राजस्थान में नहीं थम रहा सिजेरियन के बाद प्रसूताओं की तबीयत बिगडने का मामला, कोटा-बीकानेर के बाद अब जोधपुर में सिजेरियन के बाद बिगडी प्रसूताओं की तबीयत, इस मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, एक्स पर पोस्ट कर कहा- कोटा और बीकानेर के बाद अब जोधपुर के पावटा जिला अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के बाद 8 प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और दो माताओं की हालत गंभीर होने का समाचार है बेहद चिंताजनक, प्रसूताओं को सेप्टीसीमिया होना और किडनी खराब होने जैसी गंभीर स्थिति पैदा होना दर्शाता है चिकित्सा व्यवस्था में आई भारी गिरावट और गंभीर लापरवाही को, हैरान करने वाली बात है कि एक तरफ शहर में सरकारी आयोजन और वीआईपी दौरों की बिखेरी जा रही थी चमक, वहीं दूसरी तरफ हमारी माताओं-बहनों की जिंदगी खतरे में थी और प्रशासन जुटा रहा सच्चाई छुपाने में, आज जोधपुर पहुंचकर पीड़ितों से करूंगा मुलाकात
कोटा-बीकानेर के बाद अब जोधपुर में सिजेरियन के बाद बिगडी प्रसूताओं की तबीयत, सरकार पर भड़के गहलोत

Ashok Gehlot I Bhajan Lal Sharma I Rajasthan Bjp I Rajasthan Congress I Rajasthan Politics I Political News I Politalks News I Breaking News I








