आम बजट को गहलोत ने बताया हेडलाइन बनाने वाले जुमलों का प्रयोग, तो मैडम राजे ने कहा सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय

bjp vs cong

Ashok Gehlot & Vasundhra Raje on Union Budget 2023: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम पूर्ण बजट 2023-24 बुधवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया. लाल साड़ी में लाल बही-खाते में बजट लेकर संसद पहुंची निर्मला सीतारमण ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ये सरकार का अंतिम पूर्ण बजट पेश किया. हालांकि कहने को तो मोदी सरकार के इस बजट में महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और किसानों को बहुत सौगातें मिली हैं. लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले के आखिरी पूर्ण बजट में राजस्थान को निराशा हाथ लगी है. बजट में पूर्वी राजस्थान के लिए बहुप्रतीक्षित ERCP योजना के बारे में कुछ नहीं बोला … Read more

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बेनीवाल के निशाने पर गहलोत सरकार, टेनी के इस्तीफे की फिर उठाई मांग

केन्द्र-राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जल्द होगा हल्ला बोल- बेनीवाल

Politalks.News/Rajasthan. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने आज दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की बात कही. साथ ही सांसद ने लखीमपुर (Lakhimpur Kheri) कांड को लेकर केन्द्रीय मंत्री को तुरंत हटाने की मांग भी रखी. वहीं केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा के द्वारा मीडिया के साथ की गई बदसलूकी की भी निंदा की. सांसद बेनीवाल ने गहलोत सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आड़े हाथ लिया. बेनीवाल बोले कि, ‘अशोक गहलोत (ASHOK GEHLOT) और वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के गठजोड़ से राजस्थान की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है. केन्द्रीय मंत्री … Read more

रायशुमारी में उलझा मसला! एक ओर गहलोत की ‘जादूगरी’, दूसरी तरफ पायलट का जनता में जादुई ‘क्रैज’

गहलोत की 'जादूगरी' V/S पायलट का जादुई 'क्रैज'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में मानसून जमकर बरस रहा है. इधर रायशुमारी के बाद राजनीति में तूफान से पहले की सी शांति है. गहलोत सरकार के मंत्रियों को अपने सपने बहने का तो पायलट कैंप के लोगों को राहत की बौछार की उम्मीद है. तीन दिन ‘रायशुमारी‘ कर दिल्ली गए प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने अपनी रिपोर्ट देर रात आलाकमान को सौंप दी है. आलाकमान ने अजय माकन को डेडलाइन दी थी. तो आनन फानन में या ये कहें कि पहले से तय हो चुका प्लान अजय माकन ने आलाकमान को सौंपा है. राजस्थान में होने वाले मंत्रिमंडल पुनर्गठन, राजनीतिक नियुक्तियों और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में पायलट कैंप को काफी उम्मीद हैं. … Read more

मरूधरा में ‘पंजाबी तड़के’ की तैयारी, ‘कैप्टन’ के बाद क्या ‘जादूगर’ भी नहीं समझ पा रहे आलाकमान का मूड?

मरूधरा में 'पंजाबी तड़के' की तैयारी

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब और उत्तराखंड जैसे चुनावी राज्यों में कांग्रेस में खींचतान मिटाने के फैसले के बाद राजस्थान की बारी आ ही गई है. राजस्थान में कांग्रेस हाईकमान अब जल्दी ही मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक और संगठनात्मक नियुक्तियों का काम खत्म करने की कवायद में है. आलाकमान के निर्देश पर संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन आज जयपुर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि 28 जुलाई के आसपास मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. पंजाब के सियासी विवाद के स्थायी समाधान के बाद अब राजस्थान के विवाद के निपटाने में कांग्रेस आलाकमान का फोकस है. लेकिन पंजाब के घटनाक्रम से भी सीएम गहलोत नहीं समझ पा रहे हैं … Read more

सियासी कलह पर फिर बोले पायलट- सड़कों पर खून पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को मिले सम्मान

पायलट ने फिर दोहराया हमें अपनी बात रखने का अधिकार

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट ने प्रेसवार्ता कर आज मोदी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा . साथ ही राजस्थान की ‘सियासी‘ कलह पर पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने कहा कि, ‘जो भी मुद्दे हम लोगों ने उठाए थे उस पर AICC में विस्तार गंभीरता से विचार किया गया है. लगातार सरकार और संगठन को बेहतर करने के लिए AICC कदम उठा रही है. हम लोग लगातार केन्द्रीय नेतृत्व के संपर्क में है और जो कदम उठाए जाने है बहुत जल्द AICC उठाएगी. सबको अपनी बात रखने का अधिकार, आलाकमान के निर्णय का सभी को करना चाहिए सम्मान- पायलट अजय माकन के रीट्वीट पर … Read more

यूपी में बेरोजगार युवाओं की पिटाई, लातमार SDM की ‘विदाई’ दोनों ने गहलोत सरकार किरकिरी कराई

यूपी में राजस्थानी बेरोजगारों की पिटाई, बीजेपी ने की 'खिंचाई'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की गहलोत सरकार और कांग्रेस पिछले दो दिन से दो घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर निशाने पर है. लखनऊ में प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे बेरोजगार युवाओं की कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट की घटना हो या जालोर के सांचौर में एक एसडीएम द्वारा किसान को लात मारने का वीडियो, दोनों ही घटनाओं को लेकर सरकार और कांग्रेस सोशल मीडिया पर सवाल किए जा रहे हैं. वहीं बीजेपी भी दोनों मामलों को लेकर हमलावर दिख रही है. हालांकि दिखाने के लिए गहलोत सरकार ने एसडीएम साहब का जालोर से जोधपुर तबादला तो कर दिया, लेकिन इस पर भी सवाल उठ रहे हैं. उधर, राजस्थान के आंदोलित … Read more

‘सीनियर ओला’ पर टिप्पणी कर बुरे फंसे भाटिया, गहलोत बोले- राजस्थान की जनता से माफी मांगे बीजेपी

सीनियर ओला पर टिप्पणी कर बुरे फंसे भाटिया

Politalks.News/Rajasthan. मंत्रिमंडल विस्तार में जाटों की उपेक्षा को लेकर निशाने पर चल रही मोदी सरकार और बीजेपी को अब उनकी ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक नए विवाद के भंवर में फंसा दिया है. गौरव भाटिया ने कांग्रेस के दिवंगत और वरिष्ठ नेता शीशराम ओला के खिलाफ टीवी डिबेट और ट्विटर पर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिससे पूरे देश और राजस्थान में सियासी विवाद हो गया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शीशराम ओला के परिवार, प्रदेश कांग्रेस और जाट समाज के संगठनों ने भाटिया की टिप्पणी की भर्त्सना की है. साथ ही इस मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से माफी मांगने की मांग की … Read more

राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के लिए आज ‘कत्ल की रात’!, माकन दौरे पर बीजेपी का वार- इनसे उम्मीद कम

राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के लिए आज 'कत्ल की रात'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस में जारी घमासान के बीच प्रदेश प्रभारी अजय माकन जयपुर में है. माकन ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं. अजय माकन ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ सभी मुद्दों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा की जाएगी. माकन के सामने पायलट और गहलोत कैंप में तालमेल बैठाना बड़ी चुनौती है. सूत्रों का दावा का है कि मंगलवार की रात राजस्थान कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कत्ल की रात है. माकन या तो आलाकमान का संदेश लेकर आए हैं या फिर इस दौरे से वे मंत्रिमंडल विस्तार की लिस्ट यहां से ले जाकर आलाकमान को सौंपने वाले हैं. इधर … Read more

सियासी संकट के बीच ‘कोढ़ में खाज बना’ हेमाराम का इस्तीफा, मन में दबाए बैठे हैं जाने कौनसा ‘बवंडर’

सियासी संकट में 'कोढ़ में खाज बना' हेमाराम का इस्तीफा

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक हेमाराम का इस्तीफा गहलोत सरकार और कांग्रेस पार्टी ना तो उगलता बन रहा है और नाही निगलता. हेमाराम चौधरी का इस्तीफा पार्टी के लिए जी का जंजाल बन गया है. न तो इस्तीफे को किया जा रहा मंजूर और ना ही इसे नामंजूर किया गया है. उल्टे चौधरी को विधानसभा में राजकीय उपक्रम समिति का सभापति बनाकर इसे और लटका दिया है. समिति का सभापति बनाए जाने के बाद चौधरी ने इस्तीफा लेने से साफ इनकार कर दिया है. हेमाराम चौधरी का कहना है कि उन्हें समिति का सभापति बनाने के पहले पूछा भी नहीं गया है. ऐसे में अभी हेमाराम का इस्तीफा … Read more

राजभवन पुस्तक विवाद बना कांग्रेस की सियासी कलह का नया शस्त्र! गहलोत विरोधियों को मिला मौका

राज्यपाल की बायोग्राफी पर विवाद से खड़ा हुआ सियासी बवाल

Politalks.News/Rajasthan. राज्यपाल कलराज मिश्र की जीवनी वाली किताब पर उठे विवाद से कांग्रेस की अंदरूनी सियासत गरमा गई है. इस पूर घटनाक्रम ने पायलट कैंप को गहलोत के खिलाफ एक हथियार दे दिया है. बीजेपी जॉइन करने की अपील और कांग्रेस के विरोध वाले मुद्दों की तारीफ वाली राज्यपाल कलराज मिश्र की जीवनी के विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जाने का मुद्दा दिल्ली आलाकमान तक पहुंच गया है. सूत्रों की माने तो गहलोत विरोधियों ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक भी यह मामला पहुंचाया है. कांग्रेस की आपसी खींचतान के माहौल में किताब विवाद ने नया मुद्दा दे दिया … Read more