इत्तेफाक या राजनीति- पायलट की हर मुलाकात के बाद गहलोत को याद आया सियासी संकट या रगड़ाई

img 20220422 wa0107

Politalks.News/Rajasthan. यह मात्र एक सियासी इत्तेफाक है या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) की गूढ़ राजनीति कि जब-जब पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) को लेकर कोई बड़ा अपडेट आता है या पायलट की शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात होती है ठीक उसके कुछ घण्टों बाद जैसे ही सीएम गहलोत को मीडिया या पब्लिक को एड्रेस करने का मौका मिलता है उनको या तो रगड़ाई याद आ जाती है या जून-जुलाई 2020 का सियासी संकट, वैसे रगड़ाई और सियासी संकट दोनों के टारगेट बिंदु पर एक ही शख्श होता है और वो कौन है ये प्रदेश की राजनीति को जानने वाले भलीभांति समझते हैं. खैर, तो इसी कड़ी में बीते … Read more

पायलट की राहुल-प्रियंका से मुलाकात के बाद गहलोत को फिर याद आई ‘रगड़ाई’! बिना नाम लिए खीज मिटाई: दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर बीकानेर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में एक बार फिर बिना नाम लिए सचिन पायलट पर साधा निशाना, अपना पुराना डायलॉग दोहराते हुए सीएम गहलोत ने कहा- राजनीति में रगड़ाई बहुत जरूरी है, जब मैं NSUI में था तब मेरी भी हुई थी खूब रगड़ाई, फिर जब मैं बना जिलाध्यक्ष तो कई आंदोलनों में भाग लिया और करवाई खूब रगड़ाई, इसके बाद मुझे 3 बार पीसीसी चीफ, 3 बार केंद्रीय मंत्री, 3 बार संगठन महासचिव और 3 बार मुख्यमंत्री बनाया गया, सोनिया-राहुल गांधी ने बनाया मुझे मुख्यमंत्री, देश में होते हैं दो तरह के नेता, एक तो वो जो संगठन में रगड़ाई करवा कर आता है, दूसरा नेता सीधे ही बिना रगड़ाई के महत्वपूर्ण पदों तक पहुंच जाता है,’ अब सियासी हलकों में हो रही चर्चा, आखिर बीकानेर दौरे पर आज सीएम गहलोत के इस बयान का क्या मतलब? कहीं कल दिल्ली में सचिन पायलट की राहुल-प्रियंका गांधी के साथ हुई लंबी मुलाकात का असर तो नहीं यह बयान? ‘रगड़ाई’ शब्द स्पेशली सचिन पायलट के लिए ही इस्तेमाल करते हैं सीएम साहब!

img 20220409 wa0285

महारैली में दिखा सचिन पायलट का जलवा, आलाकमान को मिला संदेश तो विरोधियों को दो टूक जवाब

महारैली में पायलट...पायलट...

Politalks.News/Rajasthan. बीते रोज रविवार को जयपुर में हुई कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रव्यापी ‘महंगाई हटाओ‘ रैली में कांग्रेस के आलाकमान सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों और बड़े नेताओं की मंच पर उपस्थिति रही. राहुल गांधी (rahul gandhi) और प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) सहित कांग्रेसी के सभी दिग्गजों ने जमकर मोदी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा. कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं की उपस्थिति के बीच सबसे ज्यादा सुर्खियां जिसने बटोरी वो थी रैली के मुख्य मंच पर टोंक विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) की मौजूदगी और पायलट का नाम आने पर मैदान में उपस्थित भीड़ द्वारा की गई जबरदस्त नारेबाजी ने. महारैली में जब-जब सचिन पायलट का नाम लिया गया चाहे वो … Read more

वेणुगोपाल-माकन की उपस्थिति में उजागर हुई खींचतान, सीएम गहलोत के तंज पर मुरारी ने दिया करारा जवाब: जयपुर में होने वाली कांग्रेस की देशव्यापी रैली की तैयारी के लिए हुई बैठक में हुआ बड़ा सियासी घटनाक्रम, रैली की तैयारी के लिए हुई गहलोत मंत्रिपरिषद की अनौपचारिक बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर कसा पायलट कैम्प पर तंज, पिछले साल हुई सियासी कलह की याद दिलाते हुए सीएम गहलोत ने कहा- ‘आप मंत्री इसीलिए हो कि 80 लोग छोड़कर नहीं गए, तभी आज सरकार है और हम मंत्रिपरिषद की कर रहे हैं बैठक, रमेश मीणा, विश्वेंद्र सिंह, हेमाराम चौधरी तो चले गए थे छोड़कर, 80 विधायक रुके और नहीं गए हमें छोड़कर, तभी तो हमारी सरकार बची है,’ सीएम गहलोत के बयान पर हंसने लगे कई मंत्री और विधायक, लेकिन तभी मंत्रियों की पंक्ति में बैठे पायलट कैम्प के मंत्री मुरारी लाल मीणा ने बैठे-बैठे ही दिया सीएम गहलोत को जवाब, कहा- ‘मुख्यमंत्रीजी अब तो बंद कर दीजिए 19-19 बोलना, सब बदल चुका है अब तो,’ सीएम गहलोत ने यह बात सुनकर देखा मुरारी लाल मीणा की तरफ, लेकिन नहीं दिया मुरारी को कोई जवाब, इसके बाद वह महंगाई के मुद्दे पर करने लगे राग अलाप, सबसे बड़ी बात यह सारा घटनाक्रम हुआ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन की मौजूदगी में, तो वहीं एक बार फिर खुली गहलोत-पायलट के बीच एकजुटता के दावों की पोल

img 20211203 wa0301

शुरू हुई मंत्रिमंडल और नियुक्तियों की धुकधुकी, सीएम ने भी दिए संकेत, लेकिन करना पड़ सकता है इंतजार

शुरू हुई मंत्रिमंडल और नियुक्तियों की धुकधुकी

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी सीएम गहलोत के साथ ही दिल्ली पहुंचे हैं. प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों की आस लगाए बैठे विधायकों और नेताओं में धुकधुकी शुरू हो गई है. हालांकि मंत्रिमंडल पुनर्गठन और नियुक्तियों के साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत का यह दौरा प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर लग रहे वैट में कितनी कटौती हो इसे लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मंगलवार शाम जोधपुर में सीएम गहलोत ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि राजस्थान में वह भी वैट में कटौती करने जा रहे हैं, लेकिन ये कटौती कितनी होगी यह … Read more

सियासी गूंज- ‘नेताजी लाख मंत्री बनना चाहें तो क्या होगा, वो ही होगा जो मंजूर-ए-गहलोत होगा…!’

img 20211030 wa0269

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों के मसले को लेकर दो हिंदी फिल्मों के डायलॉग जो आजकल मरुधरा के सियासी गलियारों में गूंज रहे हैं. इनमें पहला है हिंदी फिल्म ‘दामिनी‘ का मशहूर डायलॉग ‘तारीख पे तारीख‘ और दूसरा है ‘मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंज़ूरे ख़ुदा होता है’, लेकिन दूसरे डायलॉग में थोड़ा चेंज है और वह यह कि ‘नेताजी लाख मंत्री बनना चाहें तो क्या होगा, वो ही होगा जो मंजूर-ए-गहलोत होगा.’ ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि वर्तमान परिस्थितियों के मध्यनजर ऐसी चर्चाएं आम हो चली हैं. बीते साल गहलोत सरकार पर आए सियासी … Read more

लम्बी खींचतान के बीच CM गहलोत के कार्यक्रम से 5 कांग्रेसी विधायकों का नदारद रहना बनी सियासी चर्चा

fb img 1634965161240

Politalks.News/Rajasthan. बीते रोज शुक्रवार को एक पाथ और कई काज के साथ राजधानी से बाहर निकले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चाडी पहुंचकर मदेरणा परिवार को सांत्वना दी तो वहीं नागौर जिले की निम्बोला बिश्वा पंचायत में ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान’ के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण करने भी पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत के साथ जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और जिला प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे, लेकिन वहीं इस दौरान जिले के 6 कांग्रेसी विधायकों में से 5 विधायक नदारद थे. नदारद रहे विधायकों का पायलट गुट के विधायकों के शामिल होने के कारण एक बार फिर … Read more

CM गहलोत की राहुल गांधी के साथ मुलाकात की खबरों को OSD शर्मा द्वारा ‘शर्मनाक’ बताना समझ के बाहर: हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली दौरे के दौरान राहुल गांधी के साथ मुलाकात की खबरों पर बड़ा खुलासा, सीएम गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने ट्वीट्स कर ऐसी खबरों को बताया बिलकुल मनगढंत और शर्मनाक, ट्वीट्स के जरिए OSD शर्मा ने कहा- कुछ मीडिया संस्थान अज्ञानतावश अथवा शरारतपूर्ण मानसिकता के कारण माननीय मुख्यमंत्री एवं श्री राहुल गांधी की 16 अक्टूबर को मुलाकात से संबंधित चला रहे हैं खबरें, जबकि 16 अक्टूबर को माननीय मुख्यमंत्री की राहुल गांधी जी से नहीं हुई कोई मुलाकात, राहुल जी के आवास पर राजस्थान को लेकर बनी हुई AICC समिति की हुई थी बैठक, इस बैठक में अशोक गहलोत, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन हुए थे शामिल, लेकिन कुछ मीडिया संस्थान इस बैठक में राहुल जी के शामिल होने की अफवाह फैलाकर चला रहे हैं गलत खबरें, किसी भी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान द्वारा ऐसी मनगढंत खबरें चलाना है शर्मनाक,’ लेकिन अब यहां उठता है सबसे बड़ा सवाल- क्या चार दिन बाद आज मुख्यमंत्री की मीडिया सेल को हुआ यह आभास, कि मीडिया में चल रही हैं इतनी खबरें ‘शर्मनाक’, क्या यही है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सूचनातंत्र? और अगर राहुल गांधी के आवास पर हुई थी AICC समिति की सामान्य सी बैठक तो इसमें मीडिया से छुपाए रखने की क्या थी बात, जब सीएम गहलोत की हर बैठक का प्रेसनोट के साथ ट्वीटर और फेसबुक पर किया जाता है प्रचार, तो इस बैठक में ऐसा क्या छुपा था राज, बैठक के अंदर का ब्यौरा ना दें लेकिन राहुल गांधी के आवास जाने का बताया जा सकता था कारण, जो आज बताया जा रहा है ये ही बात बताई जा सकती थी उसी दिन भी, राहुल गांधी के आवास पर होगी मुख्यमंत्री की बैठक तो OSD लोकेश शर्मा बताएं ऐसे में क्या लगाया जाएगा कयास? ऊपर से ऐसी खबरों को बताया जाना ‘शर्मनाक’ तो शर्मनाक को क्या कहेंगे आप?

CM गहलोत की राहुल गांधी के साथ मुलाकात की खबरों को OSD शर्मा द्वारा 'शर्मनाक' बताना समझ के बाहर

पायलट जैसे होनहार युवा को राहुल गांधी और CM गहलोत ने किया दरकिनार- रावत का कांग्रेस पर हमला

img 20211015 wa0178

Politalks.News/Rajasthan. एक दिन के निजी दौरे पर गुरुवार को जयपुर आए उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पाैड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री माेदी युवाओं के नेतृत्व को हर राज्य में सत्ता एवं संगठन में भागीदारी दे रहे हैं, जबकि कांग्रेस में युवाओं के सपनों का दमन किया जा रहा है. रावत ने कहा कि कांग्रेस में युवाओं का सम्मान नहीं है, सचिन पायलट जैसे हाेनहार युवा काे राहुल गांधी और सीएम अशाेक गहलाेत ने मिलकर किनारे कर दिया है. यही नहीं युवाओं को दरकिनार किए जाने के कारण ही ज्याेतिरादित्य सिंधिया और जतिन प्रसाद जैसे युवा नेताओं काे … Read more

कांग्रेस की परंपरा के खिलाफ है CM गहलोत का अगली बार मुख्यमंत्री बनने वाला बयान- राजेंद्र चौधरी

img 20211008 wa0307

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश कांग्रेस में जारी सियासी खींचतान किसी न किसी रूप में बाहर आ ही जाती है. हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान की, ‘अगली बार भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और शांति धारीवल को ही चौथी बार यूडीएच मंत्री बनाने का पोर्टफोलियो दूंगा,’ यानी कि यहां सीएम गहलोत ने अगली बार भी खुद के ही मुख्यमंत्री बनने की घोषणा एक तरह से कर दी है. अब सीएम अशोक गहलोत के इस बयान पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थक राजेंद्र चौधरी ने पलटवार किया है. राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में किसी को भी पहले से मुख्यमंत्री घोषित … Read more