खींवसर उपचुनाव: मेरा मुकाबला हरेन्द्र मिर्धा से नहीं अशोक गहलोत से है- हनुमान बेनीवाल

राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-Poll Election) के मद्देनजर राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने कहा है कि खींवसर में मेरा मुकाबला हरेंद्र मिर्धा (Harendra Mirdha) से नहीं है बल्कि इस चुनाव में मेरा मुकाबला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से है, वहीं मंडावा में यह मुकाबला किसानों और गहलोत के बीच है. इसके साथ ही बेनीवाल ने कहा कि अशोक गहलोत इस उपचुनाव में पुलिस के दम पर मतदान करवाने की सोच रहे हैं तो मैं यह चेतावनी देना चाहता हूं कि ऐसी गलती मत करना, नहीं तो इसका खामियाजा पूरे राजस्थान में सरकार को भुगतना पडेगा.

बेनीवाल ने नागौर जिले में कानून की स्थिति पर बोलते हुए कहा कि जिले में कानून की स्थिति पूरी तरह से बिगडी हुई है जिसके लिए गहलोत सरकार जिम्मेदार है. साथ ही पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव की आड में पुलिस खुले आम गुंडागर्दी कर रही है. पिछले तीन चार महिनों से अपराध का ग्राफ बढा है, इसके लिए यहां के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक व एसडीएम जिम्मेदार हैं. बेनीवाल ने यह भी कहा कि खींवसर विधानसभा क्षेत्र के रालोपा के ऐसे कार्यकर्ताओं को हिस्ट्रीसीटर घोषित किया जा रहा है जिनके उपर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है. इस पर बेनीवाल ने मुख्यचुनाव आयुक्त को अपील करते हुए कहा कि नागौर जिले में जितने भी अपराधी हैं उन पर पुलिस चालान करे और उनको इस चुनाव के दौरान थानों में बंद करे.

यह भी पढ़े: – खींवसर विधानसभा उपचुनाव में बेनीवाल व मिर्धा परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर

सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे की विदाई हमने जोधपुर से की थी उसी तरह खींवसर व मंडावा उपचुनाव जीतकर अशोक गहलोत की विदाई भी राजस्थान से कर देंगे. वैभव गहलोत के आरसीए अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने पर बेनिवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सत्ता के दम पर अपने बेटे को आरसीए का अध्यक्ष तो बनवा सकते है लेकिन विधायक या सांसद नहीं बनवा सकते, इसके लिए जनता के बीच जाना पडता है जनता की सुननी पडती है.

खींवसर से कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा के लिए बेनीवाल ने कहा कि जिले में पुलिस अधिक्षक, कलेक्टर व एसडीएम सभी इन दिनों हरेंद्र मिर्धा के कहने पर काम कर रहे हैं और उनके कहने पर रालोपा के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है, उन पर मुकदमें दर्ज किये जा रहे है. साथ ही बेनीवाल ने रालोपा से जुडे कार्यकताओं के क्षेत्र से दूर ट्रांसफर करने के भी सरकार पर आरोप लगाये.

वैभव अपना निर्णय लेने में सक्षम, चुनाव में सारे हथकंडे अपनाने पड़ते हैं- RCA पर बोले गहलोत

आखिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने अपने पुत्र वैभव गहलोत के राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष बनने पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनके पुत्र वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) अलग किराए के मकान रहते हैं और अपने निर्णय लेने में वो खुद सक्षम हैं. मैनें कभी उन्हें प्रमोट नहीं किया है, बल्कि वे अपनी राजनीति करते है और मैं अपनी राजनीति करता हूं. वहीं रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) के आरोपों पर गहलोत ने कहा कि चुनाव लडऩा हो तो सारे हथकंडे अपनाने पड़ते हैं. दो दिवसीय जोधपुर दौरे पर रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार देर शाम होटल रेडिएशन ब्लू में पत्रकारों द्वारा उनके पुत्र वैभव … Read more

वीडियो खबर: डूडी को दिलवाकर रहेंगे उनका हक-बेनीवाल

खींवसर के आकला गांव में जनसंपर्क के लिए पहुंचे RLP चीफ हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि रामेश्वर डूडी एक किसान का बेटा है इसलिए हम उनके साथ हैं. प्रदेश सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है. वे RCA अध्यक्ष बनने के हकदार थे लेकिन उन्हें पर्चा तक भरने नहीं दिया गया. उनके इस संघर्ष में आरएलपी उनके साथ है और डूडी को उनका हक दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

खींवसर विधानसभा उपचुनाव में बेनीवाल व मिर्धा परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) के नागौर से सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई खींवसर विधानसभा सीट (Khivnsar Assembly Seat) पर आगामी 21 अक्टूबर को उपचुनाव है. यहां एक बीजेपी-आरलपी गठबंधन के तहत RLP से हनुमान के छोटे भाई नारायण बेनिवाल और कांग्रेस से पूर्व मंत्री हरेन्द्र मिर्धा (Harendra Mirdha) के बीच कड़ा मुकाबला है. पिछले तीन विधानसभा चुनाव से हनुमान बेनीवाल का गढ माने जानी वाली इस जाट बाहुल्य सीट पर बेनीवाल व मिर्धा दोनों परिवारों की साख दांव पर है. वहीं अपने राजनीतिक प्रभुत्व को बचाने के लिए संघर्ष को मजबूर मिर्धा परिवार के लिए यह चुनाव अपनी खोयी हुई साख को … Read more

वीडियो खबर: अगर मेरी पार्टी में सेंध लगाई तो कर दूंगा दो फाड़-बेनीवाल

खींवसर में हनुमान बेनवाल (Hanuman Beniwal) ने प्रदेश सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot)पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत गांधीवादी की आड़ में राजनीतिक भष्ट्रचार करने पर तुले हुए हैं. बसपा विधायकों को खरीदकर उन्होंने सबसे बड़ा भ्रष्ट्राचार किया है. बेनीवाल ने कहा कि अगर किसी ने मेरी पार्टी में सेंध लगाई तो दो फाड़ कर दूंगा.

वीडियो खबर: दिल्ली पहुंचा RCA का घमासान, पायलट की रिपोर्ट का इंतजार

रामेश्वर डूडी (Rameshwar Dudi) ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi)को पत्र लिखकर RCA मामले की शिकायत की, सोनिया गांधी ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot)से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

विजयदशमी के मौके पर राजस्थान भाजपा मुख्यालय पर होगा शक्ति प्रदर्शन

राजस्थान (Rajasthan) में नवनियुक्त भाजपा (BJP) प्रदेशाध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनिया (Satish Puniya) विजयदशमी के दिन प्रदेश भाजपा मुख्यालय में औपचारिक पदभार ग्रहण करेंगे. इस दिन को एतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश भाजपा नेताओं ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर 14 सितंबर को प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर आमेर विधायक सतीश पूनिया को नियुक्त किया गया था लेकिन बेहद धार्मिक माने जाने वाले पूनिया ने धार्मिक आस्थाओं के चलते अभी तक पदभार ग्रहण नहीं किया था. सतीश पूनिया अब 8 अक्टूबर विजयदशमी के दिन औपचारिक पदभार ग्रहण करेंगे. इस दौरान प्रदेशभर के भाजपा नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा … Read more

RCA चुनाव की इनसाइड स्टोरी: सरकार है तो मुमकिन है

लगभग एक महीने चले घमासान के बाद आखिर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव सम्पन्न हो गए. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत RCA के अध्यक्ष चुन लिए गए और अब वे BCCI में राजस्थान क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करेंगे. अगले तीन साल तक वैभव RCA की पिच पर अपना राजनीतिक अनुभव मजबूत करेंगे. लेकिन असल में RCA चुनाव में चले इस घमासान में आखिर कौन जीता? वैभव गहलोत की जीत हुई या सरकार की? वैभव को जीत दिलाने वाले नेता, विधायक, मंत्री, IAS, IPS को मिलेगा इनाम? पीसीसी चीफ पायलट क्यों हुए नाराज? बेनीवाल ने सच में डूडी की मदद की या खुद का राजनीतिक फायदा उठाया? ये कुछ … Read more

इस खींवसर-मंडावा उपचुनाव में हमें कांग्रेस को गहलोत मुक्त करना है: बेनीवाल

नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल खींवसर उपचुनाव प्रत्याशी और अपने भाई नारायण बेनीवाल के प्रचार-प्रशार में जोर-शोर से लगे हुए हैं. चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए बेनीवाल गहलोत सरकार पर जमकर धावा बोल रहे हैं.

पूरी खबर के लिए देखिए वीडियो

RCA विवाद पहुंचा कांग्रेस आलाकमान तक, सोनिया गांधी ने पायलट से मांगी रिपोर्ट

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव के बीच चला विवाद अब कांग्रेस आलाकमान तक पहुंच गया है. आलाकमान ने RCA चुनाव में प्रदेश के शीर्ष कांग्रेस नेताओं की आपसी लड़ाई पर उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) से रिपोर्ट तलब की है. सूत्रों के मुताबिक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पत्र लिखकर इस मामले की शिकायत की है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव उन्हें लड़ना था. इस … Read more