आप इतनी सुंदर हैं- नीतीश के बयान पर लालू की बेटी का तंज-‘इस उम्र में भी चच्चा बदनाम है…’

नीतीश के बयान पर लालू की बेटी का तंज

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा (Bihar Assembly Election) के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा. तीसरे दिन अगर कोई मुद्दा सबसे ज्यादा गुंजायमान रहा तो वो है सीएम नीतीश (Nitish Kumar) द्वारा बीजेपी (BJP) की महिला विधायक को लेकर की गई टिप्पणी है. NDA के विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कटौरिया (Katauriya) से बीजेपी विधायक निक्की हेंब्रम (Nikki Hembram) को लेकर कहा था कि ‘आप इतनी सुंदर हैं और आप इस तरह की बात कैसे कह सकती हैं.’ इसके बाद अब सीएम नीतीश कुमार विपक्ष के साथ-साथ अपनों के निशाने पर भी आ गए हैं. बीजेपी विधायक ने नीतीश कुमार के इस बयान पर उनसे सफाई … Read more

6 साल बाद फिर दिखा लालू का देशी अंदाज- नीतीशवा नाही है सगा, इ है पलटूराम, खुद ही मर जावेगा एक दिन

6 साल बाद फिर दिखा लालू का देशी अंदाज

Politalks.News/Bihar. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आये. सर पर पार्टी की टोपी, गले में गमझा और सैकड़ों की संख्या में समर्थकों से घिरे लालू अपने ठेठ अंदाज में भाषण देते नजर आये. आज जिसने उन्हें देखा उसने यही कहा कि 6 साल में लालू जी बिल्कुल नहीं बदले.लालू के एक एक बयान पर वहां मौजूद जनता ने उनका खूब समर्थन किया. करीब 6 साल बाद लालू प्रसाद यादव ने किसी चुनावी सभा को संबोधित किया है. लालू ने जैसे ही रविवार को बिहार की धरती पर कदम रखा तभी से उन्होंने अपने विरोधियों को सोचने पर मजबूर … Read more

तेजू को पार्टी से बाहर बताने के बाद बयान से पलटे तिवारी, तो JDU-BJP ने लालू परिवार पर कसा तंज

तेजू को पार्टी से बाहर बताने के बाद बयान से पलटे तिवारी

Politalks.News/Bihar. बिहार की राजनीति की अगर बात करें तो विधानसभा चुनाव के बाद से ही सूबे की राजनीति एक अलग ही अंदाज में करवट ले रही है. कभी प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी जदयू और बीजेपी में आपसी खींचतान की बात सामने आती है. तो वहीं राष्ट्रीय जनता दल में लालू परिवार की आंतरिक कलह दिखाई देती है. बीते कुछ दिनों से लालू परिवार में छिड़ी वर्चस्व की लड़ाई थोड़ी शांत सी दिख रही थी लेकिन, राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी के एक बयान के सामने आने के बाद परिवार में कलह बढ़ना तय है. शिवानंद तिवारी ने लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव को लेकर बड़ा बयान देते … Read more

नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर तेजस्वी का निशाना- ‘नल जल नहीं, यह है नल धन योजना’

नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर तेजस्वी का निशाना

Politalks.News/Bihar. बिहार की राजनीति में इन दिनों नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना विपक्ष के निशाने पर है. सीएम नीतीश कुमार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के रिश्तेदारों पर योजना में 53 करोड़ रुपये का ठेका दिए जाने के मामले ने सियासी रंग ले लिया है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अब इस मुद्दे को लेकर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर हमलवार है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि, ‘सिर्फ तारकिशोर प्रसाद ही नहीं कई जेडीयू नेताओं और उनके संबंधियों को नल जल योजना के तहत लाभ पहुंचाया गया है’. तेजस्वी ने कहा कि, ‘बिजनेस करना बुरी … Read more

चड्डी-बनियान में ट्रेन में घूम रहे विधायक को टोका तो दी गोली मारने की धमकी, बाद में बोले पेट खराब था

चड्डी-बनियान में ट्रेन में घूम रहे विधायक महोदय उलझे सहयात्रियों से

Politalks.News/BiharPolitics. अक्सर विवादों में रहने वाले बिहार की सत्‍तारूढ़ जदयू पार्टी से भागलपुर के गोपालपुर से विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, विधायक महोदय की एक तस्‍वीर जबरदस्त वायरल हो रही है, जिसमें वह राजेंद्रनगर-नई दिल्‍ली राजधानी एक्‍सप्रेस में चड्डी और बनियान में घूमते हुए दिख रहे हैं. चलती ट्रेन में उनकी इस हरकत पर सहयात्रियों के आपत्ति जताने पर MLA होने की धौंस दिखाते हुए विधायक गोपाल मंडल मारपीट पर उतारू हो गए और गोली मारने की भी धमकी तक दे डाली. इसके बाद हालात बिगड़ने पर RPF को हस्‍तक्षेप करना पड़ा. दरअसल, पटना-दिल्ली तेजस ट्रेन से यात्रा कर रहे … Read more

जदयू में सब एक हैं और सब के नेता नीतीश कुमार हैं- आरसीपी सिंह, जातीय जनगणना पर दिया बड़ा बयान

जदयू में सब एक हैं और सब के नेता नीतीश कुमार हैं- आरसीपी सिंह

Politalks.News/BiharPolitics. मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद सोमवार को पहली बार पटना पहुंचे केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह का जदयू केे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान आरसीपी सिंह ने खुद को मंत्री बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम लोग सहयोगी दल हैं, बीजेपी से नाम मांगा गया था, नीतीश कुमार से बात हुई उसके बाद सहमति बनी और तब मेरा शपथग्रहण हुआ है. सिंह ने कहा कि 2019 और 2021 में फर्क नही है क्या. आज भारतीय जनता पार्टी के 303 एमपी है, ऐसे में हमारी जरूरत है क्या वहां, यह तो पीएम मोदी का … Read more

‘जात’ जनगणना पर तेजस्वी का नीतीश पर तंज, ‘PM के पास नहीं सबसे अनुभवी CM से मिलने का समय’

'जात' जनगणना पर तेजस्वी का नीतीश पर तंज

Politalks.news/Bihar. जातिगत जनगणना अब बिहार की राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुकी है. हाल ही में जातिगत जनगणना के मुद्दे पर राजद प्रमुख तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की बात कही थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुलाकात के लिए पत्र लिखा लेकिन एक सप्ताह से ज्यादा का वक़्त बीत चुका है लेकिन अब तक सीएम नीतीश की पीएम मुलाकात नहीं हो पाई है. इसी को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक प्रेससवार्ता कर कहा कि, ‘अगर सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री … Read more

JDU की आंतरिक कलह खुल कर आई सामने, RCP सिंह के दौरे से पहले कुशवाहा के सामने आये कुशवाहा

JDU की आंतरिक कलह खुल कर आई सामने

Politalks.news/Bihar. बिहार की राजनीति में कुछ भी ठीक नहीं नजर आ रहा है. सूबे की सत्ताधारी पार्टी JDU में सियासी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चाहे कितनी ही बार कहें कि हमारी पार्टी में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है लेकिन समय समय पर यह सामने आ ही जाती है. एक ऐसा ही मामला तब देखने को मिला जब केंद्रीय मंत्री RCP सिंह के बिहार आगमन से पहले लगे पोस्टरों से JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की फोटो गायब दिखाई दी. हालांकि दो घंटे बाद ही पार्टी दफ्तर के बाहर लगे नए पोस्टरों में ललन सिंह तो दिखाई दिए, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा को … Read more

मंत्री बनने की चाह में चाचा पारस ने भतीजे चिराग को लगाया किनारे, जदयू ने लिखी सियासी पटकथा

मंत्री बनने की चाह में चाचा पारस ने भतीजे चिराग को लगाया किनारे

Politalks.News/BiharPolitics. जून का महीना राजनीति को ‘अस्थिर‘ करने में लगा हुआ है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो रखीं हैं, इन सबके बीच बिहार में भी सियासी बवाल मच गया है. सत्ता का सुख और मंत्री पद की लालसा के आगे न कोई चाचा है न भतीजा, ऐसा ही एक बड़ा सियासी ड्रामा बिहार में देखने को मिल रहा है. आपको बता दें, करीब 5 वर्ष पहले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता के लिए चाचा-भतीजे की लड़ाई इतनी आगे बढ़ गई थी कि चाचा शिवपाल को अपनी अलग पार्टी भी बनानी पड़ी थी और आज भी पूर्व मुख्यमंत्री और सपा … Read more