करने वाली खबरों को खास ध्यान में रखकर, अब बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र को बना दिया गया है बीएसपी मीडिया सेल का राष्ट्रीय कोओर्डिनेटर, साथ ही मीडिया से भी यह अपील है कि वे बहुजन समाज पार्टी व पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि के सम्बन्ध में इस किस्म की भ्रमित करने वाली अन्य कोई भी गलत खबर लिखने, दिखाने व छापने से पहले एससी मिश्र से उस सम्बंध में सही जानकारी जरूर प्राप्त कर लें

mayawati pti

बसपा-एआईएमआईएम के गठबंधन पर बनी बात तो शिवपाल यादव भी खड़े होंगे मायावती के साथ?

तो शिवपाल यादव भी खड़े होंगे मायावती के साथ?

Politalks.News/UttarPradesh. लम्बे समय से खामोश बैठी बसपा सुप्रीमो मायावती ने धीरे-धीरे अपने ‘पत्ते‘ खोलने शुरू कर दिए हैं. कुछ दिनों पहले पंजाब में अकाली दल से गठबंधन करने के बाद अब मायावती उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव को लेकर ‘सक्रिय‘ हो गईं हैं. यूपी में चुनाव से पहले बसपा को एक ऐसे मजबूत ‘साथी‘ की तलाश है जो समाजवादी पार्टी के वोट बैंक (मुस्लिम वर्ग) में सेंध लगा सके. यहां हम आपको बता दें कि बसपा में एक समय नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़ा ‘चेहरा‘ हुआ करते थे. तब बहुजन समाजवादी पार्टी के पास मुस्लिमों का भी एक अच्छा ‘जनाधार‘ था. सिद्दीकी के बसपा से जाने के … Read more