पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, मंत्री दिलीप घोष को पंचायत व ग्रामीण विकास और कृषि विपणन, अग्निमित्रा पाल को नगर विकास और नारी व शिशु कल्याण विभाग, अशोक कीर्तनिया को खाद्य विभाग, खुधीराम टुडू को आदिवासी विकास विभाग, निशिथ प्रामाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग और खेल व युवा कल्याण विभाग का मिला जिम्मा, बता दें बंगाल में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद आज मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक भी हुई आयोजित, पहली बैठक में ही कई बड़े फैसले लिए गए और विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, बैठक में आय़ुष्मान भारत, विश्वकर्मा योजना, बेटी पढ़ाओ, उजाला योजना सहित केंद्र सरकार की सभी योजनाएं आज से ही लागू करने, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन की उम्र सीमा 5 वर्ष बढ़ाई गई, राजनैतिक हिंसा में मारे गए 321 लोगों के परिवारों का दायित्व पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उठाने, बांगलादेश सीमा पर बाड़बन्दी के लिए प्रक्रिया शुरू करने इसके लिए 45 दिनों में जमीन सौंपने, केंद्र की ट्रेनिंग में IAS, IPS अफसरों को भेजने, राज्य में भारतीय न्याय संहिता लागू करने, राज्य में पहले से चल रहे सामाजिक प्रकल्प चालू रखने को पहली बैठक में मिली मंजूरी
सुवेंदु अधिकारी ने मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा! जानें किसे मिला कौनसा विभाग

Suvendu Adhikari I Dilip Ghosh I Agnimitra Poul I Ashok Kirtaniya I Khudiram Tudu I Nishith Pramanik I











