कांग्रेस का ये कैसा पैदल मार्च, यूपी बॉर्डर पर पुतला फूंक उलटे पैर लौटे, सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू

ना किसी ने रोका फिर भी डोटासरा का जत्था लौटा !

Politalks.News/Rajasthan. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर कांड के विरोध में राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने यूपी बॉर्डर पर पहुंचकर पैदल मार्च अचानक टाल दिया. प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भरतपुर जिले के ऊंचा नगला बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च निकालने की घोषणा की थी, लेकिन बॉर्डर पर पहुंचने के बाद लखीमपुर खीरी तक पैदल मार्च टालने की घोषणा कर दी. डोटासरा ने कहा कि, ‘प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया गया इसलिए अब वह लखीमपुर खीरी नहीं जाएंगे’. जयपुर से लाव लश्कर के साथ भरतपुर पहुंचे पीसीसी चीफ डोटासरा ने यूपी बॉर्डर पर सांकेतिक पैदल मार्च निकाला और पुतला दहन करके वापस लौट आए. लेकिन डोटासरा का कार्यकर्ताओं के … Read more

लखीमपुर मामले में माहौल बना बाजी मार गई प्रियंका, चूके अखिलेश तो डैमेज के बावजूद भाजपा खुश!

कांग्रेस को मिली 'संजीवनी', क्या मिलेंगे वोट भी?

Politalks.News/Uttarpradesh. लखीमपुर की घटना ने उत्तरप्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा दिया है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी प्रमुख विपक्षी दल इसका सियासी फायदा उठाने की कोशिश में जुटे हैं. घटना के तुरंत बाद सपा, बसपा, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल सरकार पर हमलावर दिखाई दिए लेकिन जहां तक सियासी बढ़त बात है तो निश्चित तौर पर प्रियंका गांधी ने इसमें बाजी मार ली. लखीमपुर खीरी में रविवार को भाजपा नेताओं के काफिल की कार से किसानों के कुचले जाने और फिर हिंसा में 4 अन्य लोगों के मारे जाने के मुद्दे को कांग्रेस हथियार बनाया है. यही नहीं इस मामले ने अब तक कमजोर दिख रही कांग्रेस को एक तरह … Read more

राहुल बोले- देश में तानाशाही, हमें चाहे मारो या गाड़ दो, फर्क नहीं पड़ता, भाजपा का पलटवार- फैला रहे भ्रम

लखीमपुर कांड पर सियासत चरम पर

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड पर सियासत जोर पकड़ रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान राहुल गांधी ने सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र को निशाने पर लेते हुए कहा कि, ‘किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है. किसानों को जीप से कुचला जा रहा है. राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि ‘पीएम लखनऊ गए लेकिन लखीमपुर नहीं गए’. राहुल ने कहा कि चाहे मुझे मार दीजिए गाड़ दीजिए, फर्क नहीं पड़ता’, इसके तुरंत बाद भाजपा ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि, राहुल गांधी देश में भ्रम फैला रहे … Read more

पीएम ने 75 हजार परिवारों के घर का सपना किया साकार, बोले- हमने 3 करोड़ परिवारों को बनाया लखपति

पीएम ने 75 हजार परिवारों के घर का सपना किया साकार

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ महीनों का समय शेष बचा है. देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर बीजेपी की ओर से लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. आगामी चुनाव में भाजपा को मजबूती देने के लिए महोत्सव में शामिल होने के लखनऊ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और साथ ही एक होम वर्क भी दिया. इस होम वर्क के लिए पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से दिवाली पर अयोध्या में साढ़े सात लाख दिए जलाये जाने का भी आह्वान किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया. इसके बाद 75 हजार लाभार्थियों को … Read more

लखीमपुर पर गहलोत ‘आगबबूला’- दिनदहाड़े हुई घटना ने देश को हिला दिया, कब अरेस्ट होंगे आरोपी

...आज देश खतरे में है- गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. उत्तप्रदेश के लखीमपुर कांड के बाद कांग्रेस हमलावर है. केन्द्रीय मंत्री के पुत्र की गिरफ्तारी और प्रियंका गांधी की हिरासत को लेकर देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. राजस्थान कांग्रेस की ओर से जयपुर में मौन जुलूस निकाला गया इसके बाद पीसीसी में एक आक्रोश सभा हुई. इस सभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबोधित करते हुए RSS और भाजपा पर जमकर निशाना साधा. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘मोदी जी संविधान की शपथ लेते हैं और फिर धज्जियां उडा़ते हैं. देश का लोकतंत्र खतरे में है’. सीएम गहलोत ने कहा कि ‘कांग्रेस और भारत का डीएनए एक है’. सीएम गहलोत ने प्रियंका गांधी की हिरासत और लखीमपुर … Read more

मुंबई में बोले पायलट जो जिम्मेदारी मिलेगी निभाऊंगा, ड्रग्स-लखीमपुर कांड पर मोदी सरकार को घेरा

प्रियंका के साहस से डरी योगी सरकार- पायलट

Politalks.News/Maharastra. पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट देश के किसी भी कोने में चले जाएं लेकिन एक सवाल जो उनका पीछा नहीं छोड़ता वो है राजस्थान में क्या हो रहा है या क्या होने वाला है. पायलट को देहरादून और बैंगलुरु के बाद मुंबई की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान से जुड़े सवालों से दो चार होना पड़ा. हालांकि काफी देर कन्नी काटने के बाद पायलट ने वहीं जवाब दिया कि जो जिम्मेदारी मुझे दी जाएगी निभाएंगे. सचिन पायलट ने आज मायानगरी मुंबई में गुजरात की मुंद्रा पोर्ट पर पकड़ी गई 3 हजार किलो ड्रग्स के मसले पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया. इस दौरान लखीमपुर खीरी, किसान आंदोलन और ड्रग्स के मुद्दे … Read more