अगले 50 साल मैं कहीं नहीं जाने वाला, सारे अधूरे काम पूरे करूंगा- इशारों में पायलट का एक और पलटवार

img 20211008 091236

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच लम्बे समय से चली आ रही अदावत जगजाहिर है. वर्तमान में कांग्रेस के इन दोनों दिग्गजों के बीच इशारों-इशारों में वार-पलटवार का दाैर जारी है. हाल ही में मुख्यमंत्री गहलोत ने इशारों में बीजेपी के साथ पायलट कैम्प पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ‘मैं 15-20 साल कहीं नहीं जाने वाला, किसी को दुखी होना हो तो हो.’ इस पर इशारों में ही पलटवार करते पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि, ‘मैं 50 साल तक यहीं रहूंगा, कहीं जाने वाला नहीं हूं, सारे अधूरे काम पूरा करूंगा. दरअसल, गुरुवार काे जयपुर के एक हाेटल में … Read more

गहलोत-पायलट समर्थकों में शुरू हुई जुबानी जंग, सचिन को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर दिया यह जवाब

img 20210923 wa0099

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब कांग्रेस उठा सियासी घमासान अभी पूरी तरह थमा भी नहीं कि अब राजस्थान कांग्रेस में एकबार फिर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं. हालांकि कांग्रेस आलाकमान खुद अब जल्द से जल्द राजस्थान की कलह को जल्द से जल्द मिटाना चाहता है. इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समर्थक विधायक और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने इशारों में पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी करते हुए कहा कि कांग्रेस ही नहीं आम जनता आज भी चाहती है कि सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनें. विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता यही समझ रहे थे कि पायलट मुख्यमंत्री बनेंगे. चौधरी ने कहा कि जनता की … Read more

मिशन पंजाब के बाद राजस्थान में चन्नी मॉडल को लेकर चर्चाएं तेज, गहलोत-पायलट नहीं तो तीसरा कौन?

rajasthan 650 071120015832 sixteen nine

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब कांग्रेस में उठे सियासी बवंडर अब चरणजीत सिंह चन्नी के नाम के ऐलान के साथ ही थम चुका है. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो अब आलाकमान का पूरा फोकस राजस्थान पर आ गया है. क्या पंजाब का प्रयोग राजस्थान में भी होगा? इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है. क्योंकि राजस्थान में भी पंजाब जैसे ही हालात हैं. आलाकमान काफी समय से मंत्रिमंडल में फेरबदल और सचिन पायलट गुट को सत्ता और संगठन में भागीदारी दिलाने की कोशिश कर रहा है लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभी तक बदलाव के लिए तैयार नहीं हैं. इस बीच सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा की ओर … Read more

मेघवाल पर सोलंकीवार- खुद का पता नहीं अगला चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे और मुझसे मांग रहे हैं सफाई

गोविंद मेघवाल v/s वेदप्रकाश सोलंकी

Politalks.News/Jaipur. जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में उठा आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिला प्रमुख चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर संभाग प्रभारी गोविंद मेघवाल ने आलाकमान को रिपोर्ट भेज दी है. आलाकमान को भेजी गई रिपोर्ट में पायलट कैंप के चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी को कसूरवार ठहराया गया है. हालांकि वेदप्रकाश ने भी अपने बचाव में कई ऑडियो-वीडियो के साथ एक रिपोर्ट प्रभारी अजय माकन सहित आलाकमान को मेल कर दी है. इसी बीच अपने बचाव में मंगलवार को की गई एक पत्रकार वार्ता के दौरान वेद प्रकाश सोलंकी ने ऐसा बयान दिया जिसकी गूंज बहुत दूर तक जाने की संभावना है. सोलंकी ने कहा … Read more

विरोधियों पर सोलंकी का पलटवार, माकन से नहीं हुई मुलाकात तो मेल के जरिए हाईकमान तक पहुंचाई बात

सोलंकी ने खोली विरोधियों की पोल!

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में बहुमत के बावजूद कांग्रेस का प्रमुख नहीं बनने का मामला बढ़ता ही जा रहा है. इस पूरे मामले में गहलोत गुट के निशाने पर आए पायलट गुट के चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने भी अब अपनी ढाल को मजबूत करते हुए आरोप लगाने वालों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वेद प्रकाश सोलंकी पिछले 2 दिन से दिल्ली में मौजूद हैं, लेकिन प्रदेश प्रभारी अजय माकन के दिल्ली से बाहर होने के कारण अभी सोलंकी की माकन से मुलाकात नहीं हो पाई है. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोलंकी ने कांग्रेस के सह प्रभारी तरुण कुमार से मुलाकात करके अपना … Read more

…बीजेपी की हॉर्स ट्रेडिंग में वो लोग शामिल हैं जिन्होंने पहले भी सरकार गिराने का किया था प्रयास- गहलोत

भाजपा के अहंकार को पंचायतीराज चुनावों में जनता ने दिया मुंहतोड़ जवाब- सीएम गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के 6 जिलों में हुए जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के चुनावों के परिणाम सामने आ चुके हैं. जिसके अनुसार 6 जिलों में से 3 में कांग्रेस जिला प्रमुख बनाने में कामयाब रही जबकि बाकी तीन पर बीजेपी ने अपना कब्जा कर लिया है. वहीं 78 पंचायत समिति में से 9 में कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इसके साथ ही कांग्रेस 50 पंचायत समितियों में प्रधान बनाने में कामयाब रही है. परिणामों के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस की बागी उम्मीदवार के बीजेपी में शामिल होकर जयपुर जिला प्रमुख बनने पर … Read more

पायलट समर्थकों की नई रणनीति! गहलोत गुट के विधायकों के खिलाफ नारेबाजी और घेराव की रणनीति: पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों ने बनाई नई रणनीति, पायलट को छोड़ गहलोत गुट में शामिल हुए विधायकों के खिलाफ बनाई नई रणनीति, तीन दिन पहले गहलोत समर्थित विधायक अशोक बैरवा का किया गया था घेराव, पायलट जिंदाबाद और बैरवा मुर्दाबाद के जमकर लगाए गए थे नारे, चौथ का बरवाड़ा की डिडायच ग्राम पंचायत में हुआ था खंडार विधायक अशोक बैरवा का घेराव, गलत टिकट वितरण को लेकर ग्रामीणों ने जताई थी नाराजगी, इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के पक्ष में लगाए गए थे जबरदस्त नारे, वहीं कल सवाईमाधोपुर विधायक दानिश अबरार के साथ भी हुआ ऐसा ही, चुनावी दौरे पर खिरनी गांव पहुंचे विधायक दानिश अबरार के सामने डटे सचिन पायलट समर्थक, जिप्सी को घेर जमकर लगाए सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे, कई युवा पायलट समर्थक तो चढ़ गए दानिश की जिप्सी पर, बड़ी मुश्किल से विधायक दानिश अबरार निकल पाए यहां से, दोनों ही घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल, दोनों घटनाओं के बाद अब गहलोत गुट के विधायकों में पैदा हुई नई सियासी चिंता

img 20210829 wa0141

पिछले 3 दिन में 7 जिलों में दिखा पायलट का जलवा, पश्चिमी राजस्थान के बाद अब पूर्व में दिखाया ‘ट्रेलर’

गहलोत के गढ़ मारवाड़ के बाद अब अपने परंपरागत गढ़ में पायलट का जलवा

Politalks.News/Rajasthan. गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन की कवायद के बीच दो दिन पश्चिमी राजस्थान तूफानी दौरा करने बाद अब आज सचिन पायलट ने अपने परंपरागत गढ़ पूर्वी राजस्थान में अपनी लोकप्रियता का छोटा सा ट्रेलर दिखाया. पहले दो दिन सीएम गहलोत के गढ़ में अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाने के बाद बुधवार को अलवर दौरे के दौरान जगह-जगह पर सचिन पायलट के प्रति लोगों में दीवानगी दिखाई दी. बता दें, दौसा और अलवर के आसपास के पूरा इलाका पायलट परिवार के लिए परंपरागत समर्थन वाला गढ़ रहा है. पायलट परिवार दौसा से सांसद रहा है, यानि सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट, माताजी रमा पायलट और खुद सचिन पायलट दौसा से सांसद … Read more

‘रायशुमारी’ में माननीयों के तेवर से मंत्रियों के उड़े तोते, नाराजगी बनी आधार तो मंत्रिमंडल का ‘पुनर्गठन’ तय!

'रायशुमारी' होती जा रही पेचीदा

Poliatalks.News/Rajasthan. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन की विधायकों के साथ रायशुमारी का आज दूसरा और आखिरी दिन है. माकन आज चार संभाग के विधायकों से वन-टू-वन संवाद कर रहे हैं. इस ‘संवाद‘ कार्यक्रम ने कई दिग्गज मंत्रियों की बैचेनी को बढ़ा दिया है, विधायकों द्वारा मंत्रियों की शिकायतों के बाद अब उन्हें डर है कि कहीं ये फीडबैक उनका मंत्री पद न छीन ले. अगर रायशुमारी को मंत्रियों के हटाने का आधार बनाया जाता है तो ये मानकर चलिए की गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का ‘पुनर्गठन’ होना तय है. वहीं आज के विधायकों के साथ इस वन-टू-वन संवाद के बाद सभी विधायकों को सीएम गहलोत की ओर से डिनर भी … Read more

सचिन पायलट बनाए जा सकते हैं मुख्यमंत्री- सियासी संग्राम के बीच गल्फ न्यूज के लेख ने बढ़ाई हलचल

'सचिन पायलट बनेंगे मुख्यमंत्री!'- गल्फ न्यूज़

Politalks.News/Rajasthan. संयुक्त अरब अमीरात के एक समाचार पत्र गल्फ न्यूज की वेबसाइट पर छपा लेख- ‘सचिन पायलट बनाए जा सकते हैं राजस्थान के मुख्यमंत्री‘ ने आज प्रदेश में पहले से जारी सियासी उथल-पुथल को और तेज कर दिया है. सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही गल्फ न्यूज की वेबसाइट पर यह लेख स्वाती चतुर्वेदी ने लिखा है. गल्फ न्यूज के इस लेख का सार ये है कि ‘अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के आखिरी दौर में यानी 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘यंग तुर्क’ सचिन पायलट को प्रतिष्ठित पद (मुख्यमंत्री) मिल सकता है. 2018 कांग्रेस को सत्ता में लौटाने के लिए भी सचिन पायलट … Read more