सिंधिया को गद्दार कहने पर भड़के तुलसी, बोले- गिना दूंगा अकबर से लेकर जाकिर नाइक तक के किस्से
Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश में 28 सीटों के लिए उपचुनावों की जंग के बीच तीखी नोकझोंक और बयानबाजी पहले से भी कर्कश होती जा रही है. इसी बीच सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहकर संबोधित कर दिया. इतना ही नहीं, जयवर्धन ने ये भी कहा कि सिंधिया के लिए सत्य के मायने अलग हैं. 1857 में जो गद्दारी की थी, वह उनका सत्य था. इस पर सांवेर से भाजपा के उम्मीदवार तुलसी सिलावट भड़क गए. तुलसी ने कहा, ‘आप उम्र में छोटे हैं इसलिए अभी तक जवाब नहीं दे रहा था लेकिन आज हद पार कर … Read more