‘मुकेश सहनी दो करोड़ में मुझे बेच रहे थे टिकट’ बीजेपी के पूर्व विधायक ने लगाया आरोप

Tarkeshwar Singh Vs Mukesh Sahani

Politalks.News/Bihar. चुनाव के समय पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप कोई नए नहीं हैं लेकिन अगर एक ही गठबंधन के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हों तो सोचने की बात तो है. ऐसा ही कुछ हुआ बुधवार को जब एनडीए गठबंधन में शामिल हुई विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया मुकेश साहनी पर सहयोगी पार्टी बीजेपी के पूर्व विधायक ने दो करोड़ रुपये में टिकट बेचने का आरोप लगाया. बनियापुर से भाजपा के पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह के अनुसार, भाजपा ने उनका टिकट काट वीआईपी को सीट दे दी और मुकेश सहनी से मिलने को कहा. मिलने गए तो घूम-फिर कर दो करोड़ रुपए मांगे गए. हालांकि वीआईपी … Read more

बिहार: बीजेपी ने जिनको निकाला उनको चिराग का मिला सहारा, मोदी के नाम पर रोक के बाद तेज हुआ घमासान

Bihar Election 2020

Politalks.News/Bihar Election. बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विरोध के बाद एनडीए से अलग हो गए. लेकिन चिराग को उम्मीद थी कि भाजपा कहीं न कहीं उनके इस फैसले में साथ देगी या तटस्थ रहेगी. जिसके चलते चिराग ने एक और सियासी दांव चलते हुए बिहार में जोर-शोर से एलान कर दिया कि वह चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी के नाम का सहारा लेंगे. बस इसी बात पर सीएम नीतीश कुमार अपना आपा खो बैठे थे और उन्होंने भाजपा आलाकमान को सीधे दो टूक कहा था कि एलजेपी को पीएम मोदी के नाम पर प्रचार के दौरान इस्तेमाल करने … Read more

कांग्रेस का मजबूत किला है चंपारण, आपातकाल में भी भेद नहीं सका विपक्ष, क्या इस बार होगी सेंधमारी?

चंपारण बिहार विधानसभा चुनाव 2020

Politalks.News/Bihar. बिहार का चंपारण (Champaran) जिला, जिसे बापू की कर्म-भूमि कहा जाता है, पिछले साढ़े चार दशकों से कांग्रेस का मजबूत किला रहा है. इस जिले में 20 विधानसभाएं आती हैं और आज तक ऐसा नहीं हुआ कि यहां 70 फीसदी सीटों से कम पर कांग्रेस जीती हो. ये कांग्रेस का वो मजबूत गढ़ है जिसे विपक्ष या सत्ताधारी पक्ष भी कभी भेद पाया हो. यहां तक की 1974 के जेपी आंदोलन और 1977 में आपातकाल के बाद हुए बिहार चुनावों में भी जनता पार्टी की लहर के बावजूद यहां से केवल तीन सदस्य जीतकर विधानसभा पहुंच पाए. 14 सीटें अकेले कांग्रेस की झोली में गिरी. पिछले तीन दशक से … Read more

बिहार में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व बीजेपी अध्यक्ष नड्डा कूदे चुनावी सभा में

स्वास्थ्य मंत्री रह चुके बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उड़ाईं कोरोना नियमों की धज्जियां 

Politalks.News/Bihar Election. केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और कोरोना महामारी से बचने के लिए केंद्र ही राज्य सरकारों को दिशा-निर्देश देता आया है. कोविड-19 बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले सात महीने से लगातार देश की जनता को जागरूक करने में लगे हुए हैं, लेकिन उन्हीं की पार्टी के मुखिया केंद्र की कोरोना गाइडलाइन से कोई इत्तेफाक नहीं रखते हैं, बात जो सत्ता में वापसी की है. बात आगे बढ़ाने से पहले इस गाने की चंद लाइन आपको सुना देते हैं ‘मझधार में नैय्या डोले, तो माझी पार लगाए, माझी जो नाव डुबोए उसे कौन बचाए?’ यह बात लागू होती है मोदी सरकार के पूर्व स्वास्थ्य … Read more

अजब नीतीश की गजब राजनीतिक कहानी: दो चुनाव हारे, राजनीति छोड़ ठेकेदारी का मूड बनाया, फिर बने 6 बार मुख्यमंत्री

Nitish Kumar Wiki (नीतीश कुमार)

Politalks.News/Bihar. बात 1977 की बिहार विधानसभा चुनाव की है. 26 साल का एक दुबला पतला लड़का नालंदा जिले की हरनौत सीट से जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार चुनावी समर में उतरा. इस चुनाव में जनता पार्टी ने 214 सीटें जीतीं और 97 हारी. इन्हीं 97 हारी सीटों में से एक थी हरनौत. इस सीट से हारने वाले युवा नेता का नाम था नीतीश कुमार. वही नीतीश कुमार जो बाद बिहार राजनीति की धूरी बने. केंद्रीय में मंत्री तो बिहार के भी मुख्यमंत्री बने. पिछले 15 सालों में वे बिहार की सत्ता पर आसीन हैं और 6 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. लेकिन ये भी एक … Read more

बिहार चुनाव: ‘जाति बनाम जाति’ मॉडल पर लड़ा जा रहा चुनावी दंगल, 76 फीसदी सीटों पर एक ही जाति के प्रत्याशी

Bihar Election 2020

Politalks.News/Bihar. इस बार बिहार विधानसभा चुनाव ‘जाति बनाम जाति’ मॉडल पर लड़ा जा रहा है. विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा जारी की गई सूचियों और उम्मीदवारों के नामों को देखते हुए तो ऐसा कहना वाजिब है. यहां 76 फीसदी चुनावी सीटें ऐसी हैं जिन पर एक ही जाति के अलग अलग प्रत्याशी आपस में एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं. इनमें तीन बड़े गठबंधन के साथ अन्य निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं. जिस तरह जातिगत राजनीति चल रही है, उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि ये सभी विकास और अपने काम के दम पर नहीं बल्कि अपनी जाति को दिखाकर जनता को लुभाने का प्रत्यन्न करते नजर … Read more

बिहार लोकतंत्र के महामेले में ‘खरीदारी’ करने के लिए छह दलों ने बनाया एक और गठबंधन

Img 20201009 Wa0130

Politalks.News/Bihar Election. बिहार में शुरू हुए लोकतंत्र के महामेले में नेताओं की दुकानें अभी भी सजी हुई हैं और कई दल नेताओं की खरीदारी करने के लिए छटपटा रहे हैं. प्रदेश में चुनाव सिर पर हैं फिर भी गठबंधन व महागठबंधन बनने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. ‘तमाम अलग-अलग विचारधारा वाली पार्टियों के एक मंच पर आने से बिहार की जनता भी असमंजस में है‘. गुरुवार को बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के खिलाफ एक नए तीसरे फ्रंट की भी एंट्री हो गई. महागठबंधन और एनडीए से दरकिनार किए गए उपेंद्र कुशवाहा की इस नए गठबंधन के निर्माण में अहम भूमिका है. आइए आपको … Read more

शक्ति मलिक हत्याकांड: नीतीश कुमार माफी मांगें, नहीं तो करूंगा मानहानि का केस- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव नीतीश कुमार

Politalks.News/Bihar. राजद नेता और महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को चेताते हुए माफी मांगने के लिए कहा है. तेजस्वी ने कहा कि मेरे उपर अभी तक कोई दाग नहीं है लेकिन नीतीश कुमार ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं. नीतीश माफी मांगे नहीं तो मैं उप पर मानहानि का केस करूंगा. तेजस्वी ने राजद के पूर्व नेता शक्ति मलिक की हत्या के मामले में तेजस्वी और तेजप्रताप का नाम घसीटे जाने को लेकर बात कर रहे थे. शक्ति मलिक हत्याकांड को लेकर मृतक की पत्नी ने भी तेजस्वी, तेजप्रताप और अन्य राजद नेताओं पर आरोप लगाया है लेकिन बिहार ​पुलिस … Read more

नेता बनने की चाह में पांडेय ने दूसरी बार छोड़ी आईपीएस की नौकरी, इस बार जेडीयू नेे दिया धोखा

Gupteshwar Pandey

Politalks.News/Bihar Election. रिटायरमेंट होने में कुछ समय रह गया था, सोचा कि अब नेतागिरी में हाथ आजमाया जाए. सो विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्रियों के साथ कंधे से कंधा मिलाने के लिए सपने देखने लगे. लेकिन इंसान जो सोचता है वह अक्सर होता नहीं है. ऐसा ही बिहार विधानसभा चुनाव आने से कुछ समय पहले राज्य के पुलिस के तत्कालीन सबसे बड़े मुखिया यानी डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (Gupteshwar Pandey) ने सोचा था कि अब वीआरएस ले लेते हैं आराम से विधानसभा में सरकार के साथ बैठेंगे. नेता बनने के लिए गुप्तेश्वर इसकी तैयारी एक वर्ष से कर रहे थे. लेकिन आज गुप्तेश्वर पांडेय की दशा पर यह गाना सटीक बैठता है … Read more

‘आप’ मॉडल बनाने में जुटी पुष्पम प्रिया चौधरी क्या बन पाएंगी बिहार की ‘लेडी केजरीवाल’?

बिहार की मिस्ट्री गर्ल पुष्पम प्रिया चौधरी

Politalks.News/Bihar. बिहार में विधानसभा चुनाव सरगर्मियां अपने अंतिम दौर में हैं. पहले स्टेज का नामांकन खत्म होने वाला है और चुनाव 28 अक्टूबर को. सभी दलों ने अपनी अपनी रणनीतियां बना ली है. तीन गठबंधन बिहार की राजनीति में हैं महागठबंधन- जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव कर रहे हैं, दूसरा है एनडीए- जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे हैं और तीसरा गठबंधन है बसपा-रालोसपा, जिसका नेतृत्व उपेंद्र कुशवाहा कर रहे हैं. पप्पू यादव, चिराग पासवान और ओवैसी की पार्टियां अलग अलग चुनावी मैदान में हैं. यहां एक और शख्स का जिक्र ना किया जाए तो बेमानी होगी. वो नाम है पुष्पम प्रिया चौधरी. बिहार में उन्हें मिस्ट्री गर्ल के नाम से … Read more