कांग्रेस का मजबूत किला है चंपारण, आपातकाल में भी भेद नहीं सका विपक्ष, क्या इस बार होगी सेंधमारी?

चंपारण बिहार विधानसभा चुनाव 2020

Politalks.News/Bihar. बिहार का चंपारण (Champaran) जिला, जिसे बापू की कर्म-भूमि कहा जाता है, पिछले साढ़े चार दशकों से कांग्रेस का मजबूत किला रहा है. इस जिले में 20 विधानसभाएं आती हैं और आज तक ऐसा नहीं हुआ कि यहां 70 फीसदी सीटों से कम पर कांग्रेस जीती हो. ये कांग्रेस का वो मजबूत गढ़ है जिसे विपक्ष या सत्ताधारी पक्ष भी कभी भेद पाया हो. यहां तक की 1974 के जेपी आंदोलन और 1977 में आपातकाल के बाद हुए बिहार चुनावों में भी जनता पार्टी की लहर के बावजूद यहां से केवल तीन सदस्य जीतकर विधानसभा पहुंच पाए. 14 सीटें अकेले कांग्रेस की झोली में गिरी. पिछले तीन दशक से … Read more

बिहार चुनाव: ‘जाति बनाम जाति’ मॉडल पर लड़ा जा रहा चुनावी दंगल, 76 फीसदी सीटों पर एक ही जाति के प्रत्याशी

Bihar Election 2020

Politalks.News/Bihar. इस बार बिहार विधानसभा चुनाव ‘जाति बनाम जाति’ मॉडल पर लड़ा जा रहा है. विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा जारी की गई सूचियों और उम्मीदवारों के नामों को देखते हुए तो ऐसा कहना वाजिब है. यहां 76 फीसदी चुनावी सीटें ऐसी हैं जिन पर एक ही जाति के अलग अलग प्रत्याशी आपस में एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं. इनमें तीन बड़े गठबंधन के साथ अन्य निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं. जिस तरह जातिगत राजनीति चल रही है, उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि ये सभी विकास और अपने काम के दम पर नहीं बल्कि अपनी जाति को दिखाकर जनता को लुभाने का प्रत्यन्न करते नजर … Read more

‘ना रहके भी दिल के पास रहेंगे “रामविलास पासवान” आप हमेशा याद रहेंगे’

Ram Vilas Paswan

Politalks.News/SocialMedia. राजनीति में सूट बूट वाले राजनेता के तौर पर पहचाने जाने वाले रामविलास पासवान को राजनीति के मौसमी वैज्ञानिक के तौर पर भी जाना जाता रहा है. ‘अबकी बार किसकी सरकार’ इस सवाल का जवाब हर बार रामविलास पासवान (RamVilas Paswan) के पास होता था. यही वजह रही कि वे 6 अलग अलग पार्टियों के प्रधानमंत्रियों के साथ 8 बार केंद्रीय मंत्री रहे. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बीती रात निधन हो गया. 6 दिन पहले ही उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी. ये भी उनकी लोकप्रियता ही है कि जितने वे राजनीति में जाने जाते थे, उतने ही पॉपुलर बॉलीवुड में भी … Read more

बीजेपी की दो टूक- जो नीतीश को नेता मानेगा वो ही एनडीए में रहेगा, अब चिराग खोलेंगे नीतीश की पोल

Bihar Election 2020

Politalks.News/Bihar Election. बिहार विधानसभा चुनाव से एकदम पहले चिराग पासवान ने एनडीए छोड़ स्वतंत्र रूप से 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. ऐसे में चिराग को जवाब देने के लिए मंगलवार को एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. यहां सुशील मोदी ने साफ तौर पर कहा कि गठबंधन में जदयू और बीजेपी सहित कुल 4 दल हैं और एनडीए में उसी को जगह मिलेगी जो नीतीश कुमार को नेता मानेगा. इशारा सीधे सीधे चिराग की ओर था. इधर जदयू-भाजपा की संयुक्त प्रेस वार्ता में नीतीश कुमार लोजपा पर तंज कस रहे थे तो उधर … Read more

बिहार: एलजेपी के एनडीए से अलग होने पर भाजपा की चुप्पी कहीं न कहीं नीतीश के लिए खतरे की घण्टी

भाजपा की चुप्पी कहीं न कहीं नीतीश के लिए खतरे की घण्टी

Politalks.News/Bihar Election. बिहार चुनाव से ठीक पहले लोक जनशक्ति पार्टी ने जेडीयू से अलग होकर चुनाव लड़ने की घोषणा करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए आगे की खतरे की घंटी बजा दी है. रविवार को ‘एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में एनडीए से अलग होने की घोषणा की तब सभी की निगाहें भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया की ओर आकर टिक गई, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा का मौन साधे रहना बताता है कि वह चिराग के इस फैसले का जैसे इंतजार कर रही थी.’ इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा कई बार दोहरा चुकी है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के … Read more

बिहार में 16 फीसदी दलित वोटर होने के बावजूद पिछले दो चुनावों में खाता तक नहीं खोल पाई बसपा

Bsp In Bihar Election

Politalks.News/Bihar Election. बिहार की राजनीति हमेशा से दलीय राजनीति पर टिकी है. लालू यादव हो या राम विलास पासवान या फिर नीतीश कुमार, सभी की राजनीति हमेशा से दलीय राजनीति पर खेली गई है. लालू ने यादव-मुस्लिम समीकरण पर अपनी राजनीति खेली है तो नीतीश कुमार हमेशा से जीतनराम मांझी के साथ दलितों पर सियासी बिसात बिछाते आ रहे हैं. राम विलास पासवान और अब चिराग पासवान ने अतिपिछड़ा, दलित और मुस्लिमों पर अपना दांव खेला है. बसपा की राजनीति भी हमेशा से दलितों पर ही आधारित रही है,, इसके बावजूद बसपा यूपी से सटे बिहार में अपनी राजनीति कभी नहीं चमका सकी. हालात ये हैं कि पिछले दो चुनावों … Read more

बिहार चुनाव: आखिर एनडीए में पड़ी फूट, एलजेपी लड़ेगी अकेले चुनाव

Img 20201004 Wa0198

Politalks.News/Bihar Election. आखिरकार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में फूट पड़ गई है. जैसा कि तय माना जा रहा था कि लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी. उसका कारण है कि एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खुश नहीं हैं. आज चिराग पासवान ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी. चिराग के इस एलान के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं. अब बिहार के कई छोटे-मोटे दल एलजीपी की ओर रुख कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में एलजेपी की अजब स्थिति, जेडीयू से पटती नहीं भाजपा के बिना कटती नहीं जैसा कि पॉलिटॉक्स ने … Read more

बिहार चुनाव में एलजेपी की अजब स्थिति, जेडीयू से पटती नहीं भाजपा के बिना कटती नहीं

Img 20201004 Wa0156

Politalks.News/Bihar Election. आज बात शुरू की जाए उससे पहले यह चंद लाइनें बहुत महत्वपूर्ण हैं, ‘तुमसे पटती भी नहीं, तुम्हारे बिना कटती भी नहीं.’ बिहार विधानसभा चुनाव के लिए यह कहावत मौजूदा परिवेश में फिट बैठ रही है. चुनाव के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है लेकिन अभी भी एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर ऐसा पेंच फंसा हुआ है कि भाजपा, जेडीयू और एलजेपी अभी तक एक साथ चुनाव लड़ने में अपना गणित नहीं बैठा पाए हैं. बहरहाल भाजपा और जेडीयू में सीटों के बंटवारे को लेकर फाइनल हो चुका है, संभव है आज शाम तक घोषणा भी हो जाएगी. लेकिन सबसे बड़ी … Read more

बिहार: चिराग पासवान ने बढ़ाई डिमांड, एलजेपी की सियासी सौदेबाजी से टेंशन में भाजपा आलाकमान

चिराग पासवान, बिहार

Politalks.News/Bihar Election. बिहार में भाजपा और जेडीयू विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जैसे-जैसे एक कदम आगे बढ़ते हैं वैसे ही लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र ‘चिराग पासवान उन्हें दो कदम पीछे ले जाते हैं.’ भाजपा आलाकमान पिछले कई दिनों सेेे बिहार में जोर-शोर से ढिंढोरा पीट रहा है कि एनडीए में कोई मनमुटाव नहीं है और बीजेपी जेडीयू और एलजेपी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगेे. लेकिन सच्चाई यह नहीं है, बल्कि एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुरू से ही सीटों के बंटवारे को लेकर आक्रमक मूड बनाए हुए हैं. हाल ही में जब भारतीय जनता पार्टी के … Read more

नीतीश ने किया चुनाव प्रचार का शंखनाद, साधे जातिगत समीकरण तो संबोधन में ‘चिराग’ पर वार

Bihar

Politalks.News/Bihar. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का शंखनाद कर दिया. सोमवार को वर्चुअल रैली ‘निश्चय संवाद’ के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों को संबोधित किया. जदयू प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार के मंच पर इस दौरान करीब 15 पार्टी नेताओं को जगह दी गई जिसमें करीब करीब सभी जातीय समीकरणों को साधने का प्रयास करने को ​कोशिश की गई. मंच पर बिराजे नेताओं में कुर्मी, दलित, भूमिहार से लेकर ब्राह्मण और यादव समुदाय तक को साधने की कवायद दिखी. खास बात यहां ये रही कि पार्टी नेताओं ने एनडीए में शामिल लोजपा और पार्टी … Read more