PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

सुवेंदु सरकार का पहला बजट: 1 लाख सरकारी नौकरियां और DA में 20% बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान

22 जून 2026
साझा करें:
सुवेंदु सरकार का पहला बजट: 1 लाख सरकारी नौकरियां और DA में 20% बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान

Suvendu Adhikari I Bengal Politics I Bengal Bjp I Political News I Politalks News I Breaking News I

पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार ने आज पेश किया अपना पहला बजट, वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा- सरकार का लक्ष्य है विकसित भारत और विकसित बंगाल, सभी मौजूदा सामाजिक योजनाएं बिना किसी बदलाव के रहेंगी जारी, बजट में सरकार ने बंगाल सरकार के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए डीए में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की, इसके साथ ही सरकार ने युवाओं को एक लाख नौकरियां देने का किया ऐलान, जिसमें 33 प्रतिशत नियुक्ति मिलेगी महिलाओं को, सरकार रणनीतिक सुविधाओं के विस्तार और सही विकास के लिए हासीमारा एयर फोर्स स्टेशन को 25 एकड़ और कलाईकुंडा एयर फ़ोर्स स्टेशन को देगी 37 एकड़ ज़मीन, कोलकाता के पास एक नया ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट बनाने के लिए कल्याणी के पास 1000-1500 एकड़ ज़मीन की करेगी पहचान, पुरुलिया, बालुरघाट और मालदा में नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे और कूचबिहार एयरपोर्ट का किया जाएगा विस्तार, PPT मॉडल के तहत थर्मल पावर स्टेशन बनाए जाएंगे, राज्य में चल रही सभी मौजूदा और वर्तमान सामाजिक योजनाएं आगे भी रहेंगी जारी, सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य में आपातकालीन हेल्पलाइन सेवा डायल 112 की जाएगी शुरू, प्रदेश के कांथी क्षेत्र को बनाया जाएगा अब एक नया पुलिस जिला, जनता की सहूलियत के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ नई नगरपालिकाएं और नए फायर स्टेशन भी खोले जाएंगे, तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम बंगाल अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर अपना मुख्य ध्यान करेगा केंद्रित, राज्य में तैयार किया जाएगा डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड, परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन परीक्षा और डिजिटल रिकॉर्ड से जुड़ा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर भी किया जाएगा तैयार, राज्य की संस्कृति को सहेजने के लिए कोलकाता में एक नया सांस्कृतिक स्कूल किया जाएगा स्थापित, स्थानीय विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायकों को मिलने वाले एमएलए फंड को 70 लाख रुपये से बढ़ाकर सीधे 1 करोड़ किया, 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal