रावत ने मांगी मुक्ति तो हरीश को मिलेगा प्रसाद! आलाकमान को दिया जन्मभूमि-कर्मभूमि का तर्क

हरीश रावत ने लगाई गुहार

Politalks.News/Punjab. एक तरफ जहां पंजाब कांग्रेस पूरी तरह बिखरी पड़ी है, वहीं पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने आलाकमान से गुहार लगाई है कि मुझे पंजाब से मुक्ति दी जाए. दरअसल अगले साल फरवरी में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें उत्तराखंड और पंजाब भी शामिल हैं. हरीश रावत पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हैं तो उत्तराखंड में अघोषित सीएम पद के उम्मीदवार भी हैं. ऐसे धर्म संकट के बीच रावत ने आलाकमान से पंजाब की जिम्मेदारी उनसे वापस लेने की फरियाद लगाई है. विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है ऐसे में हरीश रावत की मांग वाजिब भी लगती है. हरीश रावत काफी लंबे समय से पंजाब … Read more

‘बागियों’ की घर वापसी से फैलता दिखा ‘रायता’ तो भन्नाए रावत बोले- पहले माफी मांगें ‘महापापी’

'बागियों' की घर वापसी से फैलता दिखा 'रायता'

Politalks.News/Uttrakhand. उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. कुछ नेता अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी में जा रहे हैं तो कुछ वापसी कर रहे हैं. उत्तराखंड कांग्रेस में कई नेता ‘घर वापसी’ करना चाह रहे हैं, लेकिन सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस बात से खफा हैं. हरीश रावत ने बागियों को ‘महापापी’ बताया है. दरअसल कांग्रेस पार्टी का ‘ऑपरेशन उत्तराखंड’ चल रहा है. कांग्रेस के इस ऑपरेशन में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के अघोषित दावेदार हरीश रावत और उनके बनवाए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोंदियाल से ज्यादा प्रभारी देवेंद्र यादव सक्रिय हैं. इस तरह कांग्रेस का … Read more

कैप्टन का रावत और सुरजेवाला पर पलटवार- सिद्धू की तरह ही कॉमेडी कर रहे हैं कांग्रेस के ये नेता

कैप्टन का रावत और सुरजेवाला पर पलटवार

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब कांग्रेस में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. पंजाब में कांग्रेस से पूरी तरह नाता तोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह लगातार कांग्रेस हमलावर हैं. अब कैप्टन ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को उस बयान के लिए आड़े हाथ लिया जिसमें सुरजेवाला ने कहा कि राज्य के 79 में से 78 विधायकों ने सीएम बदलने की मांग की थी. सुरजेवाला के इस बयान पर राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जमकर निशाना साधा और कहा कि राज्य प्रभारी हरीश रावत ने पहले कहा था कि मेरे खिलाफ 43 विधायकों ने अविश्वास जताते हुए कांग्रेस आलाकमान को चिट्ठी लिखी थी और अब सुरजेवाला कह … Read more

‘मैं चौथी मां की संतान हूं- हरीश रावत के ‘चुनावी’ वीडियो में गरीबी की दास्तां, याद किया मां का संघर्ष

हरीश रावत कूदे चुनाव प्रचार में

Politalks.News/Uttrakhand.  उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक वीडियो जारी करते हुए अपने परिवार और मां के संघर्ष के दिनों की दास्तान सुनाई. ‘उत्तराखंडियत’ शीर्षक से जारी इस वीडियो में रावत अपने जन्म, गांव, बचपन और पारिवारिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते नज़र आ रहे हैं. इस वीडियो में रावत ने अपनी मां के संघर्ष के दिनों की कहानी सुनाई है, जब उनके पिताजी का देहांत हुआ था तब कैसे गरीबी के समय में सारी व्यवस्थाएं उनकी मां को करनी पड़ी थीं. मैं चौथी मां की संतान हूं- रावत इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खास तौर से यह बताया कि, ‘वह अपनी चौथी मां की संतान हैं. … Read more

पंजाबी सियासी तड़के से उत्साही रावत का बयान-उत्तराखंड में भी दलित को देखना चाहता हूं मुख्यमंत्री

पंजाबी 'सियासी तड़के' से उत्साही रावत का बयान

Politalks.news/Uttarakhand. आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है. पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही सत्ता में हुए परिवर्तन ने कांग्रेस की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए है. पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के चयन की जिम्मेदारी कांग्रेस आलाकमान पर छोड़ी गई. आलाकमान ने ‘दलित’ मास्टरस्ट्रोक चलते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया. अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस द्वारा चला गया ये मास्टरस्ट्रोक उन्हें यूपी और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी लाभकारी होगा और इसकी पुष्टि पॉलिटॉक्स … Read more

कांग्रेस विधायक ने थामा ‘कमल’, दिल्ली ‘तलब’ रावत बोले- जनता समझदार BJP को पड़ेगा भारी

कांग्रेस विधायक ने थामा 'कमल', रावत दिल्ली 'तलब'

Politalks.news/Uttarakhand. जैसे जैसे आगामी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख पास आती जा रही है सभी सियासी दल अपनी उधेड़बुन में लग चुके हैं. अब विधानसभा चुनाव हो और राजनेताओं का ‘पाला बदल’ खेल बिलकुल भी संभव नहीं है. उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कई नेताओं का अपनी पार्टियों से मन भर चुका है. उत्तराखंड की राजनीति में भी पाला बदलने का खेल शुरू हो चुका है. पुरोला विधायक राजकुमार का बीजेपी में जाना कांग्रेस आलाकमान को रास नहीं आया और उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को दिल्ली तलब कर लिया है. … Read more

उत्तराखंडी गीत सुन भावुक हुए ‘हरदा’, सोशल मीडिया पर लगी क्लास- आगे यही सुन करेंगे टाइम पास

उत्तराखंडी गीत सुन भावुक हुए 'हरदा'

Politalks.News/Uttarakhand. देश में आने वाले नए साल की शुरुआत विधानसभा चुनाव से होगी. उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है. कांग्रेस उत्तराखंड में एक बार फिर सत्ता में वापसी को लेकर तैयारी कर रही है. हाल ही में कुछ दिन पहले उत्तराखंड में कांग्रेस ने अपना चुनावी बिगुल फूंका और आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में हरीश रावत अपने फोन में एक वीडियो देख रहे हैं … Read more

देवभूमि में कांग्रेस की ‘परिवर्तन यात्रा’ रावत ने गुरुद्वारे में झाडू निकाल पंज प्यारे बयान का किया प्रायश्चित

देवभूमि में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

Politalks.News/Uttarakhand. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में तमाम राजनीतिक दल अपनी कमर कस चुके हैं. बीजेपी जहां अपने नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मैदान में है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने मुखयमंत्री पद के लिए कर्नल अजय कोठियाल के नाम का एलान कर दोनों प्रमुख पार्टियों के सामने चुनौती खड़ी कर दी है. तो सूबे की सत्ता वापस हासिल करने के इरादे से मैदान में उतर रही कांग्रेस पार्टी ने आज से चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है. कांग्रेस ने आज ऊधमसिंह नगर ज़िले के कस्बे खटीमा से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद … Read more

पंजाब पंगे पर प्रभारी रावत बोले- ALL IS ‘NOT’ WELL, इधर आलाकमान ने सिद्धू को लौटाया बैरंग

पंजाब में ALL IS 'NOT' WELL

Politalks.News/Punjab. कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी दिक्कतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस ‘सियासी कलह’ के बीच पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया है. हरीश रावत ने माना है कि, ‘पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ऑल इज़ वेल नहीं है, इसमें वह कुछ छुपाना नहीं चाहते हैं’. हरीश रावत ने कहा कि, ‘जो मंत्री नाराज़ थे, वह चंडीगढ़ में उनसे मुलाकात करने नहीं आए. लेकिन उनका शुक्रिया करते हैं, क्योंकि अगर वो मिलते तो पूरा दौरा उसी पर फोकस हो जाता’. इधर कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज कांग्रेस ‘प्रधान’ नवजोत सिंह सिद्धू बोरिया बिस्तर लेकर कल दिल्ली पहुंचे थे. लेकिन बार बार मिन्नतों के … Read more

बारिश आगे-पीछे करने वाले बयान पर फंसे मंत्रीजी, रावत बोले-धनसिंह को भारत रत्न दिलवा दें धामी

बारिश आगे-पीछे करने वाले ज्ञान पर बुरे फंसे मंत्रीजी

Politalks.News/Uttrakhand. उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन मंत्री ध​नसिंह रावत का एक अजीबोगरीब बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इसको लेकर लोग ही नहीं, विपक्षी नेता भी इसे अच्छा खासा ट्रोल कर रहे हैं. अनिश्चित और अनियमित बारिश को लेकर धनसिंह रावत एक वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि, ‘एक ऐसा ऐप बन रहा है, जो बारिश को आगे पीछे या कम ज़्यादा कर सकेगा’. अब इस बयान के बाद धनसिंह रावत पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस उपलब्धि के लिए उनका नाम भारत रत्न के लिए प्रस्तावित कर देना चाहिए’. … Read more