‘महारैली’ पर बरसे भाजपाई दिग्गज, पूनियां ने राहुल गांधी से पूछे सवाल तो कटारिया-राठौड़ ने भी साधा निशाना

महारैली पर भाजपाई दिग्गजों ने उठाए ये सवाल

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस की रविवार को होने वाली महंगाई हटाओ महारैली (Mahangai Hatao MahaRally) को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने जमकर निशाना साधा है. झुंझुनूं में मीडिया से बातचीत में कहा कि, ‘राहुल गांधी (Rahul gandhi) राजस्थान जरुर आएं, लेकिन यह बताएं कि देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल, सबसे महंगी बिजली राजस्थान में क्यों है? क्या राहुल गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से जवाब मांगेगे कि, ‘राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम क्यों नहीं करते, जिससे आमजन और व्यापारियों को अन्य राज्यों की तरह बड़ी राहत मिल सके’. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया (Gulab Chand katariya) ने कहा कि, ‘कांग्रेस पार्टी यह रैली अपने नेताओं को खुश … Read more

राजे के बाद केन्द्रीय नेतृत्व पर कटारिया ने उठाए सवाल- 2 सीट पर 20 स्टार प्रचारक, खर्चा कौन उठाएगा?

प्रत्याशी चयन-स्टार प्रचारकों को लेकर उठाए सवाल

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में बीजेपी को उपचुनाव में मिली करारी हार पर हड़कंप मचा हुआ है. उदयपुर के वल्लभनगर और प्रतापगढ़ के धरियावाद विधानसभा उपचुनाव में हार पर मंथन जारी है. प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह जयपुर का दौरा कर दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं. लेकिन अब इस हार को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भाजपा नेतृत्व के फैसलों पर ही सवाल उठा दिए हैं. साथ ही पार्टी को हार का विश्लेषण करने का सुझाव भी दिया है. कटारिया ने कहा कि, ‘केवल स्टार प्रचारकों की लिस्ट बना देने से कुछ नहीं होता. 2 विधानसभाओं में इतने स्टार प्रचारक नेताओं की जरूरत भी थी या नहीं, यह देखना चाहिए … Read more

कटारिया बोले- डोटासरा अनुभवहीन तो पीसीसी चीफ का पलटवार- 8 बार के विधायक नहीं दिलवा पाए एक टिकट

उपचुनाव प्रचार में कटारिया-डोटासरा में चले 'शब्दबाण'

Politalks.News/Rajasthan. धरियावद और वल्लभनगर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जमकर बयानों के तीर चल रहे हैं. दोनों पार्टी के नेता इन दिनों एक-दूसरे पर खूब निशाना साध रहे हैं. मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने जहां पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को अनुभवहीन नेता बताया तो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कटारिया की हैसियत पर ही सवाल खड़े कर दिए. इधर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का वल्लभनगर में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाना चर्चा का विषय बना हुआ है. प्रदेशाध्यक्ष हो जाने से कोई बड़ा नेता नहीं हो जाता- कटारिया धरियावद और उपचुनाव में कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई बड़े नेताओं के दौरे … Read more

75+ और 10 हजार वोट के फॉर्मूले ने उड़ाई दिग्गजों की नींद, बदल सकती है राज्यों में भाजपा की तस्वीर

इस 'चुनावी फॉर्मूले' ने उड़ाई दिग्गजों की नींद?

Politalks.News/Rajasthan. गुजरात में मुख्‍यमंत्री सहित समूची सरकार का चेहरा बदलने के बाद भाजपा ने अब आगामी विधानसभा चुनाव में सौ नये चेहरों को मौका देने की बात कही है. गुजरात में प्रदेश अध्‍यक्ष सी आर पाटिल ने पार्टी के विधायक और नेताओं को चेताया कि पहले से खुद को पार्टी प्रत्‍याशी मानकर नहीं चलें. करीब 30 विधायक रिटायर होंगे तथा करीब 70 सीट पर नये चेहरों को मौका दिया जाएगा, मतलब भाजपा में एक सौ नेताओं का पत्‍ता कटना तय है. ऐसे में अब ये भी तय माना जा रहा है कि अगर ये फॉर्मूला सक्सेसफुल रहा तो राजस्थान में भी करीब 100 या इससे अधिक सीटों पर नए और … Read more

वल्लभनगर-धरियावद के प्रत्याशी चयन में चौंकाया भाजपा ने, भींडर-कन्हैया दे सकते हैं बड़ी चुनौती

कन्हैया और भींडर बन सकते हैं बड़ी चुनौती

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिये बीजेपी ने आज अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं. बीजेपी ने उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा सीट से हिम्मत सिंह झाला को मैदान में उतारा है, तो वहीं प्रतापगढ़ की धरियावाद विधानसभा सीट के लिये खेत सिंह मीना पर दांव लगाया है. दोनों सीटों में से वल्लभनगर सीट पहले कांग्रेस के कब्जे में थी और धरियावाद बीजेपी के पास थी. इन उपचुनावों में दोनों ही पार्टियां अपने-अपने कब्जे वाली सीटों को बरकरार रखते हुये एक दूसरे से उनकी सीटें छीनने का पुरजोर प्रयास कर रही हैं. टिकट वितरण के बाद बगावत और परेशानी दोनों साथ खड़ी नजर आ … Read more

वल्लभनगर-धरियावद में सियासी ‘तड़का’, कांग्रेस-भाजपा की मुश्किलें बढ़ाएंगी BTP, RLP व जनता सेना

वल्लभनगर-धरियावद उपचुनाव में सियासी तकड़ा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के उदयपुर जिले की वल्लभनगर और प्रतापगढ़ की धरियावद विधानसभा सीट के लिये होने जा रहे उपचुनाव का घमासान चरम पर है. बीजेपी और कांग्रेस में जहां टिकट को लेकर माथापच्ची और खींचतान जारी है वहीं आदिवासी समुदाय की भारतीय ट्राइबल पार्टी और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी ताल ठोक दी है. बीटीपी और आरएलपी दोनों ही पार्टियों ने बीजेपी-कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ने की तैयारी कर ली है तो वल्लभनगर में जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. यहां सबसे बड़ी बात यह है दोनों ही सीटें आदिवासी अंचल की है और इस ट्राइबल बेल्ट … Read more

जारोली की ‘सियासी जुबानबाजी’ पर भड़की भाजपा- पद छोड़ राजनीति के अखाड़े में करें दो-दो हाथ

पद छोड़,राजनीति में उतरो-भाजपा

Politalks.News/Rajasthan. REET परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले पर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली के ‘सियासी बयान’ पर भाजपा के दिग्गज पिल पड़े हैं. भाजपा नेताओं ने बोर्ड अध्यक्ष जारोली के बयान को संवैधानिक पद की गरिमा के विपरीत बताते हुए यह तक कह दिया की जारोली कांग्रेस कार्यकर्ता की भाषा बोल रहे हैं. इस मामले में डॉ. डीपी जारोली की बयानबाजी पर उन्हें बर्खास्त करने की भी मांग की गई है. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने RBSE अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला. वहीं भाजपा … Read more

उपचुनाव पर कोर कमेटी में हुआ मंथन, मैडम राजे की मौजूदगी और कटारिया की दूरी बनी चर्चा का विषय

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में हुआ महामंथन

Poliatalks.News/Rajasthan. उपचुनाव और पार्टी के कामों को आगे बढ़ाने की मकसद से शनिवार को जयपुर में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. सबसे अहम रहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नवंबर के पहले सप्ताह में राजस्थान दौरे पर आएंगे और सुंदर सिंह भंडारी के जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. उदयपुर संभाग में नड्डा का दौरा होना संभावित है. हालांकि अभी नड्डा के दौरे की तारीख तय नहीं हुई है. दौरे की तैयारियों के साथ ही वल्लभनगर और धरियावद उपचुनाव को लेकर मंथन हुआ. बैठक में लंबे समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी हिस्सा लिया. आपको बता दें कि पिछले … Read more

कटारिया बोले- विस्तार होते ही गिर जाएगी सरकार, डोटासरा का तंज- क्या नहीं चलती मैडम राजे की

कटारिया के वार पर डोटासरा का पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. वल्लभनगर- धरियावद विधानसभा उपचुनाव और मंत्रिमंडल फेरबदल के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने गहलोत मंत्रिमंडल के फेरबदल में हो रही देरी पर कटाक्ष किया और अंतर्कलह का मुद्दा उठाया. तो कटारिया के बयान के पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पलटवार करते हुए बीजेपी के आपसी झगड़ों का मुद‌दा उठाया और बोले कि, ‘अपनी पार्टी की गुटबाजी संभालें’. उपचुनावों में अब दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं. जिस दिन होगा फेरबदल गिर जाएगी गहलोत सरकार- कटारिया गहलोत सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी पर निशाना साधते … Read more

पार्टियों की ‘अंतर्कलह’ के बीच विधानसभा सत्र का ‘फीका’ आगाज, सिपहसालारों में चले शब्दों के बाण

'अंतर्कलह' पर वार-पलटवार

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान विधानसभा का सत्र आज से शुरू तो हो गया लेकिन सत्र में पहले जैसी बात नहीं थी. अंतर्कलह से जूझ रहीं दोनों ही प्रमुख पार्टियों के विधायकों में अजीब का तनाव महसूस किया गया. विधानसभा सत्र की शुरुआत होने पर रामा-श्यामा का दौर भी पहले जैसा नहीं था. दरअसल भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अंतर्कलह से जूझ रही हैं. रही सही कसर विधानसभा के मुख्य पोर्ट पर मीडिया को नहीं जाने देने ने पूरी कर दी. विधायक और मंत्रियों को मीडिया से बात करने के लिए विधानसभा के बाहर आना पड़ा. वहीं मरुधरा के तीनों ही दिग्गज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पूर्व … Read more