सुना है, मेरे घर आज-कल में आने वाले हैं सरकारी मेहमान- मलिक की ‘भविष्यवाणी’ में केन्द्र पर निशाना

मलिक की 'भविष्यवाणी' में केन्द्र पर निशाना

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र (Maharashtra)की सियासत में क्रूज ड्रग्स केस की आंच अभी ठंडी नहीं पड़ी है. क्रूज ड्रग्स केस (Cruise Drug Case) में एनसीपी नेता नवाब मलिक ( Nawab Malik) के लगाए आरोपों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. शुक्रवार रात को नवाब मलिक ने एक ट्वीट किया है कि, ‘साथियों, सुना है, मेरे घर आज कल में सरकारी मेहमान आने वाले हैं, हम उनका स्वागत करते है’. आपको बता दें कि नवाब मलिक पहले भी आशंका जता चुके हैं कुछ सेंट्रल एजेंसियां उनको फंसाने की कोशिश कर सकती हैं. और केन्द्र सरकार पर सरकारी जांच एजेंसीज के दुरुपयोग का आरोप लगा चुके हैं. अब दोबारा मलिक द्वारा ऐसी आशंका जताना क्या … Read more

सावरकर का गुणगान कर पवार ने ‘चौंकाया’- तर्कवादी, वैज्ञानिक स्वभाव के थे, नहीं कर सकते नजरअंदाज

सावरकर का गुणगान पवार ने 'चौंकाया'

Politalks.News/Maharashtra. NCP सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar)आजकल अलग ही तरह की राजनीति कर रहे हैं. अबकी बार पवार ने वीर सावरकर की तारीफों के पुल बांधकर सभी को चौंका दिया है. हालही में पवार ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ मुलाकात की थी इसके बाद ममता बनर्जी ने UPA पर सवाल उठाए थे. अब सावरकर (Vinayak Damodar Sawarkar) की तारीफ कर पवार ने सभी को चौंका दिया है. नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने नासिक में अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के समापन दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि, ‘सावरकर ने मानव उपभोग के लिए गाय के मांस और दूध की उपयोगिता की … Read more

हिंसा पर भड़की शिवसेना- कौनसी शक्तियां हैं इसके पीछे? चुनावों के समय ही खतरे में क्यों आता है हिंदुत्व?

'चुनावों के समय ही खतरे में क्‍यों आता है हिंदुत्व?'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र के अमरावती में हो रही हिंसा और आगजनी पर आज शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में एक बार फिर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. इस संपादकीय में त्रिपुरा हिंसा पर महाराष्ट्र में भड़की हिंसा को आने वाले चुनाव की दस्तक बताया गया है. सामना में रजा अकादमी, एमआईएम और बीजेपी पर इस हिंसा को भड़काने का ठीकरा फोड़ा गया है. संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि, ‘कुछ ताकतें महाराष्ट्र में रजा एकेडमी के कंधे पर रखकर बंदूक चला रही हैं. संपादकीय में सवाल पूछा है कि, ‘आखिर त्रिपुरा की घटनाओं का असर महाराष्ट्र पर क्यों पड़ रहा है? मौलवियों के कंधे पर रखकर कौन बंदूक … Read more

ED दफ्तर पहुंचे परब का बयान- मैं बाला साहब और बेटियों की खाता हूं कसम, कुछ गलत नहीं किया

'कसम से मैंने कुछ गलत नहीं किया'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और अन्य के खिलाफ चल रहे मनी लांड्रिंग के मामले में महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुए है. इस मामले में मंगलवार को राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए. प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को ही अनिल परब को समन जारी कर दक्षिणी मुम्बई स्थित वलाड ऑफिस में पेश होने का आदेश दिया था. इस दौरान पुलिस ने उनके आने से पहले ED के दफ्तर के बहार सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए थे. ईडी ने शनिवार को मामले में पूछताछ के लिए अनिल परब को दूसरी बार समन जारी किया था. इस दौरान मीडिया से बात करते … Read more

शिवसेना का BJP पर हमला- गैर भाजपा शासित राज्यों के राज्यपाल ‘दुष्ट हाथी’ जिनके महावत दिल्ली में

शिवसेना का भाजपा पर बड़ा हमला

Politalks.News/Maharashtra. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे एक संपादकीय में गैर भाजपा शासित राज्यों के गवर्नरों पर जमकर निशाना साधा है. सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि गैर भाजपा शासित राज्यों के राज्यपाल ‘दुष्ट हाथी’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं. वो प्रजातांत्रिक संविधान, कानून और राजनीतिक संस्कृति को कुचलने का काम कर रहे हैं. महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशयारी का नाम लिए बिना ‘सामना’ में यह भी लिखा गया है कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार नहीं है वहां केंद्र सरकार राज्य में अस्थिरता लाने के लिए राज्यपाल का इस्तेमाल कर रही है. गैर भाजपा शासित राज्यों में राज्यपाल दुष्ट हाथी- सामना शिवसेना के … Read more

परब ने सोमैया पर ठोका 100 करोड़ मानहानि का मुकदमा, मंत्री पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप

माफी मांगों वरना दो इस्तीफा !

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की ‘महाविकास अघाड़ी’ सरकार में शिवसेना कोटे से मंत्री अनिल परब ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर बीजेपी नेता किरीट सोमैया को मानहानि का नोटिस भेजा है. नोटिस में परब ने लिखित में माफी मांगने, आगे ऐसे आरोप नहीं लगाने और उनके खिलाफ आरोप लगाने वाले सभी ट्वीट्स को हटाने की मांग की है. उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्री अनिल परब ने कथित रूप से ‘दुर्भावनापूर्ण, अपमानजनक और मानहानिकारक’ बयान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया  के खिलाफ मंगलवार को बॉम्बे उच्च न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया और 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है. शिवसेना नेता परब ने … Read more

पवार पर भड़के गीते- पीठ में छुरा घोंपने वाले नहीं हो सकते हमारे गुरु, महाराष्ट्र सरकार एक समझौता

पवार पर गीते का हमला

Politalks.News/Maharashatra.  महाराष्ट्र में शिवसेना भले ही कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार चला रही है, लेकिन अंदरखाने ऑल इज वेल नहीं लगता. पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता अनंत गीते के बयान से तो यही संकेत मिलता है. अनंत गीते ने सोमवार को NCP सुप्रीमो शरद पवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, ‘पीठ में छुरा घोंपने वाले शरद पवार हमारे गुरु नहीं हो सकते’. अनंत गीते ने कहा कि, ‘अपनी पार्टी बनाने के लिए कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने वाले एनसीपी प्रमुख शरद पवार शिवसैनिकों के लिए ‘गुरु’ नहीं हो सकते’. गीते ने यह भी कहा कि ‘शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन वाली … Read more

कर्नाटक-गुजरात में BJP के प्रयोग, महाराष्ट्र में मराठा, हरियाणा में जाट, झारखंड में आदिवासियों की आस

चौंकाने वाले फैसले ले रही है भाजपा!

Politalks.News/Delhi. हिंदुत्व की प्रयोगशाला माने जाने वाले गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के पटेल राजनीति पर वापस लौटने के बाद कई और राज्यों में भाजपा के प्रयोगों पर सवाल उठने लगे हैं. गुजरात में पटेलों की बल्ले बल्ले कर दी गई है. मुख्यमंत्री समेत 8 मंत्री बनाए गए हैं. भाजपा ने हाल में जहां भी बदलाव किया वहां जातीय समीकरण में सबसे मजबूत जाति को ही तरजीह दी. कर्नाटक में लिंगायत मुख्यमंत्री हटाया तो लिंगायत को ही शपथ दिलाई गई. उत्तराखंड में ठाकुर मुख्यमंत्री की जगह उसी जाति का मुख्यमंत्री बनाया गया और गुजरात में जैन वैश्य समाज के विजय रुपाणी को हटा कर सबसे मजबूत पाटीदार समुदाय का मुख्यमंत्री … Read more

‘थप्पड़-चप्पल’ की सियासी लड़ाई में चमकी राणे की राजनीति!, क्या किनारे लगाए जा रहे हैं फडणवीस?

शिवसेना को चुनौती देने से नारायण राणे बने पोस्टर बॉय!

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की ‘थप्पड़’ वाली टिप्पणी प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और भाजपा नेता नाराय़ण राणे में जंग छिड़ी है. कोर्ट से राहत मिलने के बाद राणे ने ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राणे ने ठाकरे को अपने भूले बिसरे बयान को याद दिलाते हुए योगी को महाराष्ट्र के रण में उतार दिया है. योगी पर चप्पल से मारने वाले बयान का मुद्दा आने के बाद से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश आ गया है. ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है. तो शिवसेना भी राणे को ही टारगेट किए … Read more

सामना में शिवसेना ने राणे को बताया ‘अबनॉर्मल’, लिखा- गांजे का सेवन कर कुछ भी बोलना बन गया धंधा

सामना में शिवसेना ने राणे को बताया 'अबनॉर्मल'

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र की राजनीति में उठे थप्पड़ विवाद को लेकर शिवसेना और बीजेपी आमने सामने है. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ दिया गया शिवसेना को रास नहीं आया. वहीं केंद्रीय मंत्री पर हुई कानूनी कार्रवाई को लेकर बीजेपी शिवसेना पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगा रही है तो वहीं शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के सहारे बीजेपी और केंद्रीय मंत्री पर जमकर निशाना साधा. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि, ‘नारायण राणे पर की गई कार्रवाई कानून के तहत है और इस देश में इंसान ‘नार्मल’ हो या फिर नारायण राणे जैसे ‘अबनॉर्मल’ हो सबके लिए कानून सामान है. … Read more