महाराणा प्रताप को लेकर दिए बयान के बाद BJP के निशाने पर डोटासरा, पूनियां-राठौड़ ने किया ये पलटवार

img 20220218 wa0125

Politalks.News/Rajasthan. REET पेपरलीक (Reet Paper Leak) मामले में CBI जांच की मांग को लेकर सड़क से लेकर सदन तक भारी विरोध का सामना कर रही सत्ताधारी कांग्रेस अब एक नए विवाद में फंसती नजर आ रही है. गुरुवार को कांग्रेस संगठन के कार्यक्रम के में भाग लेने नागौर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हुए संघर्ष को सत्ता का संघर्ष बताकर प्रदेश की सियासत को और गरमा (After the statement about Maharana Pratap) दिया है. इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने डोटासरा को आड़े हाथ लेते हुए जोरदार पलटवार (Poonia-Rathod retaliated on the target) शुरू … Read more

घेराव पर भड़के डोटासरा बोले- बर्खास्त हों किरोड़ी, केन्द्र से कोई बीजेपी नेता राजस्थान आया, तो ऐसा…

डोटासरा बोले- बर्खास्त हों किरोड़ी

Politalks.News/Rajasthan. अलवर गैंगरेप कांड (Alwar Gang Rape) पर सियासत गर्मा गई है. राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने इसको लेकर कल सवाईमाधोपुर (SwaiMadhopur) में जमकर प्रदर्शन किया और आज अलवर में भी प्रदर्शन की तैयारी है. इधर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने इसको लेकर चेतावनी दी है कि अब भाजपा का कोई भी बड़ा नेता केन्द्र से राजस्थान में आएगा, तो उसका ऐसा घेराव किया जाएगा कि याद रखेगा. अपना बर्थडे मनाने के लिए अपने परिवार के साथ सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर आईं प्रियंका गांधी के होटल के बाहर बीजेपी सांसद डॉ किरोड़़ीलाल मीणा के विरोध प्रदर्शन किया था जिस पर … Read more

जिलाध्यक्षों को बीसूका जिला उपाध्यक्ष बनाना या डोटासरा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने का फॉर्मूला!

डोटासरा को मिलेगा कैबिनेट मंत्री का दर्जा!

Poiltalks.News/Rajasthan. 10 कांग्रेस जिलाध्यक्षों को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वन समिति का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर घिरी कांग्रेस ने बीच का रास्ता निकाल लिया है. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने आज बयान दिया है कि अब जो भी कांग्रेस (Congress) का जिलाध्यक्ष होगा वह बीसूका भी उपाध्यक्ष होगा, लेकिन अब ये बात गले नहीं उतर रही है. 13 जिलों में बीसूका जिला उपाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद सियासी गलियारों में चर्चा थी कि क्या कांग्रेस एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत भूल गई है? लेकिन अब कांग्रेस में संगठन में बैठे नेताओं पर एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू नहीं होगा. कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ … Read more

मीडिया को ‘खुराक’ वाले डोटासरा के ‘गुरुमंत्र’ पर भाजपा का तंज- यही है कांग्रेस का चाल, चेहरा और चरित्र

एक बार फिर विवाद में डोटासरा!

Politalks.News/Rajasthan. नाथी का बाड़ा सहित कई बार विवादित बयान देने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) एक बार फिर सोशल मीडिया (Social Media) पर घिरते दिख रहे हैं. डोटासरा ने इस बार मीडियाकर्मियों को लेकर एक विवादित बयान दिया है. जिसके बाद डोटासरा सोशल मीडिया पर तो निशाने पर हैं ही भाजपा के दिग्गजों ने भी डोटासरा को कटघरे में खड़ा किया है. दरअसल, अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार के तीन साल के जश्न में आयोजित समारोह में डोटासरा ने ‘गुरुमंत्र’ देते हुए मीडियाकर्मियों को डोज देने की बात कही है. ये भी कहा कि, ‘अगर हम खुराक नहीं देंगे तो ये भाजपा वालों की तरफ … Read more

धर्म के नाम पर देश बनता है तो वो नहीं रहता अखंड, यहां RSS भी रहेगी तो कांग्रेस और BJP भी- गहलोत

धर्म के नाम पर देश बनता है तो वो नहीं रहता अखंड

Politalks.News/Rajasthan. आज पूरा देश स्वर्णिम विजय दिवस (Vijay Diwas) मना रहा है. इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने 1971 के भारत-पाक युद्ध (War Between India and Pakistan) में भारत की ऐतिहासिक विजय के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमर जवान ज्योति पर स्वर्णिम विजय दिवस कार्यक्रम में देश की आन-बान-शान के लिए स्वयं को न्यौछावर करने वाले हमारे वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस कार्यक्रम में गहलोत सरकार के मंत्री, विधायक और कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. अपने संबोधन से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने वीर सपूतों के परिजनों को सम्मानित … Read more

महारैली में दिखा सचिन पायलट का जलवा, आलाकमान को मिला संदेश तो विरोधियों को दो टूक जवाब

महारैली में पायलट...पायलट...

Politalks.News/Rajasthan. बीते रोज रविवार को जयपुर में हुई कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रव्यापी ‘महंगाई हटाओ‘ रैली में कांग्रेस के आलाकमान सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों और बड़े नेताओं की मंच पर उपस्थिति रही. राहुल गांधी (rahul gandhi) और प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) सहित कांग्रेसी के सभी दिग्गजों ने जमकर मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा. कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं की उपस्थिति के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां जिसने बटोरी वो थी रैली के मुख्य मंच पर टोंक विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) की मौजूदगी और पायलट का नाम आने पर मैदान में उपस्थित भीड़ द्वारा की गई जबरदस्त नारेबाजी ने. महारैली में जब-जब सचिन पायलट का नाम लिया गया चाहे वो … Read more

चिट्ठी बम पर ‘बड़ा बवाल’, डोटासरा के भाषण के बीच हुआ जोरदार हंगामा, अब बोलीं ज्योति- सफल होगी रैली

ज्योति की चिट्ठी पर मचा बवाल

Politalks.News/Rajasthan.  जैसा की पहले से तय था की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल (Jyoti khandelwal) की चिट्ठी बम पर बवाल होना तय है. पॉलिटॉक्स (Politalks) ने इसके संकेत आपको पहले ही दे दिए थे. इस मामले को लेकर पीसीसी (PCC) में हुई जयपुर शहर कांग्रेस (Congress) की अहम बैठक में जमकर हंगामा हुआ. सबसे बड़ी बात यह है कि ये हंगामा प्रदेश प्रभारी अजय माकन (ajay makan) और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) की मौजूदगी में हुआ. दरअसल ज्योति खंडेलवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर CDS के निधन और कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए जयपुर में होने वाली महारैली को … Read more

बहरोड़ दरिंदगी को मैडम राजे ने बताया सहनसीमा से बाहर तो पूनियां ने मांगा गृहमंत्री गहलोत का इस्तीफा

दरिंदगी पर गर्माई मरुधरा की सियासत

Politalks.News/Rajasthan. अलवर (ALWER) के बहरोड़ में एक सरकारी स्कूल की नाबालिक छात्राओं के साथ कथित गैंगरेप (Behror gang rape case) की घटना पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज होने के बाद सियासी हड़कंप मच गया है. गैंगरेप के मामले में गहलोत सरकार कटघरे में है. बीजेपी ने गहलोत सरकार (Gehlot Government) को नाकारा और निकम्मी बताया है तो पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasar) और खाद्य मंत्री खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने कहा है कि, ‘सख्त कार्रवाई होगी‘. बहरोड़ कांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा … Read more

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कांग्रेस का ‘रैला’, राठौड़ बोले- रैली के लिए सरकार नहीं कर रही गाइडलाइन जारी

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कांग्रेस का 'रैला'

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के 9 मरीज मिलने के बाद आमजन में हड़कंप मचा हुआ है. बावजूद इसके कांग्रेस (Congress) 12 दिसंबर को महारैली की तैयारियों में जोर शोर से लगी है. शहर में राजनीतिक रैलियों से आगे खतरा और बढ़ सकता है. लेकिन आमजन की फिक्र किसे है? कल बीजेपी (BJP) ने इनडोर में हजारों कार्यकर्ताओं को बुलाकर जनप्रतिनिधि सम्मेलन किया. अब कांग्रेस कहां पीछे रहने वाली है. खतरा सामने होने के बावजूद दोनों पार्टियों की प्राथमिकता में सियासत पहले दिख रही है. हालांकि की कांग्रेस की महारैली को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने कहा है कि, ‘रैली में … Read more

शाह के दौरे पर डोटासरा का वार- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे, BJP का पलटवार- CM के हैं प्रवक्ता

डोटासरा के वार पर BJP का पलटवार

Politalks.News/Rajasthan.  भाजपा के ‘चाणक्य’अमित शाह (Amit Shah) के राजस्थान दौरे पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने शाह के दौरे और प्रदेश भाजपा (BJP) के नेताओं की खींचतान पर जमकर तंज कसे. अमित शाह के दौरे में बाड़मेर से सांसद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी (Kailash Chaudhary) को साथ नहीं रखने और भाषण में सतीश पूनियां का नाम नहीं लेने को लेकर जमकर निशाना साधा. पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि,‘अमित शाह के दौरे से बहुत सी बातें साफ हो गई हैं. एक तो यह साफ हो गया कि अमित शाह केवल गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh shekhawat) को ही प्रिय … Read more