क्या देश में है लोकतंत्र? पता नहीं मेरी सरकार कैसे बच गई- गहलोत ने CJI सहित अन्य जजों से की ये अपील

'पीएम मोदी हमारी तो सुनेंगे नहीं आप लोग ही कह सकते हैं'

Politalks.News/Nalsa/AshokGehlot. दो दिवसीय 18वीं ऑल इंडिया लीगल सर्विसेज मीट का आज सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजन हुआ. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया एनवी रमन्ना, केंद्रीय विधि मंत्री किरण रिजिजू, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आयोजन का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया. तीन साल बाद हो रही नालसा की बैठक में सीजेआई रमन्ना के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के 11 जजों ने भी शिरकत की. इस दौरान JECC परिसर में देश भर के 18 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, हाईकोर्ट लीगल कमेटी और राज्य प्राधिकरणों के चैयरमेन सहित देश के सभी हाईकोर्ट से 80 से अधिक जज इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान राजस्थान … Read more

अग्निपथ के विरोध में सड़कों पर उतरी RLP, बेनीवाल ने राजनाथ पर लगाए वादखिलाफी के आरोप

आरएलपी का विरोध प्रदर्शन

Politalks.News/AgnipathScheme/HanumanBeniwal. अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में सियासी घमासान बहुत तेज हो चूका है. देशभर में बेरोजगार युवा सड़कों पर उतारकर अगर प्रदर्शन कर रहा है. उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल सहित कई राज्यों युवा सड़कों पर उतर आए हैं. इसी कड़ी में आज राजस्थान नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में प्रदेश के कई जिलों में केंद्र की इस नीति का विरोध किया गया. सांसद बेनीवाल ने राजधानी जयपुर में कलेक्ट्रेट सर्किल पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों की तादाद में सेना भर्ती में हिस्सा लेने वाले नौजवानों के साथ विरोध प्रदर्शन किया. बेनीवाल ने कहा कि, ‘राजनाथ सिंह ने अपना वादा तोड़ दिया. जिन … Read more

प्रशासन गांवों-शहरों के संग अभियान स्थगित तो 50% क्षमता से खुलेंगे सरकारी दफ्तर, नई गाइडलाइन हुई जारी

‘महामारी सतर्क- सावधान जन-अनुशासन’

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान (Rajasthan) में लगातार कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है. राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 1883 नए कोरोना के मामले सामने आएं हैं तो वहीं सर्वाधिक राजधानी जयपुर (Jaipur) में 1138 मामले सामने आये हैं जो की चिंताजनक है. कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर  राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कैबिनेट की बैठक बुलाई गई. मुख्यमंत्री निवास से वीसी के माध्यम से हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में आए सुझावों एवं विचार-विमर्श के अनुरूप गृह विभाग ने कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसके साथ ही … Read more

सीएम गहलोत ने गिनाईं केन्द्र की फंडिंग पैटर्न-नीतियों की खामियां तो मेघवाल बोले- आपको गलत जानकारी

...जब लोकार्पण समारोह बना 'अखाड़ा'

Politalks.News/Rajasthan. स्वदेश दर्शन योजना के तहत लाइट एंड साउंड शो के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) आमने-सामने हो गए.  वर्चुअल समारोह के दौरान सीएम गहलोत ने केन्द्रीय मंत्री मेघवाल के सामने केन्द्र की फंडिंग पैटर्न और नीतियों की खामियां गिना डाली. सीएम गहलोत ने कार्यक्रम में कहा कि, ‘पर्यटन के नए प्रोजेक्टस में 60:40 का पैटर्न सुनते ही मैं टेंशन में आ गया’. इस पर मेघवाल ने कहा कि, ‘आपको गलत जानकारी है. ऐसी कोई नीति नहीं बन रही है’. इस वाक्ये के बाद दिल्ली (Delhi) और जयपुर (Jaipur) के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू … Read more

मोदी के मंत्री कुलस्ते ने उठाया सरकारी कंपनियों के निजीकरण का मुद्दा, बोले- निजी क्षेत्र में लागू हो आरक्षण

सरकार के खिलाफ प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण लागू करने के लिए आंदोलन भी खड़ा करना चाहिए- कुलस्ते

Politalks.News/Rajasthan. एक ओर जहां बीते लंबे समय से केंद्र सरकार (Central Goverment)किसानों के मुद्दे पर घिरी हुई नजर आई. वहीं अब सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के नेताओं के बीच भी सरकार की नीतियों को लेकर अंर्तकलह दिखाई देने लगा है. इसकी बानगी जयपुर में मंगलवार को देखने को मिली. जयपुर (Jaipur) में आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (Minister of State for Steel and Rural Development) ने प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की वकालत कर डाली. कुलस्ते ने मोदी सरकार की निजीकरण की नीति पर सवाल उठाते हुए अपने समाज को आंदोलन की राह पर जाने की सलाह भी दे डाली. सियासी गलियारों में … Read more

जिलों का प्रभार मिलते ही मंत्रियों की पहली ‘अग्रिपरीक्षा’, महारैली में भीड़ जुटाने की रहेगी जिम्मेदारी

प्रभारी मंत्रियों की पहली 'अग्निपरीक्षा'

Politalks.News/Rajasthan. मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद नए मंत्रियों और पुराने दिग्गजों की पहली अग्निपरीक्षा जल्द होने वाली है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सभी मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंप दी है. मुख्यमंत्री ने अपनी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के बीच प्रदेश के जिलों का प्रभार का बंटवारा कर दिया है. इसके साथ ही पहली अग्निपरीक्षा के लिए मंत्री निकल भी चुके हैं. 12 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस (Congress) की महंगाई हटाओ महारैली के लिए भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी भी इन दिग्गजों पर होगी. बाद करें प्रभार की तो यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को जयपुर (Jaipur) का प्रभारी बनाया गया है. जबकि शिक्षा मंत्री बुलाकीदास कल्ला को अलवर (alwer)और … Read more

हादसे में घायल युवक को देख पायलट ने रुकवाया काफिला, अस्पताल में भर्ती करवाकर पहुंचे दिल्ली

घायल को पायलट ने दिया सहारा

Politalks.News/Rajasthan. पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot)ने आज एक घायल को देख अपना काफिला न केवल रुकवाया बल्कि घायल व्यक्ति को तुरन्त अस्पताल भी भिजवाया. दरअसल, जयपुर (Jaipur) से दिल्ली जाते समय दिल्ली हाईवे पर नवलपुरा मोड़ के पास सड़क पर घायल युवक को देख पायलट ने अपना काफिला रुकवाया और उसे संभाला. पायलट ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायल को निम्स अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद सचिन पायलट दिल्ली के लिए रवाना हुए. इस दौरान विराटनगर विधायक इंद्रराज गुर्जर (Indraj Gurjar)भी पायलट के साथ थे. वहीं दिल्ली रवाना होने से पहले पायलट ने जयपुर में अपने आवास पर जनसुनवाई की. तो वहीं दिल्ली में सचिन पायलट ने एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल … Read more

सूर्यनगरी में मैडम राजे के स्वागत में बिछे पलक-पावड़े, राजे-राजे की गूंज की सियासी गलियारों में चर्चा

जोधपुर में राजे-राजे

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की राजनीति में आज भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जोधपुर दौरे की जोरदार चर्चाएं हो रही हैं. मैडम राजे वैसे तो आज केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माताजी और गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री रहे महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक जताने पहुंची थीं, लेकिन शार्ट नोटिस के बावजूद जिस अंदाज में मैडम वसुंधरा राजे के स्वागत में जनसैलाब उमड़ा, उसकी चर्चाएं जोधपुर से जयपुर और दिल्ली तक में भी हो रहीं है. लम्बे अरसे बाद सीएम अशोक गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत करने एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने … Read more

पायलट बोले- दिवंगत मेघवाल की जगह दलित को ही मंत्री बनाएगी सरकार तो बीजेपी को बताया बहरूपिया

चाकसू में जुटा पायलट कैंप

Politalks.News/Rajasthan. आज एक बार फिर पायलट कैंप चाकसू में जुटा. इस दौरान पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट ने बीजेपी नेताओं पर हमला बोलते हुए बहरूपिया तक कह दिया है. सचिन पायलट ने कहा कि, ‘आज अंबेडकर साहब को जो मान सम्मान मिल रहा है वह आपकी बदौलत मिल रहा है. जो लोग अंबेडकर को देखते तक नहीं थे, जो सरदार पटेल को देखते तक नहीं थे, वे आज उनकी पूजा कर रहे हैं, तो आपके दबाव में कर रहे हैं. ये लोग पाखंड में माहिर हैं. इन्हें अंबेडकर साहब से कोई लगाव नहीं है, लेकिन जब वोट लेना होता है, जब सिंहासन की बात आती है तो ये तो बड़े … Read more

गहलोत सरकार पर ‘राठौड़ीवार’- डेंगू मरीजों को भगवान भरोसे छोड़ राजनीतिक भ्रमण में बिजी हैं रघु शर्मा

डेंगू के प्रकोप के सामने गहलोत सरकार का 'सिस्टम' हांफा- राठौड़

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने बयान जारी कर गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया है. राठौड़ ने कहा कि, ‘राजस्थान में कोरोना कुप्रबंधन के बाद अब डेंगू के प्रबंधन में भी राज्य सरकार के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं. राज्य में एक ओर जानलेवा डेंगू बुखार चरम पर है और अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं नहीं होने के अभाव में नौनिहालों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है’. चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि,’ जिम्मेदार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा जी डेंगू-निमोनिया जैसे संकट के समय भी प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे छोड़कर ‘राजनीतिक … Read more